राखी सावंत
राखी सावंत (जन्म २५ नवंबर[1] १९७८[2][3]) एक भारतीय मॉडल, हिन्दी फ़िल्म अदाकार व टेलिविज़न एक्टर, मॉडल और टेलिविज़न शो मेज़बान है। उनका जन्म चौधरी नीरू भेदा के नाम से चौधरी जया भेदा के यहाँ हुआ जिनका विवाह सावंत चौधरी से हुआ था जो वोर्ली पुलिस थाने में कॉन्स्टेबल थे। सावंत ने विले पार्ले में स्थित गोकिलाबाई हाई स्कुल में पढ़ाई की व आगे चलकर मीठीबाई कॉलेज में दाखिला लिया।
राखी सावंत | |
---|---|
![]() | |
जन्म |
नीरू सावंत 25 नवम्बर 1978 बदरपुर |
पेशा | नर्तक, अभिनेत्री |
कार्यकाल | 1999 – अबतक |
ऊंचाई | 5 फीट 5 इंच (1.65 मी॰) |
धर्म | हिन्दू |
विवादों और चर्चा में
संपादित करेंराखी सावंत कई बार विवादों में रहीं हैं और उनके विवाद चर्चा का विषय बने हैं। 2018 में एक रेसलिंग कार्यक्रम में उन्हें बतौर मुख्य अतिथि दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बुलाया गया था। वहीं एक महिला पहलवान ने वहां उपस्थित सभी दर्शकों को यह चेलेंज कर दीया कि किसी में दम हो तो मुझे हराकर के दिखाऐ। जब कोई उससे मुकाबले के लिए नहीं आया तो यह चेलैंज राखी सावंत ने स्वीकार कर लीया। राखी रिंग में आ गई, और लडाई के दौरान उस विदेशी महिला पहलवान ने उन्हें उठा लिया और पटखनी दे दी। यह देखकर दर्शक उत्साहित हो गए। तालियां और सीटियां बजने लगीं, लेकिन राखी सावंत की हालत खराब हो गई। राखी सावंत करीब 8 मिनट तक उसी हालत में पड़ी रहीं। रेफरी ने आकर उठने को कहा तो वे उठ न सकीं। क्योंकि उनकी कमर में चोट लगी थी। फिर सिक्योरिटी गार्ड की मदद से उन्हें उठाया गया, लेकिन वे दो कदम न चल सकीं।[4][5][6] 4 अप्रैल 2017 को भगवान वाल्मीकि के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में उन्हें बुर्का पहन लुधियाना अदालत में उपस्थित होना पड़ा, उस समय उनके साथ भारतीय जन विकास दल के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता राहुल जोगी भी थे, जिसके कारण उनकी काफी आलोचना हुई थी।[7]
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ Sam Kumar Shukla (20 नवम्बर 2008). "Rakhi Sawant goes wireless!". One India. Retrieved 29 मार्च 2010.[मृत कड़ियाँ]
- ↑ ""I have served food at Tina Ambani's wedding" Rakhi". IndiaFm. One India. 17 सितंबर 2007. Archived from the original on 16 जुलाई 2012. Retrieved 29 मार्च 2010.
- ↑ McDonald, Hamish (1999). The Polyester Prince: The Rise of Dhirubhai Ambani. Allen & Unwin. ISBN 1864484683.
Dhirubhai and Kokilaben Ambani invited us to the wedding of their son Anil to Tina Munim in Bombay in January 1991...
- ↑ "संग्रहीत प्रति". Archived from the original on 16 नवंबर 2018. Retrieved 16 नवंबर 2018.
{{cite web}}
: Check date values in:|access-date=
and|archive-date=
(help) - ↑ "रिंग में राखी सावंत की पिटाई का असली वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, आप भी देखिए". अमर उजाला. Archived from the original on 16 नवंबर 2018. Retrieved 16 नवंबर 2018.
{{cite web}}
: Check date values in:|access-date=
and|archive-date=
(help) - ↑ "महिला पहलवान से पटखनी खाने के बाद कैसी हो गई राखी सावंत की हालत, तस्वीरें आई सामने". अमर उजाला. Archived from the original on 16 नवंबर 2018. Retrieved 16 नवंबर 2018.
{{cite web}}
: Check date values in:|access-date=
and|archive-date=
(help) - ↑ "बुर्का पहने को मजबूर हुई राखी जाने पूरा मामला". www.sanjeevnitoday.com. Archived from the original on 26 मार्च 2019. Retrieved 2020-06-23.
बाहरी कड़ियाँ
संपादित करेंइंटरनेट मूवी डेटाबेस पर राखी सावंत
विकिमीडिया कॉमन्स पर राखी सावंत से सम्बन्धित मीडिया है। |