यांगून म्यानमार देश की पुरानी राजधानी है। इसका पुराना नाम रंगून था। (आधुनिक बर्मी में 'र' के स्थान पर 'य' का उच्चारण होता है।)। बहादुर शाह ज़फ़र यहीं दफ़न हैं। आजाद हिन्द फौज जिसके सर्वोच्च कमाण्डर नेताजी सुभाषचंद्र बोस थे उस फौज का मुख्यालय यहीं था।

रंगून का रेलवे स्टेशन

रंगून दक्षिणी वर्मा के मध्यवर्ती भाग में, रंगून नदी के किनारे, मर्तबान की खाड़ी तथा इरावदी नदी के मुहाने से ३० किमी उत्तर, सागरतल से केवल २० फुट की ऊँचाई पर स्थित है। यह बर्मा की राजधानी, सबसे बड़ा नगर तथा प्रमुख बंदरगाह है। यहाँ औसत वार्षिक वर्षा १०० इंच होती है। समीपवर्ती क्षेत्र में धान की कृषि अधिक होती है। बंदरगाह से चावल, टीक तथा अन्य लकड़ियाँ, खालें, पेट्रोलियम से निर्मित पदार्थ तथा चाँदी, सीसा, जस्ता, ताँबे की वस्तुओं का निर्यात होता है। वायुमार्ग, नदीमार्ग तथा रेलमार्ग यातायात के प्रमुख साधन हैं। विद्युत् संस्थान, रेशमी एवं ऊनी कपड़े, लकड़ी चिराई का काम, रेलवे के सामान, जलयाननिर्माण तथा मत्स्य उद्योग में काफी उन्नति हो गई है। यहाँ पर सभी आधुनिक वस्तुएँ जैसे बड़े बड़े होटल, सिनेमाघर, भंडार (storage), पगोडा, गिरजाघर, पार्क, वनस्पतिक उद्यान, अजायबघर तथा विश्वविद्यालय आदि हैं। यहाँ की सबसे प्रमुख इमारत श्वेड्रैगन पगोडा है, जो सागरतल से १६८ फुट की ऊँचाई पर बना है। यह पगोडा ३६८ फुट ऊँचा, ९०० फुट लंबा तथा ६८५ फुट चौड़ा है तथा इसके ऊपर सोने की पन्नी चढ़ी हुई है। नगर को युद्ध तथा ज्वालामुखी से काफी हानि पहुँचती हैं।

चित्रावली संपादित करें

 
Shwedagon Pagoda
Shwedagon Pagoda 
 
Sule Pagoda
Sule Pagoda 
 
Downtown Yangon, facing Sule Pagoda and Hlaing River
Downtown Yangon, facing Sule Pagoda and Hlaing River 
 
Downtown Yangon by Night
Downtown Yangon by Night 
 
Karaweik Palace on Kandawgyi Lake
Karaweik Palace on Kandawgyi Lake 
 
Ngahtatgyi Buddha image
Ngahtatgyi Buddha image 
चित्र:DSC03791.JPG
Downtown Yangon in the Evening
Downtown Yangon in the Evening 
चित्र:DSC04000.JPG
Central Yangon
Central Yangon 
 
Yangon River Jetty
Yangon River Jetty 
चित्र:Yangoncityhall169.jpg
Yangon City Hall seen from Mahabandula Park
Yangon City Hall seen from Mahabandula Park 
 
Buildings in downtown Yangon
Buildings in downtown Yangon 
 
Five Level Pagoda
Five Level Pagoda 
 
Downtown flats
Downtown flats 
 
A Jewellery Market
A Jewellery Market 
 
A downtown market
A downtown market 
 
Thingyan, Burmese New Year
Thingyan, Burmese New Year 
 
The Independence Monument
The Independence Monument 
चित्र:Sakura Tower, Yangon, Myanmar.jpg
Sakura Tower
Sakura Tower 
 
Basic Education High School 6 Botataung
Basic Education High School 6 Botataung 
 
Yangon High Court
Yangon High Court