लाइव इंडिया, जिसे पहले जनमत नाम से जाना जाता था, एक भारतीय हिन्दी समाचार चैनल और ऑनलाइन न्यूज वेबसाइट है। इसके वेबसाइट का उद‍्घाटन 17 फरवरी 2015 को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और तत्कालीन केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने किया था। सुप्रिया कणसे और बसंत झा के नेतृत्व में इस वेबसाइट की शुरुआत हुई थी। सुप्रिया कणसे 2012 से इसकी सीईओ हैं। प्रबंध संपादक बसंत झा हैं। लाइव इंडिया ग्रुप डेली अखबार प्रजातंत्र लाइव औऱ लाइव इंडिया मैगजीन का भी संचालन करता था। अब इसका टीवी चैनल, अखबार और मैगजीन बंद हो चुका है। सिर्फ न्यूज वेबसाइट चल रही है जिसका स्वामित्व क्वाइंट मीडिया कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड के पास है। इसने अगस्त 2007 में अहमदाबाद, लखनऊ, श्रीनगर, चंडीगढ़, भोपाल, हैदराबाद, बैंगलोर, चेन्नई, भुवनेश्वर, कोलकाता और गुवाहाटी में अपने विभाग खोले। इससे पहले इनका कार्यालय मुंबई और दिल्ली में था। अब सभी कार्यालय बंद हो चुके हैं, सिर्फ नोएडा में ऑफिस चल रहा है।[1][2]

लाइव इंडिया
देशभारत
मुख्यालयनोएडा
प्रोग्रामिंग
भाषाएँहिन्दी
स्वामित्व
स्वामित्वबसंत झा
इतिहास
बदला गयालाइव इंडिया
बंद हुआचैनल 2017 से बंद है
पूर्व नामजनमत
कड़ियाँ
वेबसाइटआधिकारिक जालस्थल

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Pratul Sharma & Neeraj Chauhan (31 August 2007). "Sting op triggers riots in Old Delhi". Indian Express Delhi Newsline. अभिगमन तिथि 1 September 2007.[मृत कड़ियाँ]
  2. "Delhi scarred by TV sting operations". Times of India. 31 August 2007. मूल से 25 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 September 2007.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें