लौंग लाची २०१८ की इसी नाम की पंजाबी फ़िल्म का शीर्षक गीत है। मन्नत नूर द्वारा गाये गए इस गीत के लिए संगीत रचना गुरमीत सिंह ने की है, जबकि इसके बोल हरमनजीत ने लिखे हैं। इसे फ़िल्म की साउंडट्रैक एल्बम के पहले गीत के रूप में टी-सीरीज़ द्वारा ८ मार्च २०१८ को डिजिटल डाउनलोड प्रारूप में जारी किया गया था।[1]

"लौंग लाची"
गीत द्वारा

संगीत वीडियो संपादित करें

गीत की संगीत वीडियो का निर्देशन अमरदीप सिंह ने किया है, और इसमें नीरू बाजवा, ऐमी विर्क और सिंह स्वयं हैं। वीडियो के लिए कोरियोग्राफी अरविंद ठाकुर और रिची बर्टन ने की थी। एक साक्षात्कार में, सिंह ने बताया कि वीडियो को तीन बार में शूट किया गया था।

यह वीडियो २१ फरवरी २०१८ को टी-सीरीज़ द्वारा जारी की गयी थी, और मई २०१९ तक इसे यूट्यूब पर ८५० मिलियन से अधिक बार देखा गया, जिससे यह सबसे अधिक देखी जाने वाली भारतीय संगीत वीडियो बन गई।[2][3][4][5][6] मार्च 2022 तक यह गाना यूूूट्यूब पर 130 करोड़ बार देेखा जा चुुुका है।

अन्य संस्करण संपादित करें

गीत का एक पुरुष संस्करण भी इसी एल्बम के आठवें गीत के रूप में जारी किया गया था, जिसे गुरशबद ने गाया है।[1] गीत का एक हिन्दी संस्करण तू लौंग मैं इलायची २०१९ की हिन्दी फ़िल्म लुका छुपी के लिए बनाया गया था।[7] हिन्दी संस्करण तुलसी कुमार द्वारा गाया गया था, तथा इसके संगीत की रचना तनिष्क बागची ने, जबकि बोल कुणाल वर्मा ने लिखे थे।[8] गीत के कई अन्य लोकप्रिय कवर भी हैं, जैसे पश्तो भाषा में, यूट्यूब पर स्वतंत्र रचनाकारों द्वारा अपलोड किए गए हैं।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Laung Laachi (Original Motion Picture Soundtrack) by Gurmeet Singh" (अंग्रेज़ी में). मूल से 1 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 December 2018.
  2. "74 करोड़ बार देखा गया नीरु बाजवा का Laung Laachi, Ammi Virk ने बोला Youtube का शुक्रिया– News18 हिंदी". News18 India. 2019-03-28. मूल से 25 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-04-20.
  3. "Laung Laachi Becomes India's Most Watched Video With Over 755 Million Views". PTC Punjabi (अंग्रेज़ी में). 2019-03-26. मूल से 20 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-04-20.
  4. "Here's what Indians watched most on YouTube in 2018 - Latest News | Gadgets Now". Gadget Now. 2018-12-06. मूल से 20 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-04-20.
  5. "Lookback at 2018's top 5 Punjabi film music albums!". in.com (अंग्रेज़ी में). मूल से 20 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-04-20.
  6. Taneja, Parina (2018-10-16). "Punjabi song Laung Laachi sensation Mannat Noor opens up about #MeToo Movement". www.indiatvnews.com (अंग्रेज़ी में). मूल से 9 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-04-20.
  7. "Watch: Singer Tulsi Kumar shows off her moves on her song 'Tu Laung Main Elaachi' from 'Luka Chuppi' - Times of India". The Times of India (अंग्रेज़ी में). मूल से 10 मई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-04-20.
  8. Apoorva Nijhara (19 February 2019). "Luka Chuppi' song Tu Laung Main Elaachi: Kriti Sanon & Kartik Aaryan's remake is the latest wedding track". PINKVILLA. मूल से 21 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 April 2019.