लूसी अय्यूब (अरबी: [لوسي أيوب] Error: {{Lang}}: text has italic markup (help)‎; इब्रानी: לוסי איוב‎; जन्म: 21 जून 1992) इज़राइली टेलीविज़न प्रस्तोता, कवि और रेडियो होस्ट हैं। वह पहले इज़राइली पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (आईपीबीसी) में थीं और वर्तमान में केशेत मीडिया ग्रुप के लिए काम कर रही हैं। लूसी ने अस्सी अजार, बार रेफेली और एरेज़ ताल के साथ यूरोविज़न सॉन्ग कॉन्टेस्ट 2019 की सह-मेजबानी की थी।[1]

लूसी अय्यूब

लूसी अय्यूब 2020 में
जन्म 21 जून 1992 (1992-06-21) (आयु 32)
हाइफ़ा, इज़रायल
शिक्षा की जगह तेल अवीव विश्वविद्यालय
पेशा टेलीविज़न प्रस्तोता , रेडियो प्रस्तोता
कार्यकाल 2016–वर्तमान
संगठन इज़राइली पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (2016–2021)
केशेत मीडिया ग्रुप (2021–वर्तमान)

लूसी का जन्म हाइफ़ा, इज़राइल में हुआ था। वह अरब ईसाई पिता और एक अश्केनाज़ी यहूदी माँ की बेटी हैं। उनकी माँ ने अपनी शादी के बाद ईसाई धर्म अपना लिया था। लूसी का एक भाई और तीन बहनें हैं। उनकी नानी फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों की बेटी थीं। वह 1948 अरब-इजरायल युद्ध के दौरान लेबनान भाग गए थे। बाद में उन्हें लूसी ख़यात नाम की एक समृद्ध अरब-ईसाई महिला ने गोद ले लिया था। उनके नाना-नानी होलोकॉस्ट से बचे थे। लूसी अपने परिवार के अलग-अलग सदस्यों के साथ ईसाई और यहूदी दोनों त्योहार मनाती हैं। जबकि व्यक्तिगत रूप से वह नास्तिक हैं। उन्होंने अरबी और हिब्रू दोनों में कहानियाँ और कविताएँ लिखीं हैं।

लूसी को इज़राइल रक्षा बलों में भर्ती किया गया था, जहाँ उन्होंने दो साल तक इज़राइली वायु सेना में फ़्लाइट सिम्युलेटर प्रशिक्षक के रूप में काम किया।[2] 2016 से, उन्होंने तेल अवीव विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र, राजनीति, अर्थशास्त्र और कानून का अध्ययन किया है। 2016 में ही, वह इज़राइली पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (आईपीबीसी) में शामिल हो गईं। नवंबर 2021 में, उन्होंने आईपीबीसी छोड़कर निजी प्रसारणकर्ता केशेत के यहाँ काम करना शुरू किया।[3]

  1. Kavaler, Ron (25 जनवरी 2019). "Meet the Eurovision 2019 hosts: Bar Refaeli, Erez Tal, Assi Azar and Lucy Ayoub". wiwibloggs. अभिगमन तिथि 2 जुलाई 2024.
  2. Atwan, Shachar (29 जून 2016). "Jewish-Arab Slam Poet a Hit in Person and on YouTube". Haaretz. अभिगमन तिथि 26 जनवरी 2019.
  3. "לוסי איוב נפרדת: "דרך לא קלה, הזמן להמשיך הלאה"". Ice (हिब्रू में). 15 नवंबर 2021. अभिगमन तिथि 2022-03-24.