मैक्रोपोडीडाए (macropodidae) धानीप्राणी (मारसूपियल​) जानवरों का एक बड़ा जीववैज्ञानिक कुल है। यह कभी-कभी कंगारू कुल भी कहलाता है क्योंकि कंगारू की सभी जातियाँ इसी कुल की सदस्य हैं। इनके अलावा वालाबी, वृक्ष-कंगारू, क्वोका, इत्यादि भी इसी कुल के अंतर्गत हैं। मैक्रोपोडीडाए के सदस्य मैक्रोपोड (macropod) कहलाते हैं। यह प्राणी ऑस्ट्रेलिया, नया गिनी और आसपास के द्वीपों पर रहते हैं।[1]

मैक्रोपोडीडाए
Macropodidae
लाल गर्दन वालाबी
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: कौरडेटा (Chordata)
वर्ग: स्तनधारी (Mammalia)
अध:वर्ग: मारसूपियलिया (Marsupialia)
गण: डाएप्रोटोडोंटिया (Diprotodontia)
कुल: मैक्रोपोडीडाए (Macropodidae)
ग्रे, १८२१
वंश

ऑस्ट्रेलिया पर यूरोपीय क़ब्ज़े से पहले यहाँ ६५ मैक्रोपोड जातियाँ मिलती थीं लेकिन तब से ६ विलुप्त हो चुकी हैं और ११ की संख्य बहुत घट चुकी है। इस से पहले, मैक्रोपोड की कुछ ऐसी भी जातियाँ थी जो उस महाद्वीप पर ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी लोगों के आगमन के बाद विलुप्त हो गई।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Clode, D (2006). Continent Of Curiosities: A Journey Through Australian Natural History. Melbourne: Cambridge University Press. पपृ॰ 25–8. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-521-86620-0.