रामनगर (Ramnagar) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के बाराबंकी ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है।[1][2]

रामनगर
Ramnagar
{{{type}}}
रामनगर स्वागतद्वार
रामनगर स्वागतद्वार
रामनगर is located in उत्तर प्रदेश
रामनगर
रामनगर
उत्तर प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 27°05′13″N 81°24′25″E / 27.087°N 81.407°E / 27.087; 81.407निर्देशांक: 27°05′13″N 81°24′25″E / 27.087°N 81.407°E / 27.087; 81.407
देश भारत
प्रान्तउत्तर प्रदेश
ज़िलाबाराबंकी ज़िला
जनसंख्या (2011)
 • कुल14,255
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी, अवधी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)

भौगोलिक स्थिति संपादित करें

यह लोधेश्वर महादेव मंदिर से 5 किमी दक्षिण पूर्व, पारिजात वृक्ष से 8 किमी पश्चिम, बाराबंकी से 28 किमी उत्तर, घाघरा नदी से 8 किमी दक्षिण और रेलवे के बुढ़वल जंक्शन से 1.5 किमी की दूरियों पर राष्ट्रीय राजमार्ग 28C (अब 927) पर स्थित है।बुढ़वल से 12 किलोमीटर पश्चिम मां गुस्सैल मंदिर स्थित है

आवागमन संपादित करें

रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 927 पर और बुढ़वल जंक्शन के पास बसा होने के कारण रेल तथा सड़क मार्गों से पूरी तरह से जुड़ा हुआ है।

शिक्षण संस्थान संपादित करें

  • रामनगर स्नातकोत्तर महाविद्यालय[3] [4]
  • यूनियन इण्टर कॉलेज [5]
  • भगवान देई पाटन शाह बालिका इण्टर कॉलेज
  • प्रशान्त बाल विद्या मंदिर बालिका इण्टर कॉलेज [6]
  • प्रज्ञा कान्वेंट स्कूल

संस्कृति संपादित करें

रामनगर क्षेत्रीय मुख्यालय और एक क़स्बा होने के कारण आस-पास के गाँवों के लिए मुख्य बाज़ार तथा शिक्षा का केंद्र है। मुख्यतः ग्रामीण संस्कृति है पर शहरी संस्कृति भी मिल जाती है।

पर्यटन स्थल संपादित करें

  • महादेवा : महादेवा रामनगर क्षेत्र में स्थित महाभारत कालीन शिव मंदिर है। यहाँ महाभारत कालीन प्रमाण मिलते हैं।
  • देवा शरीफ : यहाँ हाजी वारिस अली शाह की दरगाह है और हिन्दू-मुस्लिम तीर्थ स्थल है।
  • पारिजात वृक्ष (किन्तूर) : यहाँ महाभारत कालीन पारिजात वृक्ष व दर्शनीय स्थल हैं।
  • कुंतेश्वर : कुंतेश्वर किन्तूर गांव में स्थित एक मंदिर है। ऐसा माना जाता है कि कुंतेश्वर मंदिर भी महाभारत कालीन है।
  • कोटवा धाम : यह बाबा जगजीवन दास की कर्म स्थली और वर्तमान में हिन्दू तीर्थ स्थल है।

महत्वपूर्ण व्यक्तित्व संपादित करें

  • कविगुरु मृगेश : कवि गुरुप्रसाद सिंह मृगेश यहां के महत्वपूर्ण व्यक्तित्व थे। मृगेश जी को श्रद्धांजलि देते हुए रामनगर के यूनियन इण्टर कॉलेज में कवि गुरु मृगेश स्मारक पुस्तकालय भी बनाया गया है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716
  2. "Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance Archived 2017-04-23 at the वेबैक मशीन," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
  3. रामनर पी जी कॉलेज के बारे में[मृत कड़ियाँ]
  4. "रामनगर स्नातकोत्तर महाविद्यालय का अधिकारिक जालपृष्ठ". मूल से 16 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 मार्च 2018.
  5. "यूनियन इण्टर कॉलेज". मूल से 5 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 अक्तूबर 2015.
  6. "प्रशान्त विद्यालय". मूल से 26 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2020.