लेना नदी (रूसी: Ле́на, अंग्रेज़ी: Lena) उत्तरी एशिया के पूर्वी साइबेरिया क्षेत्र की एक नदी है और दुनिया की ११वीं सबसे लम्बी नदी है। येनिसेय नदी और ओब नदी के साथ यह आर्कटिक सागर में बहने वाली तीसरी महान साइबेरियाई नदी मानी जाती है। इसकी पूरी लम्बाई ४,४७२ किमी (२,७७९ मील) है और यह पूरी तरह रूस के अन्दर बहने वाली सबसे लम्बी नदी है।

लेना नदी (Лена, Өлүөнэ)
River
लेना नदी का जलसम्भर क्षेत्र
देश रूस
उपनदियाँ
 - बाएँ किरेन्गा, विल्युय
 - दाएँ वितिम, ओल्योक्मा, अल्दान
स्रोत
 - स्थान बैकाल पर्वत, Irkutsk Oblast, रूस
 - ऊँचाई 1,640 मी. (5,381 फीट)
मुहाना लेना डेल्टा
 - स्थान आर्क्टिक सागर, लैप्टेव सागर
लंबाई 4,472 कि.मी. (2,779 मील)
जलसम्भर 25,00,000 कि.मी.² (9,65,255 वर्ग मील)
प्रवाह for लैप्टेव सागर[1]
 - औसत 16,871 मी.³/से. (5,95,794 घन फीट/से.)
 - max 2,41,000 मी.³/से. (85,10,835 घन फीट/से.)
 - min 366 मी.³/से. (12,925 घन फीट/से.)
रूस के याकुत्स्क शहर के पास लेना नदी

स्रोत और नदी मार्ग संपादित करें

लीना नदी एशिया में बैकाल पर्वत से निकलकर साइबेरिया के पूर्वी भाग में बहकर उत्तरी हिम महासागर की एक सँकरी खाड़ी में गिरती है। अगल बगल से इसमें आकर मिलनेवाली कई सहायक नदियों सहित इसकी जलप्रवाह प्रणाली द्रुमाकृतिक है। यह वर्ष में सात-आठ महीने जमी रहती है और वसंत ऋतु में पिघलती है, परंतु इसका मुहाना उस समय भी हिमाच्छादित रहता है। फलस्वरूप जल मैदानों में फैल जाता है, जिससे दलदल बन जाते हैं।

लेना नदी मध्य साइबेरियाई पठार से दक्षिण में १,६४० मीटर की ऊँचाई पर बायकाल पर्वतों में शुरू होती है। इसका स्रोत स्थल मशहूर बायकाल झील से ७ किमी पश्चिम को है। अपने स्रोत से यह उत्तर-पूर्व को बहती है और इसमें किरेंगा नदी, वितिम नदी और ओल्योकोमा नदी विलय हो जाती हैं। याकुत्स्क के शहर के बाद यह पठार से उतारकर मैदानी इलाक़े में आ जाती है और उत्तर को बहती हैं जहाँ इसमें अल्दान नदी विलय हो जाती है। रास्ते में वेरख़ोयान्स्क पर्वतों के आ जाने की वजह से यह उत्तर-पश्चिम को रुख़ बदलती है और इसमें विल्युय नदी विलय हो जाती है। इसके बाद यह आर्कटिक महासागर की एक विभाग में (जिसका नाम लापतेव सागर है) बह जाती है। कुल मिलाकर लेना नदी का जलसम्भर इलाक़े का क्षेत्रफल २५,००,००० वर्ग किमी है।[2]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. http://www.abratsev.narod.ru/biblio/sokolov/p1ch23b.html, Sokolov, Eastern Siberia // Hydrography of USSR. (in russian)
  2. Large Rivers: Geomorphology and Management, John Wiley & Sons, 2008, ISBN 978-0-470-72371-5, ... Just before pouring into the Laptev Sea, the Lena develops 150 branches (with three main channels carrying 70% of the discharge), forming a large delta ...