लेबनानी पाउंड लेबनान की आधिकारिक मुद्रा है, यह सौ पियास्त्रे से विभाजित है, लेकिन मुद्रा स्फीति की वजह से यह चलन से बाहर है। प्रथम विश्व युद्ध से पहले ओटोमन लीरा इस्तेमाल किया जाता था। ओटोमन साम्राज्य के पतन के बाद 1918 में मिस्री पाउंड का चलन शुरू हो गया। सीरिया और लेबनान पर फ्रांस के नियंत्रण के बाद दोनों देशों के लिए एक नई मुद्रा सीरियन पाउंड जारी किया गया, जो फ्रांसीसी फ्रेंक से जुड़ा हुआ था। लेबनान ने 1924 से स्वयं के सिक्के और 1925 से स्वयं के बैंकनोट जारी किए। 1939 में लेबनान की मुद्रा आधिकारिक तौर पर सीरिया की मुद्रा से अलग हो गई। 1941 में फ्रांस पर नाजी जर्मनी के कब्जे के बाद फ्रांक से मुद्रा का संबंध टूट गया, लेकिन युद्ध की समाप्ति के बाद फिर से जुड़ गया, लेकिन आखिरकार 1949 में यह मुद्रा इकाई स्वतंत्र हो गई।

लेबनानी पाउंड
ليرة لبنانية (अरबी)livre libanaise (French में)
आइएसओ 4217 कोड LBP
 लेबनान
मुद्रास्फीति 4.2%
स्रोत द वर्ल्ड फैक्टबुक, 2007 अनु.
के साथ नियंत्रित अमेरिकी डॉलर = 1507.5 पाउंड
उप इकाई
1/100 पियास्त्रे
मुद्रा चिह्न ل.ل
सिक्के 50, 100, 250, 500 पाउंड्स
बैंकनोट 1000, 5000, 10 000, 20 000, 50 000, 100 000 पाउंड्स
केंद्रीय बैंक बैंक दू लिबान
जालपृष्ठ www.bdl.gov.lb
लेबनानी पाउंड

सन्दर्भ संपादित करें