मेघालय के जिलों की सूची

मेघालय भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र का एक राज्य है। राज्य

मेघालय[मृत कड़ियाँ] के जिले

में वर्तमान में ११ जिले हैं।[1]

मण्डल संपादित करें

जयन्तिया हिल्स मंडल: संपादित करें

खासी हिल्स मंडल संपादित करें

गारो हिल्स मंडल: संपादित करें

जिलों की सूची संपादित करें

जयन्तिया हिल जिला संपादित करें

यह २२ फ़रवरी १९७२ को सृजित किया गया था। इसका कुल भौगोलिक क्षेत्रफ़ल 3,819 वर्ग किलोमीटर (4.111×1010 वर्ग फुट) है और भारत की जनगणना २०११ के अनुसार यहां की जनसंख्या २,९५,६९२ है। यहां का जिला मुख्यालय जोवाई में स्थित है। जयन्तिया हिल्स जिला राज्य में कोयले का सबसे बड़ा उत्पादक जिला है। जिले भर में कोयले की खानें दिखाई देती हैं। इसके अलावा यहां चूनेपत्थर का खनन भी वृद्धि पर है क्योंकि सीमेण्ट उद्योग यहां जोरों पर है और उसमें चूनेपत्थर की ऊंची मांग है। हाल के कुछ वर्षों में ही एक बड़े जिले को दो छोटे जिलों: पश्चिम जयतिया एवं पूर्वी जयन्तिया हिल्स में बांट दिया गया था।

पूर्वी खासी हिल्स जिला संपादित करें

इस जिले को खासी हिल्स में से २८ अक्तूबर १९७६ को निकाल कर नया जिला बनाया गया था। जिले का विस्तार 2,748 वर्ग किलोमीटर (2.958×1010 वर्ग फुट) में है और भारत की जनगणना २०११ के अनुसार यहां की जनसंख्या ६,६०,९२३ है। ईस्ट खासी हिल्स जिले का मुख्यालय राज्य की राजधानी शिलांग में है।

री-भोइ जिला संपादित करें

इसकी स्थापना इसी ईस्ट खासी जिले को विभाजित कर ४ जून १९९२ को हुई थी। री-भोई जिले का कुल क्षेत्रफ़ल 2,448 वर्ग किलोमीटर (2.635×1010 वर्ग फुट) है और भारत की जनगणना २०११ के अनुसार यहां की कुल जनसंख्या १,९२,७९५ है। जिले का मुख्यालय नोंगपोह में है। यहां की भूमि पर्वतीय है और वनाच्छादित है। री-भोई जिला अपने अनानासों के लिये प्रसिद्ध है और राज्य में अनानास का सबसे बड़ा उत्पाद्क क्षेत्र है।

पश्चिम खासी हिल्स जिला संपादित करें

यह राज्य का सबसे बड़ा जिला है औ इसका क्षेत्रफ़ल 5,247 वर्ग किलोमीटर (5.648×1010 वर्ग फुट) है और भारत की जनगणना २०११ के अनुसार जिले की जनसंख्या २,९४,११५ है। यह जिला खासी हिल्स जिले से काटकर २८ अक्तूबर १९७६ को बनाया गया था। जिले का मुख्यालय नोंगस्टोइन में है।

ईस्ट गारो हिल्स जिला संपादित करें

इसकी स्थापना १९७६ में की गयी थी और इसकी जनसंख्या २००१ की जनगणना अनुसार २,४७,५५५ है। इस जिले का विस्तार 2,603 वर्ग किलोमीटर (2.802×1010 वर्ग फुट) में है। जिले का मुख्यालय विलियमनगर में है जिसे पहले सिमसानगिरि बोला जाता था। नोंगलबीबरा जिले का एक कस्बा है जहां बड़ी संख्या में कोयले की खानें हैं। यहां से राष्ट्रीय राजमार्ग ६२ द्वारा कोयला ग्वालपाड़ा और जोगीघोपा को भेजा जाता है।

पश्चिम गारो हिल्स जिला संपादित करें

यह जिला राज्य के पश्चिमी भाग में स्थित है और इसका भौगोलिक विस्तार 3,714 वर्ग किलोमीटर (3.998×1010 वर्ग फुट) में है। २००१ की जनगणनानुसार जिले की जनसंख्या ५,१५,८१३ है और जिले का मुख्यालय तुरा में है।

दक्षिण गारो हिल्स जिला संपादित करें

१८ जून १९९२ को तत्कालीन पश्चिम गारो हिल्स जिले को विभाजित कर बनाया गया था। जिले का कुल भौगोलिक क्षेत्र 1,850 वर्ग किलोमीटर (1.99×1010 वर्ग फुट) है और वर्ष २००१ की जनगणनानुसार यहां की जनसंख्या ९९,१०० है। जिले का मुख्यालय बाघमारा में है।

वर्ष २०१२ के स्थितिनुसार राज्य में ११ जिले, १६ नगर व कस्बे और अनुमानित ६,०२६ ग्राम थे।[2]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Districts of Meghalaya Archived 7 जून 2014 at the वेबैक मशीन Government of Meghalaya
  2. "Meghalaya State Portal". Meghalaya.gov.in:8443. 31 मार्च 2011. मूल से 18 दिसंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 नवम्बर 2012.

इन्हें भी देखें संपादित करें