रेगिस्तान का सफ़ेद सूरज

रेगिस्तान का सफ़ेद सूरज (रूसी: Белое солнце пустыни, बेलोये सोल्न्त्से पुस्त्य्नी, White Sun of the Desert) सोवियत संघ में सन् १९६९ में बनी एक रूसी भाषा की वॅस्टर्न शैली की फ़िल्म थी। यह रूस में सबसे लोकप्रिय फ़िल्मों में से एक है और इसमें रोमांच, व्यंग्य और संगीत के मिश्रण को रूस में बहुत सराहा जाता है। रूसी अंतरिक्षयात्रियों (कोस्मोनोतों) में अपनी अंतरिक्ष यात्रा पर निकलने से पहले इस फ़िल्म को देखने का रिवाज है।[1][2] इस फ़िल्म के बहुत से कथन (डायलोग) अब रूसी लोक-संस्कृति का हिस्सा बन चुके हैं। इसका मुख्य गाना (Ваше благородие, госпожа Удача, वाशे ब्लागोरोदिये, गोस्पोझ़ा उदाचा) बहुत ही पसंद किया गया। इस फ़िल्म का निर्देशन व्लादिमीर मोत्यिल (Влади́мир Моты́ль) ने किया था।

रेगिस्तान का सफ़ेद सूरज
वाइट सन ऑफ़ द डेसर्ट
निर्देशक वाल्दिमिर मोट्ल
लेखक वैलेन्टाइन येज़ोव
रुस्तम इब्रैजिम्बेकोव
निर्माता Experimental Studio of Mosfilm
अभिनेता ऐंतोली कुज़्नेत्सोव
स्पार्टक मिशुलिन
पावेल लस्पेकेव
छायाकार ऐडुवर्ड रोज़ोवस्की
संगीतकार इसैक श्वार्ज़
वितरक लेनफ़िल्म
मोसफ़िल्म
प्रदर्शन तिथि
1969
लम्बाई
85 min.
देश साँचा:FilmUSSR
भाषा रूसी

लोक-बोली में संपादित करें

जिस तरह से शोले फ़िल्म के 'तेरा क्या होगा कालिया' जैसे कथन भारतीय उपमहाद्वीप की लोक-संस्कृति का भाग बन गए, उसी तरह 'रेगिस्तान का सफ़ेद सूरज' के बहुत से डायलोग रूसी संस्कृति का हिस्सा बन चुके हैं, मसलन:

  • पूरब का मामला एक नाज़ुक मामला है (Восток — дело тонкое) - यह किसी भी कठिन या उलझे मामले के बारे में कहा जाता है (ज़रूरी नहीं है कि पूर्व से कोई सम्बन्ध हो)
  • कोई सवाल हैं? ना, नहीं हैं! (Вопросы есть? Вопросов нет!) - यह किसी अफ़सर के कड़क निर्देश के बारे में कहा जाता है जो कहने के लिए पूछ रहा है कि उसके आदेश के बारे में कोई प्रशन तो नहीं है, लेकिन वास्तव में कह रहा है 'चुप-चाप जो मैंने कहा है वो करो'
  • उसके ग्रनेड ग़लत कैलिबर के हैं (Да гранаты у него не той системы) - ग्रनेड एक फेंकने से फटने वाला बम होता है जबकि कैलिबर बंदूक में लगनी वाले कारतूस या गोली के अकार हो कहते हैं; गोली किसी बंदूक के लिए छोटी-बड़ी हो सकती है लेकिन यह बम का कैलिबर ग़लत होना कोई मतलब नहीं रखता; यह वाक्य एक ऐसे बहाने के लिए कहा जाता है जो सुनाने में ही झूठ या कमज़ोर लगे
  • ग्युलचताई, अपना सुन्दर चेहरा दिखाओ (Гюльчатай, открой личико) - यह रूसी में किसी सुन्दर लड़की को छेड़ने या बात करने के लिए लड़कों द्वारा इस्तेमाल होता है
  • प्यारी कैटेरिना मातवेयेवना, मैं तुम्हारे ख़त का जवाब दे रहा हूँ ... (Обратно пишу вам, любезная Катерина Матвеевна…) - ऐसी चिट्ठी या सन्देश में प्रयोग होता है जिसमें या तो बहुत ज़्यादा बातें लिखी हों या ऐसी स्तिथि में भेजा जा रहा हो जहाँ आपस में संदेशे बहुत संख्या में आते-जाते हैं
  • महमूद, आग लगाओ! (Махмуд, поджигай!) - यह हँसते-मुस्कुराते हुए किसी बहुत ही जोखिम का काम करने से पहले कहा जाता है

इन्हें भी देखें संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Kosmonavtika". मूल से 10 फ़रवरी 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 जनवरी 2012.
  2. BBC: American space 'nerd' blasts off Archived 2012-01-11 at the वेबैक मशीन Saturday, 7 अप्रैल 2007