ये कहाँ आ गए हम

भारतीय टेलीविजन श्रृंखला

ये कहाँ आ गए हम भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण एंड टीवी पर 26 अक्टूबर 2015 से शुरू हो रहा है। इसका निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में करन कुन्दरा और सान्वी तलवार हैं। यह क्रमशः राहुल और मानवी शर्मा का किरदार निभा रहे हैं।[1][2]

ये कहाँ आ गए हम
ये कहाँ आ गए हम
शैलीप्रेम, नाटक
निर्माताएकता कपूर
शोभा कपूर
उद्गम देशभारत
मूल भाषा(एं)हिन्दी
सीजन कि संख्या
उत्पादन
निर्माताएकता कपूर
शोभा कपूर
उत्पादन स्थानमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
कैमरा सेटअपबहु-कैमरा
प्रसारण अवधिलगभग 24 मिनट
निर्माता कंपनीबालाजी टेलीफ़िल्म्स
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कएंड टीवी
प्रकाशितअक्टूबर 26, 2015 (2015-10-26)

पटकथा संपादित करें

राहुल (करन कुन्दरा) रॉक विधा में एक गायक है जबकि मानवी शर्मा (सान्वी तलवार) के पिता उसके लिए एक ऐसे लड़के को सोचते हैं जो शास्त्रीय संगीत में एक अच्छा गायक हो। राहुल के गायन के लाखों प्रशंसक होते हैं, लेकिन उसे एक आवाज बहुत अच्छा लगता है, पर उसे पता नहीं होता कि वह आवाज मानवी शर्मा की है।

कलाकार संपादित करें

  • करन कुन्दरा - राहुल
  • सान्वी तलवार - मानवी शर्मा
  • कृतिका कामरा - अनविता
  • आशीष मल्होत्रा
  • पपैया सेन गुप्ता
  • मनोहर पंडित
  • काजल फिसल
  • विनीत कुमार
  • गिरिराज काब्रा[3]

निर्माण संपादित करें

एकता कपूर और शोभा कपूर ने इस धारावाहिक के निर्माण के लिए करन कुन्दरा और सान्वी तलवार को चुना। सान्वी जो इससे पहले क़ुबूल है में नाज़िया के किरदार में थीं, उनका कहना है कि एकता कपूर के साथ कार्य करना सपने के सच होने जैसे है।[4]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "फिर साथ नजर आ सकती है यह जोड़ी". दैनिक जागरण. 7 अक्टूबर 2015. अभिगमन तिथि 11 अक्टूबर 2015.
  2. "ये कहाँ आ गए हम" (अंग्रेज़ी में). एंड टीवी. अभिगमन तिथि 11 अक्टूबर 2015.[मृत कड़ियाँ]
  3. "Giriraj Kabra joins the cast of Yeh Kahan Aa Gaye Hum" (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हेल्पलाइन. 9 अक्टूबर 2015. मूल से 13 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 अक्टूबर 2015.
  4. "Working with Ekta Kapoor like dream come true: Saanvi Talwar [एकता कपूर के साथ काम करना जैसे मेरा सपना सच हो गया: सान्वी तलवार]" (अंग्रेज़ी में). इंडियन एक्स्प्रेस. 2 अक्टूबर 2015. मूल से 5 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 अक्टूबर 2015.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें