ल्हाग्बा ला

यह तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में माउंट एवरेस्ट का उत्तर-पूर्व है

ल्हाग्बा ला (Lhagba La) या ल्हाक्पा ला (Lhakpa La) हिमालय में एवरेस्ट पर्वत से 7 किमी पूर्वोत्तर में स्थित एक कोल (पहाड़ी दर्रा) है। यह 6,849 मीटर (22,470 फ़ुट) की ऊँचाई पर तिब्बत के शिगात्से विभाग मे स्थित है। इस कोल से कादा हिमानी आरम्भ होती है जो पिघलकर कादा नदी बनती है और अरुण नदी की एक महत्वपूर्ण उपनदी है। कोल की पश्चिमी ओर पूर्व रोंगबुक हिमानी आरम्भ होती है।[1][2][3]

ल्हाग्बा ला से एवरेस्ट पर्वत और उत्तर कोल का दृश्य

नामार्थ संपादित करें

तिब्बती भाषा में ल्हाग्बा ला का अर्थ "हवाओं वाला दर्रा" होता है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Howard-Bury, Charles; Mallory, George Leigh (1991). Keaney, Marian, ed. Everest Reconnaissance : The First Expedition of 1921. London: Hodder & Stoughton. ISBN 0340556021.
  2. Shipton, Eric (1955). Man Against Everest. Prentice-Hall. pp. 20–35. Retrieved 15 June 2014.
  3. *Murray, W. H. (1953). The Story of Everest. J. M. Dent & Sons. pp. 31–41.