रूस में प्राकृतिक गैस

२०१३ के आँकड़ों के अनुसार रूस विश्व का सबसे अधिक प्राकृतिक गैस उत्पादक देश है। रूस का अनुमानित गैस उत्पादन ६६९ बिलियन घन मीटर प्रति वर्ष है। रूस १९६ बिलियन घन मीटर गैस प्रतिवर्ष निर्यात करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा देश है।[1] यूरोपीय संघ में खपत होने वाली गैस का लगभग एक चौथाई भाग रूस उपलब्ध करवाता है; जिसकी लगभग ८०% निर्यात आपूर्ति पाइपलाइन के माध्यम से होती है। यह पाइपलाइन यूक्रेन से होते हुये गुजरती है।[2] द वर्ल्ड फैक्टबुक के अनुमान के अनुसार देश के पास सबसे बड़ा भण्डार (४७.८ ट्रिलियन घन मीटर) है।[1] ओपीईसी के अनुसार रूस ४८.७ ट्रिलियन घन मीटर के साथ प्रथम स्थान पर है जबकि ब्रिटिश पेट्रोलियम के अनुसार ईरान ३२.९ ट्रिलियन घन मीटर के बाद रूस द्वितीय स्थान पर है।[3][4] इसके अतिरिक्त यह भी माना जाता है कि रूस के पास बहुत विशाल मात्रा में अज्ञात प्राकृतिक गैस भण्डार हैं, अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार रूस के पास अतिरिक्त ६.७ ट्रिलियन घन मीटर गैस होने का अनुमान है।[5] रूस प्रतिवर्ष लगभग ४५७ बिलियन घन मीटर गैस की खपत करता है जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका इसमें दूसरे स्थान पर है।[1]

रूस में प्राकृतिक गैस उत्पादन (लाल) और निर्यात (काला), १९९३-२०११

यूक्रेन के साथ विवाद संपादित करें

वर्ष २००५ में एक रूसी गैस आपूर्ति करने वाली कम्पनी गैज़प्रोम का यूक्रेन की गैस और तेल कम्पनी के साथ विवाद हो गया और यह विवाद बाद में अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक मुद्दे में परिवर्तित हो गया।[2] २००५ में रूस और पश्चिमी यूरोप को बाल्टिक सागर से होकर जोड़ने वाली गैस पाइप लाइन पर काम आरम्भ हुआ। इस काम पर भी युक्रेन और पोलैण्ड ने आशंका व्यक्त की थी कि इस पाइपलाइन से उन देशों की ऊर्जा ज़रूरतों पर विपरीत असर पड़ेगा।[6] कुछ समय बाद रूस और यूक्रेन के बीच गैस की कीमतों को लेकर चल रहा विवाद बढ़ता चला गया जिसके कारण रूस ने यूक्रेन को गैस की आपूर्ति कम करनी शुरू कर दी।[7]

जनवरी २००९ में दोनो देशों के मध्य असहमति के परिणामस्वरूप विभिन्न यूरोपीय देशों देशों की आपूर्ति में अवरोध उत्पन्न कर दिये गये।[8][9] सितम्बर २००९ में दोनो देशो के अधिकारियों ने घोषणा की कि अब स्थिति काबू में है और इस विषय पर अब और अधिक विवाद नहीं है।[10][11][12]

रूस चीन गैस समझौता संपादित करें

यूक्रेन संकट के कारण रूस को यूरोपीय प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा।[13] इस स्थिति में रूस का बड़ा गैस की खपत के लिए वैकल्पिक ऊर्जा बाज़ार की आवश्यकता थी। इसी तहत रूस की गैस कंपनी गैजप्रोम और चीन के नेशनल पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (सीएनपीसी) के बीच गैस निर्माण का ४०० अरब डॉलर का समझौता हुआ। यह समझौता अगले ३० वर्षों के लिए किया गया है।[14] इस समझौते के तहत रूस २०१८ में चीन को प्रकृतिक गैस का निर्यात करना आरम्भ कर देगा।[15][16][17]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "The World Factbook: Russia" [द वर्ल्ड फैक्टबुक: रूस] (अंग्रेज़ी में). सीआईए. मूल से 3 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ मई २०१४.
  2. "EU reaches gas deal with Ukraine" [यूरोपीय संघ यूक्रेन के साथ गैस समझौते तक पहुँचा]. बीबीसी न्यूज़. १ अगस्त २००९. मूल से 25 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ मई २०१४. नामालूम प्राचल |lanuguage= की उपेक्षा की गयी (मदद)
  3. "Table 3.2 Natural gas proven reserves by country". मूल से 27 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 मई 2014.
  4. BP Statistical Review of World Energy Archived 2013-12-06 at the वेबैक मशीन.
  5. क्रिस्टोफर जे॰ स्चेंक (१८ अप्रैल २०१२). "An Estimate of Undiscovered Conventional Oil and Gas Resources of the World" [विश्व के अनदेखे पारम्परिक तेल और गैस संसाधनों प्राक्कलन] (अंग्रेज़ी में). संयुक्त राज्य भूगर्भ सर्वेक्षण. मूल से 9 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 मई 2014.
  6. "विवादित गैस पाइप लाइन पर काम शुरू". बीबीसी हिन्दी. ९ दिसम्बर २००५. मूल से 11 दिसंबर 2005 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ मई २०१४.
  7. "रूस ने यूक्रेन को गैस आपूर्ति घटाई". बीबीसी हिन्दी. १ जनवरी २००६. अभिगमन तिथि २२ मई २०१४.
  8. "18 countries affected by Russia-Ukraine gas row" [रूस-यूक्रेन गैस विवाद से १८ देश प्रभावित] (अंग्रेज़ी में). रायटर्स. ७ जनवरी २००९. अभिगमन तिथि २२ मई २०१४.
  9. केन्द्रोविक्ज़, लियो (९ जनवरी २००९). "Russia-Europe Gas Spat Ends—For Now" [रूस-यूरोप का गैस सम्बंधी झगड़ा अब समाप्त]. टाइम (अंग्रेज़ी में). मूल से 26 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ मई २०१४.
  10. "Ukraine says has good winter gas stocks for Europe" (अंग्रेज़ी में). राइटर्स. ७ सितम्बर २००९. अभिगमन तिथि २२ मई २०१४.[मृत कड़ियाँ]
  11. "There are no controversies on gas issues between Ukraine and Russia" [रूस और यूक्रेन में गैस को लेकर कोई विवाद नहीं] (अंग्रेज़ी में). यूक्रेनियन इंडिपेंडेंट इनफार्मेशन एजेंसी. ८ सितम्बर २००९. मूल से 17 सितंबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ मई २०१४.
  12. "रूस-यूक्रेन के बीच गैस विवाद ख़त्म". बीबीसी हिन्दी. १८ जनवरी २००९. मूल से 29 जनवरी 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ मई २०१४.
  13. "यूक्रेन संकट: अमरीका ने रूस पर बढ़ाया दबाव". बीबीसी हिन्दी. १९ अप्रैल २०१४. मूल से 13 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ मई २०१४.
  14. "रूस और चीन के बीच गैस आपूर्ति समझौता". बीबीसी हिन्दी. २२ मई २०१४. मूल से 25 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ मई २०१४.
  15. "चीन के साथ रूस ने गैस सप्लाई का ऐतिहासिक कान्ट्रेक्ट किया". रेडियो रूस. २१ मई २०१४. मूल से 22 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ मई २०१४.
  16. जेन पेरलेज़ (२१ मई २०१४). "China and Russia Reach 30-Year Gas Deal" [चीन और रूस ३० वर्षों के गैस समझौते पर] (अंग्रेज़ी में). द न्यूयॉर्क टाइम्स. मूल से 22 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ मई २०१४.
  17. "China signs 30-year deal for Russian natural gas" [रूस की प्रकृतिक गैस के लिए चीन ने ३०-वर्ष के समझौते पर हस्ताक्षर किये] (अंग्रेज़ी में). द वांसिगटन पोस्ट. २१ मई २०१४. मूल से 22 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ मई २०१४.