राजिंदर खन्ना भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के पूर्व प्रमुख हैं।[1] वे १९७८ में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में शामिल हुए और उन्हें ओडिशा कैडर आवंटित किया गया।[2] १९७९ से १९८५ तक उन्होंने ओडिशा में पुरी और गंजाम जिलों में पुलिस अधीक्षक सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। पुरी में पुलिस अधीक्षक के रूप में उन्होंने जिले में डकैती उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री से कई प्रशंसाएँ प्राप्त कीं।[3]

राजिंदर खन्ना
Rajinder Khanna

पूर्वा धिकारी अरविंद गुप्ता

पूर्वा धिकारी आलोक जोशी
उत्तरा धिकारी अनिल धसमण

राष्ट्रीयता भारतीय

खन्ना को रॉ में आतंकवादरोधी इकाई का संस्थापक और प्रेरक शक्ति माना जाता है,[4] उन्हें आतंकवाद का विशेषज्ञ कहा जाता है।

उन्हें भारत के तीन उपराष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों में से एक के रूप में नियुक्त किया गया है। बाकी दो सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी पंकज सरन और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी दत्तात्रेय पडसलगीकर हैं।[5]

कैरियर के शुरूआत संपादित करें

राजिंदर खन्ना हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में स्नातक हैं और उन्होंने १९७८ में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से एमबीए की डिग्री हासिल की।

उपलब्धियाँ संपादित करें

लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी मसूरी में सिविल सेवाओं के लिए बुनियादी पाठ्यक्रम के दौरान अर्थशास्त्र में सर्वोच्च अंक हासिल करने के लिए उन्हें निदेशक के रजत पदक से साथ सम्मानित किया गया था।

संदर्भ संपादित करें

  1. PT, I. "Rajinder Khanna appointed new RAW chief". Indian Express. अभिगमन तिथि 1 January 2015.
  2. Deepika (2018-01-02). "Govt appoints former RAW chief Rajinder Khanna as deputy National Security Advisor". www.oneindia.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-11-17.
  3. "RAW ex-chief Rajinder Khanna appointed Deputy National Security Adviser". The Hindu (अंग्रेज़ी में). Special Correspondent. 2018-01-02. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-751X. अभिगमन तिथि 2021-11-17.सीएस1 रखरखाव: अन्य (link)
  4. PT, I. "Rajinder Khanna named new RAW chief". DNA. अभिगमन तिथि 1 January 2015.
  5. "Former RAW Chief Rajinder Khanna appointed Dy NSA". ANI. अभिगमन तिथि 6 January 2018.
पूर्वाधिकारी
{{{before}}}आलोक जोशी|width="40%" style="text-align: center;" rowspan="1"|रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के अध्यक्ष
३१ दिसंबर २०१४ – ३१ जनवरी २०१७
उत्तराधिकारी
एके धसमण