राजस्थान लोक सेवा आयोग

RPSC

राजस्थान लोक सेवा आयोग आरपीएससी राजस्थान सरकार का एक आयोग है, जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओँ का आयोजन करता है। इसके माध्यम से राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आर.ए.एस), राजस्थान पुलिस सेवा (आर.पी.एस) तथा राजस्थान तहसीलदार सेवा (आर.टी.एस) में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है। इसका मुख्यालय अजमेर में स्थित है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग
संक्षेपाक्षर आरपीएससी[1]
स्थापना 22 दिसम्बर 1949; 74 वर्ष पूर्व (1949-12-22)
प्रकार सिविल सेवा परीक्षा भर्ती एजेंसी
सेवित
क्षेत्र
राजस्थान
स्वामी राजस्थान सरकार
अध्यक्ष
श्री संजय कुमार श्रोत्रिय
सदस्य
डॉ. संगीता आर्य
सदस्य
डॉ.जसवंत सिंह राठी
सचिव
श्री रामनिवास मेहता, आईएएस
पैतृक संगठन
संघ लोक सेवा आयोग
जालस्थल rpsc.rajasthan.gov.in

इतिहास संपादित करें

वर्ष 1923 में ली कमिशन ने भारत में एक संघ लोक सेवा आयोग की स्‍थापना की सिफारिश की थी किन्‍तु इस कमिशन ने प्रांतो में लोक सेवा आयोगों की स्‍थापना के बारें में कोई विचार नहीं किया । क्योंकि सभी प्रांत सरकारे आवश्यकतानुसार नियुक्तियां करने व राज्य सेवा नियम बनाने हेतु स्वतंत्र थी। राजस्थान लोक सेवा आयोग की स्थापना दिनांक 22 दिसम्बर, 1949[2] को हुयी थी । सत्यनारायण राव समिति की सिफारिश पर जयपुर से अजमेर स्थानांतरित किया गया था।

  • राजस्‍थान लोक सेवा आयोग सेवा की शर्ते नियम, 1951
  • राजस्‍थान लोक सेवा आयोग कार्यो की सीमा नियम, 1951


विनिमय संपादित करें

संविधान के 14वें भाग में अनु. 315 से 323 में राज्य लोक सेवा आयोग की स्वतंत्रता व शक्तियों के अतिरिक्त इसके गठन तथा सदस्यों को नियुक्ति व पदमुक्ति इत्यादि का प्रावधान किया गया है।'

  • नियुक्ति * -संविधान के अनु. 316 के अनुसार राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जायेगी। संविधान में आयोग के सदस्यों की संख्या और योग्यता का उल्लेख नहीं है। परन्तु यह आवश्यक है कि राज्य लोक सेवा आयोग के आधे सदस्य ऐसे व्यक्ति होंगे जो अपनी नियुक्ति से पूर्व भारत सरकार या राज्य सरकार के अधीन कम से कम 10 वर्ष तक सरकारी सेवा में रहा हो।
  • 'कार्यकाल'-राज्य लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष व सदस्य अपने पद ग्रहण की तारीख से छह वर्ष की अवधि तक या 62 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक अपना पद धारण करेगा।
    • राजस्थान में योग्य लोकसेवकों की भर्ती के लिए सलाह देने हेतु संविधान के अनुच्छेद 315 के तहत राजस्थान लोक सेवा आयोग की स्थापना 20 अगस्त 1949 को जयपुर में की गई। इसका प्रथम अध्यक्ष तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश एस.के. घोष को बनाया गया। राज्य पुनर्गठन के बाद सत्यनारायण राव समिति की सिफारिश पर लोक सेवा आयोग अजमेर स्थानांतरित कर दिया गया आयोग में एक अध्यक्ष व अन्य सदस्य होते हैं, जिनकी नियुक्ति राज्य के राज्यपाल द्वारा की जाती है। इसके अध्यक्ष व सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष या 62 वर्ष की आयु तक होती हैं।
    • RPSC के वर्तमान चेयरमैन श्री संजय कुमार श्रोतिया IPS है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष व 7 सदस्यों सहित 8 सदस्य होते हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग की कार्य प्रणाली राजस्थान लोक सेवा आयोग नियम एवं शर्तें 1963 एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग, शर्तें, प्रक्रिया, अध्यादेश, 1975 एवं नियम 1976 द्वारा तय की जाती हैं। RPSC के सदस्यों की संख्या राज्यपाल बढ़ा सकता है परन्तु मंत्रीपरिषद की परामर्श से RPSC के अध्यक्ष एवं सदस्यों का निलम्बं राज्यपाल करता है, लेकिन पद से हटाने की शक्ति राष्ट्रपति को है।

आरपीएससी भर्ती परीक्षा सूची संपादित करें

  • राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा[3] (आर.ए.एस)
  • राजस्थान पुलिस सेवा परीक्षा (आर.पी.एस)
  • राजस्थान तहसीलदार सेवा परीक्षा (आर.टी.एस)
  • राजस्थान यातायात सेवा परीक्षा
  • व्याख्याता (स्कूल शिक्षा) परीक्षा
  • राज सहकारी अधीनस्थ सेवा परीक्षा
  • राजस्थान औद्योगिक सेवा परीक्षा
  • राजस्थान राज्य बीमा सेवा परीक्षा
  • राजस्थान ग्रामीण विकास सेवा परीक्षा
  • राजस्थान एकीकृत बाल विकास
  • राजस्थान उत्पाद शुल्क कृषि सेवा

आरपीएससी वर्तमान पदाधिकारी सूची संपादित करें

वर्तमान अध्यक्ष एवं सदस्य आयोग[4]
क्र.सं पद का नाम नाम पद ग्रहण तिथि सेवानिवृत्ति तिथि
1 अध्यक्ष श्री संजय कुमार श्रोत्रिय 16/02/2022 01/08/2024
2 सदस्य डॉ. संगीता आर्या 14/10/2020 13/10/2026
3 सदस्य डॉ.जसवंत सिंह राठी 14/10/2020 09/03/2026
4 सदस्य श्री बाबू लाल कटारा 15/10/2020 14/10/2026
5 सदस्य डॉ. मंजू शर्मा 15/10/2020 14/10/2026
6 सदस्य लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह राठौड़ 09/10/2023 08/10/2029
7 सदस्य श्री कैलाश चंद मीना 09/10/2023 08/07/2026
8 सदस्य प्रोफेसर अय्यूब खान 09/10/2023 30/06/2029
9 सचिव श्री रामनिवास मेहता, आईएएस 25/07/2023 31/07/2026


आरपीएससी कर्मचारी पुरस्कार सूची संपादित करें

आरपीएससी कर्मचारी पुरस्कार 1994 से 2017 तक[5]
क्र.सं. नाम पुरस्कार की तिथि पुरस्कार तिथि पर पदनाम विवरण
1 श्री तरसेम सिंह (सेवानिवृत्त) 26/01/1994 उप कुल सचिव गणतंत्र दिवस, 1994 पर राज्य पुरस्कार
2 श्री कनायो विधानी (सेवानिवृत्त) 15/08/2008 उप कुल सचिव स्वतंत्रता दिवस, 2008 पर राज्य पुरस्कार
3 श्री राम चरण लाल मीना (सेवानिवृत्त) 15/08/2009 उप कुल सचिव स्वतंत्रता दिवस, 2009 पर राज्य पुरस्कार
4 श्री राम लाल सोलंकी (सेवानिवृत्त) 15/08/2011 उप कुल सचिव स्वतंत्रता दिवस, 2011 पर राज्य पुरस्कार
5 श्री भगवत सिंह राठौड़ 15/08/2016 उप सचिव (प्रशासन) स्वतंत्रता दिवस, 2016 पर राज्य पुरस्कार
6 श्री नंद किशोर सारस्वत 26/01/2017 अनुभाग अधिकारी गणतंत्र दिवस, 2017 पर राज्य पुरस्कार

यह भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "राजस्‍थान लोक सेवा आयोग". rpsc.rajasthan.gov.in. RPSC.
  2. "History of Rajasthan Public Service Commission". rpsc.rajasthan.gov.in. RPSC. अभिगमन तिथि 30 Oct 2023.
  3. "Exam Dashboard". rpsc.rajasthan.gov.in. राजस्थान लोक सेवा आयोग. अभिगमन तिथि 30 October 2023.
  4. "Commission Organization". rpsc.rajasthan.gov.in. Rajasthan Public Service Commission. अभिगमन तिथि 30 October 2023.
  5. "RPSC Employee Award List". rpsc.rajasthan.gov.in. RPSC. अभिगमन तिथि 30 October 2023.