रघबीर सिंह भोला (21 अगस्त 1927 - 21 जनवरी 2019) एक भारतीय वायु सेना अधिकारी और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी थे, जिन्होंने 1956 में मेलबर्न और 1960 के रोम ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और देश के लिए क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीता था।[1] खेलों से सन्यास के बाद वह अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की चयन समिति के सदस्य रहे। वह अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अंतर्राष्ट्रीय अंपायर, भारतीय हॉकी टीम के मैनेजर, टीवी कमेंटेटर और ओलंपिक खेलों में सरकारी पर्यवेक्षक भी रहे। [2] भारत सरकार ने उन्हें 2000 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। 21 जनवरी 2019 को उनका 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Raghbir SINGH BHOLA - Olympic Hockey | India". International Olympic Committee (अंग्रेज़ी में). 2016-06-13. मूल से 22 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-11-29.
  2. "दो बार के हॉकी ओलंपिक पदक विजेता रघबीर भोला का निधन". punjabkesari. 2019-01-22. अभिगमन तिथि 2019-11-29.