राजेश कुमार मिश्रा

भारतीय राजनीतिज्ञ

राजेश कुमार मिश्रा, जिन्हें पप्पू भरतौल के नाम से भी जाना जाता है, ये भारतीय जनता पार्टी के एक नेता हैं। इनका जन्म 30 जून, 1967 को हुआ था। ये उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में विधायक रह चुके हैं। इन्होंने 2017 से 2022 तक बिथरी चैनपुर का प्रतिनिधित्व किया था।[1][2]

राजेश कुमार मिश्रा
पप्पू भरतौल

पूर्व विधायक
पद बहाल
2017–2022
पूर्वा धिकारी वीरेंद्र सिंह
उत्तरा धिकारी राघवेंद्र शर्मा
चुनाव-क्षेत्र बिथरी चैनपुर

जन्म 30 जून 1967 (1967-06-30) (आयु 56)
भरतौल, बरेली, उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी सुनीता मिश्रा
शैक्षिक सम्बद्धता राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान
पेशा राजनीतिज्ञ

शुरुआती जीवन संपादित करें

राजेश शुरू से किसानी में थे, और इन्होंने पहले सिर्फ कक्षा 8 तक की ही पढ़ाई कर रखी थी, उसके बाद ये भारतीय जनता पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में उभरे। इन्होंने हाल ही में 55 वर्ष की उम्र में अपनी इंटरमीडिएट की परीक्षा NIOS से दी थी।[3][4][5][6][7]

संदर्भ संपादित करें

  1. राजेश कुमार मिश्रा - Ourneta.com
  2. "विधायकों की लिस्ट में पप्पू भरतौल का नाम हटा". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. January 16, 2022.
  3. पूर्व विधायक ने 55 वर्ष की उम्र में दी 12वीं की परीक्षाएं
  4. BallotBox
  5. बरेली के पूर्व विधायक ने की 12वीं पास
  6. राजेश कुमार मिश्रा ने की 12वीं, कहा मैं वकील बनना चाहता हूं
  7. राजेश कुमार मिश्रा ने 12वीं की पास