रुआपेहू पर्वत (Mount Ruapehu), जिसे केवल रुआपेहू भी कहा जाता है, न्यूज़ीलैण्ड के उत्तर द्वीप के ताऊपो ज्वालामुखीय क्षेत्र के दक्षिणी छोर पर स्थित एक सक्रीय मिश्रित ज्वालामुखी (स्ट्रैटोवोल्केनो) है। यह ताऊपो झील के दक्षिणी तट से ४० किमी की दूरी पर टोंगारीरो राष्ट्रीय उद्यान (Tongariro National Park) में विराजमान है। उत्तर द्वीप कि सभी हिमानियाँ (ग्लेशियर) इसी पर्वत की ढलानो पर स्थित हैं।

रुआपेहू पर्वत
Mount Ruapehu
डेज़र्ट रोड से २००५ में रुआपेहू का चित्र
उच्चतम बिंदु
ऊँचाई2,797 मी॰ (9,177 फीट)
उदग्रता2,797 मी॰ (9,177 फीट) न्यूज़ीलैण्ड की १९वी सबसे ऊँची चोटी
एकाकी अवस्थिति340.67 कि॰मी॰ (1,117,700 फीट) Edit this on Wikidata
सूचीयनन्यूज़ीलैण्ड का सबसे बड़ा ज्वालामुखी
निर्देशांक39°17′S 175°34′E / 39.283°S 175.567°E / -39.283; 175.567निर्देशांक: 39°17′S 175°34′E / 39.283°S 175.567°E / -39.283; 175.567
भूगोल
भूविज्ञान
पर्वत प्रकारज्वालामुखी
अंतिम विस्फोट२५ सितम्बर २००७
आरोहण
प्रथम आरोहण१८७९
सरलतम मार्गपैदल चढ़ाई

रुआपेहू दुनिया के सबसे सक्रीय ज्वालामुखियों में से एक है और न्यूज़ीलैण्ड का सबसे बड़ा ज्वालामुखी है। यह उत्तर द्वीप का सबसे ऊँचा बिन्दु है और इसके तीन प्रमुख शिखर हैं: २७९७ मीटर ऊँचा ताहूरांगी (Tahurangi), २७५५ मीटर ऊँचा ते हेउहेउ (Te Heuheu) और २७५१ मीटर ऊँचा पारेतेतातोंगा (Paretetaitonga)। इन शिखरों के दरमियान एक गहरा ज्वालामुखीय क्रेटर है जहाँ से समय-समय पर विस्फोट होता है। विस्फोटों के बीच के शान्त काल में इसमें पानी भरने से एक ज्वालामुखीय झील बन जाती है।[1]

नामोत्पत्ति संपादित करें

माओरी भाषा में 'रुआपेहू' का अर्थ 'विस्फोटों वाला गड्ढा' है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. New Zealand Department of Conservation. "Crater Lake Archived 2015-01-13 at the वेबैक मशीन". Retrieved 2006-10-23.