रामगढ़ (संताली:ᱨᱟᱢᱜᱚᱲᱷ) झारखंड प्रान्त का एक जिला है। हजारीबाग जिले से कट कर यह जिला बना जिसका मुख्यालय रामगढ़ है। रामगढ़ जिले में कई प्रमुख कोयले के खदान और पर्यटक स्थल है जिसमें प्रमुख रजरप्पा मंदिर जो, कि सिद्ध पीठ छिन्नमस्तिका का मंदिर है।

रामगढ़ के गोद में ही बहने वाले दामोदर नदी और भैरव नदी का संगम रजरप्पा मंदिर के मुहाने पर है जो एक मनोरम दृश्य प्रकट करता है। रामगढ़ जिले में कुज्जू एक प्रमुख कोयले मंडी के रूप में जाना जाता है इतना ही नहीं यहां प्राकृतिक सौंदर्य भी बहुत सुंदर है यहां चुटुपालु घाटी और और कई सुंदर जगह हैं यहां खनिज संसाधन भरा पड़ा है कल-कारखानों कीवी संख्या काफी अधिक है यहां लौह अयस्क की कारखाने और भी कई तरह के उद्योग फल फूल रहे हैं।

यहां मुख्य रूप से कुड़मि, बेदिया, रजवार और संथाल समुदाय निवास करते हैं। मुख्य शहर और कस्बों में मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदाय भी रहते हैं।

रामगढ़ जिला मुख्यालय के समक्ष रामगढ़ कैंट टाउन के अंदर सिख रेजिमेंट भी है, जो भारतीय सेना में विशेष हैं इसलिए रामगढ़ परिषद को चलाने का काम रामगढ़ कैंटोमेंट के द्वारा किया जाता है। रामगढ़ जिले में छोटे बड़े कई रेलवे स्टेशन हैं जिनमें बड़काकाना जंक्शन रांची रोड रेलवे स्टेशन रामगढ़ रेलवे स्टेशन इत्यादि हैं, जहां से प्रतिदिन हजारों लोगों की आवागमन होती है। यहां NH 23 मुख्य सड़क मार्ग है जो रामगढ़ को झारखंड की राजधानी रांची से जोड़ता है, यहां शहरी क्षेत्रों में जहां हिंदी प्रमुख रूप से बोली जाती है वही यहां के गांव देहातों में कुड़माली एक प्रमुख बोलचाल भाषा है। यहां की शिक्षा व्यवस्था भी काफी अच्छी है जहां शिक्षा के लिए कॉलेज और स्कूल पर्याप्त रूप से उपलब्ध है रामगढ़ महाविद्यालय, छोटानागपुर महाविद्यालय इत्यादि। यहां के प्रमुख कॉलेजों हैं और शिक्षा के क्षेत्र में कई छोटे-छोटे शिक्षण संस्थान प्राइवेट स्कूल में उपलब्ध है जिनमें श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, एसपी अन्ना पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, राधाकृष्णन पब्लिक स्कूल, इत्यादि प्रमुख है। यहां पर महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड और सीसीएल इत्यादि प्रमुख सरकारी संस्थान हैं।