राजेश विवेक

हिन्दी फ़िल्म कलाकार

राजेश विवेक (३१ जनवरी, १९४९ से १४ जनवरी, २०१६)भारतीय नाटक अभिनेता थे जो लगान नामक फ़िल्म में अपने ज्योतिषी गुरन अथवा स्वदेश में डाकिये के अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इसके अतिरिक्त लोकप्रिय भारतीय धारावाहिक महाभारत में उन्होंने महाभारत के रचयिता वेदव्यास का अभिनय किया था। उन्होंने वीराना और जोशीले जैसी फ़िल्मों में खलनायक की भूमिका में भी अभिनय किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने मुझसे शादी करोगी, वॉट्स यॉर राशी? और बंटी और बबली जैसी फ़िल्मों में अभिनय किया। राजेश ने टीवी धारावाहिक भारत एक खोज में भी उल्लेखनीय अभिनय किया।

राजेश विवेक

वर्ष २०१२ में राजेश विवेक
जन्म राजेश विवेक उपाध्याय
31 जनवरी 1949
जौनपुर
मौत जनवरी 14, 2016(2016-01-14) (उम्र 66)
हैदराबाद, तेलंगाना, भारत
आवास मुम्बई, भारत
कार्यकाल १९७७-२०१६
माता-पिता राज बहादुर उपाध्याय (१९०४–१९८०) & श्रीमती प्रेम कुमारी उपाध्याय (१९१२–१९९२)
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

राजेश का जन्म ३१ जनवरी १९४९ में हुआ। उनके पिता का नाम राज बहादुर उपाध्याय (1904–1980) एवं माता का नाम प्रेम कुमारी उपाध्याय (1912–1992) था। उन्होंने प्राचीन इतिहास और पुरातत्व में उत्तर प्रदेश के टी॰डी॰ डीग्री कॉलेज से स्नातकोत्तर की। उन्होंने श्याम बेनेगल की फ़िल्म जुनून से अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत की। १४ जनवरी २०१६ को ६६ वर्ष की आयु में हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया।[1][2][3][4]

प्रमुख फिल्में संपादित करें

वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
2008 जोधा अकबर
2006 भूत अंकल
2005 वादा
2005 बंटी और बबली
2004 अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों
2004 हत्या
2004 स्वदेश
2004 असंभव
2003 दिल का रिश्ता
2001 लगान
1998 परदेसी बाबू
1997 लोहा
1992 नागिन और लुटेरे
1992 पारसमणी
1991 गंगा जमुना की ललकार
1991 विषकन्या
1989 जोशीले
1989 त्रिदेव
1988 वीराना

नामांकन और पुरस्कार संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Rajesh Vivek dies after suffering heart attack; Lagaan actor passes away at 66 years of age" [राजेश विवेक का हृदयाघात के बाद निधन, लगान अभिनेता चल बसे]. इंडिया डॉट कॉम (अंग्रेज़ी में). १४ जनवरी २०१६. मूल से 27 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १५ जनवरी २०१६.
  2. "Guran of 'Lagaan', actor Rajesh Vivek dead" [लगान के 'गुरन', अभिनेता राजेश विवेक का निधन]. बिज़नेस स्टैण्डर्ड (अंग्रेज़ी में). १४ जनवरी २०१६. मूल से 5 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १५ जनवरी २०१६.
  3. "Rajesh Vivek, Astrologer Guran From Lagaan, Dies of Heart Attack" [राजेश विवेक, लगान के ज्योतिषी गुरन का हृदय गति रुक जाने से निधन]. एनडीटीवी (अंग्रेज़ी में). १४ जनवरी २०१६. अभिगमन तिथि १५ जनवरी २०१६.
  4. "नहीं रहे 'लगान' के गुरन बाबा". बीबीसी हिन्दी. १५ जनवरी २०१६. मूल से 17 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १५ जनवरी २०१६.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें