वर्षा अडालजा गुजराती की यशस्वी लेखिका हैं। इनके २० उपन्यास, ५ कहानी संग्रह, १ नाटक एवं १ निबंध संग्रह प्रकाशित हुए हैं। इन्होंने मित्रो मरजानी उपन्यास का गुजराती में अनुवाद भी किया। इनको प्राप्त पुरस्कारों की सूची में साहित्य अकादेमी पुरस्कार, सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार, गुजराती साहित्य परिषद का भगिनी निवेदिता पुरस्कार (१९७६, १९७९), स्वामी विवेकानंद भारती पुरस्कार, सनत कुमार पारितोषिक, भारतीय भाषा परिषद का साबरमती पुरस्कार हैं।[1]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. वागर्थ (पत्रिका). कोलकाता: भारतीय भाषा परिषद प्रकाशन. सितम्बर–अक्टूबर 2000. पृ॰ ८२. |access-date= दिए जाने पर |url= भी दिया जाना चाहिए (मदद)सीएस1 रखरखाव: तिथि प्रारूप (link)