अंग्रेजी वीकीपीडीयामें से कुछ हीन्दी में कर दीया जायेगा। फीर थोडा थोडा रोज। गौरव के लिये हर छात्रो के पास अब तो येही बचा है।Vkvora2001 २३:११, ३ फरवरी २००८ (UTC)

विलय हेतु चर्चा संपादित करें

संजीव जी तथा पीयूष जी, मैं यह सुझाव देता हूँ कि नालन्दा विश्वविद्यालय तथा नालन्दा विश्वविद्यालय (नवीन) का विलय कर दिया जावे। क्योंकि इन दोनों का विषय एक ही है तथा अंग्रेजी विकिपीडिया के लेख Nalanda University से यही लेख मिलता है परंतु विषय एक नवीन विश्वविद्यालय का है। इसमें सारगर्भित रूप से नवीन नालन्दा विश्वविद्यालय का भी वर्णन हो। यह केवल मेरा सुझाव है बाकी संपादकों को जो उचित लगे। ~शर्मा जी वार्तालाप 📥 04:25, 15 सितंबर 2014 (UTC)उत्तर दें

@AbHiSHARMA143: "नवीन" वाले लेख से सामग्री हटाकर उसे सीधा ही अनुप्रेषित कर दिया है क्योंकि "नालन्दा विश्वविद्यालय" लेख नवीन संस्था के लिए ही है। पुराने विश्वविद्यालय अथवा शिक्षा केन्द्र का उल्लेख नालन्दा पृष्ठ में मिलेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:18, 15 सितंबर 2014 (UTC)उत्तर दें
संजीव जी धन्यवाद।~शर्मा जी वार्तालाप 📥 09:05, 15 सितंबर 2014 (UTC)उत्तर दें
संजीव जी, आपसे एक और निवेदन है कि कृपया आप इस पृष्ठ से जुड़े अँग्रेज़ी पृष्ठ की सारी जानकारियाँ हिन्दी पृष्ठ (इसी पृष्ठ पर) डाल दें तथा नालंदा के प्राचीन विश्वविद्यालय का एक खण्ड बनाकर पहले की जानकारियों को भी संचित कर दें।~शर्मा जी वार्तालाप 📥 09:47, 15 सितंबर 2014 (UTC)उत्तर दें
शर्मा जी, संजीव जी - इसी क्रम में एक सुझाव मेरा भी है। वर्तमान समय में जिस रूप में ये लेख हैं, "नालन्दा" नामक लेख शहर के बारे में है जो नालन्दा जिले का मुख्यालय है और इसमें प्राचीन नालन्दा की जानकारी भी जुड़ी है; दूसरी ओर "नालन्दा विश्वविद्यालय" नामक लेख में सारी कि सारी जानकारी प्राचीन नालन्दा विश्वविद्यालय के बारे में है। मुझे लगता हैं अगर प्राचीन नालन्दा विश्वविद्यालयके बारे में एक स्वतंत्र लेख बना दिया जाय और इसपर "नालन्दा विश्वविद्यालय" की सारी वर्तमान सामग्री को डाल दिया जाय और "नालन्दा विश्वविद्यालय" तथा "नालन्दा" लेखों में एक खण्ड जोड़कर प्राचीन नालन्दा विश्वविद्यालय की संक्षिप्त जानकारी और इसके लेख के लिये कड़ी उपलब्ध करा दी जाय तो ज्यादा बेहतर हो। हाँ ये है कि इस प्राचीन नालन्दा के बारे में जो लेख बनेगा वो अंग्रेजी के लेख से तबतक नहीं जुड़ सकता जबतक अंग्रेजी में इसके लिये स्वतंत्र लेख न हो। संजीव जी, आप मुझे एक बार खुद ही कह चुके हैं कि अंग्रेजी में संगत लेख होना अनिवार्यता नहीं है! ऐसे में यह समाधान ज्यादा उपयुक्त लग रहा है। एक दूसरा विकल्प यह है कि नए नालंदा विश्वविद्यालय जिसके लिये "(नवीन)" जोड़कर लेख बनाया गया था, के लिये नालंदा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय नाम से लेख बना दिया जाए (जहाँ तक मुझे पता है इसका पूरा नाम यही है)। निष्कर्षतः, मैं इन दोनों के लिये अलग लेख बनाए जाने का समर्थन करता हूँ (अंग्रेजी विकी पर भी)!--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 12:44, 15 सितंबर 2014 (UTC)उत्तर दें
@सत्यम् मिश्र: यदि आप उपयुक्त समझते हैं तो उचित लेख निर्मित कर सकते हैं और मैं अब भी यह ही कह रहा हूँ कि किसी भी लेख से सम्बंद्ध लेख अंग्रेज़ी में होना अनिवार्य नहीं है। अंग्रेज़ी विकि हमसे आगे है लेकिन परिपूर्ण नहीं।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:43, 15 सितंबर 2014 (UTC)उत्तर दें
@संजीव कुमार: जी, मैं वादा नहीं करता पर जल्द ही कोशिश करूँगा। वैसे भी आजकल मेरे पास एक लम्बा बैकलॉग हो गया है। --सत्यम् मिश्र (वार्ता) 17:24, 15 सितंबर 2014 (UTC)उत्तर दें
संजीव जी तथा सत्यम् जी मुझे सत्यम जी की बात अच्छी लगी। अगर आप अभी व्यस्त हों तो आपकी आज्ञा से मैं जरूर नया लेख बना दुंगा क्योंकि मैं अभी व्यस्त नहीं हूँ। मैं नालंदा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय का पृष्ठ निर्माण कर सकता हूँ आप बस आज्ञा दें।~शर्मा जी वार्तालाप 📥 04:26, 16 सितंबर 2014 (UTC)उत्तर दें
@AbHiSHARMA143: बेशक, आप यह कार्य कर सकते हो।☆★संजीव कुमार (✉✉) 10:36, 16 सितंबर 2014 (UTC)उत्तर दें
संजीव जी मैं कल से ही प्रांरभ करता हूँ। मैं नालंदा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय नामक पृष्ठ बनाउँगा तथा इस लेख में प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की वस्तुऐं रहेंगी क्योंकि अगर. इस लेख को नए लेख में डालूँगातब जिन्होंने भी यहा योगदान दिया है उनका नाम नहीं रह पाएगा। वैसे यही ठीक है कि मैं नवीन विश्वविद्यालय का लेख बनाऊँ। ~शर्मा जी वार्तालाप 📥 12:34, 16 सितंबर 2014 (UTC)उत्तर दें
@AbHiSHARMA143: जी! नाम को लेकर कुछ समस्या है। नए खुले विश्वविद्यालय को अनौपचारिक रूप से नालन्दा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय कहा ज रहा है जबकि इसके निर्माण के एक्ट में इसका नाम नालन्दा विश्वविद्यालय ही है यहाँ देखें, इसी लिये मैंने अपना दूसरा सुझाव काट दिया था। अतः जिस नए पन्ने की बात हो रहि है उसे "प्राचीन नालन्दा विश्वविद्यालय" जैसा कुछ बनाना होगा। मुझे तो यही नाम सूझ रहा है , बाकी आप और संजीव जी भी अपनी राय दें।--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 12:55, 16 सितंबर 2014 (UTC)उत्तर दें

संबंधित लेख बनाने हेतु चर्चा संपादित करें

सत्यम् जी आपका कहना यथार्थ है, अत: क्योंकि इस लेख में पुर्व योगदाताओं का योगदान है अत: मैं यहाँ के विषयवस्तुओं को स्थानांतरित नहीं करना चाहता अत: हमे नये विश्वविद्यालय के विषय पर ही लेख बनाना चाहिए।~शर्मा जी वार्तालाप 📥 13:11, 16 सितंबर 2014 (UTC)उत्तर दें

शर्मा जी योगदानकर्ताओं को श्रेय को लेकर कोई समस्या नहीं है; वर्तमान नालन्दा विश्वविद्यालय लेख को प्राचीन नालन्दा विश्वविद्यालय पर स्थानांतरित करके पीछे छूटे पन्ने पर से पुनर्निर्देशन हटा कर इस पर नए विश्वविद्यालय के लिये लेख बनाया जा सकता है। इससे योगदान कर्ताओं का श्रेय दोनो पन्नों के इतिहास में बना रहेगा।--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 14:00, 16 सितंबर 2014 (UTC)उत्तर दें
मुझे लगता है अब इस चर्चा को चौपाल पर बढ़ाया जाये अथवा चौपाल पर एक सन्देश छोड़ दिया जाये जिससे अन्य सदस्य भी चर्चा में भाग ले सकें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:53, 16 सितंबर 2014 (UTC)उत्तर दें
@संजीव कुमार: जी! मैं भी यही सोच रहा था, आप दोनों में जिसे उचित समझें, चाहें तो चौपाल पर एक सन्देश छोड़ दें या वहीं पर चर्चा आरम्भ करें!--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 16:12, 16 सितंबर 2014 (UTC)उत्तर दें
संजीव जी तथा सत्यम् जी इस पृष्ठ के नाम पर भी मात्रा दोष है, इसका नाम नालंदा विश्वविद्यालय होना था परंतु इसका नाम नालन्दा विश्वविद्यालय है। आप यहाँ देखें "नालंदा" जगह के पृष्ठ का नाम नालंदा है। इस पृष्ठ का नाम भी नालंदा विश्वविद्यालय था परंतु इसे भूत में पूनर्नामित किया गया था। अत: मेरा सुझाव यह है कि नवीन नालंदा विश्वविद्यालय के संबंध में नवीन पृष्ठ का ही निर्माण हो। क्योंकि छोटी मात्रा भी उच्चारण में बदलाव कर सकती है, और वैसे भी इस नाम के साथ यह "नालंदा" से संबंधित नही रह पाएगा क्योंकि नालंदा विषय पर बने पृष्ठ का नाम नालंदा है, लोग भी इसे इसी नाम से खोजते हैं तथा शब्दकोश के आधार पर नालंदा शब्द उचित है। मेरा तो यही सुझाव है अब जैसी आज्ञा हो वैसा हम करेंगें।~शर्मा जी वार्तालाप 📥 08:21, 17 सितंबर 2014 (UTC)उत्तर दें
संजीव जी तथा सत्यम् जी आप बताएँ कि इस पृष्ठ के संबंध में आपके क्या आदेश हैं, हमें समय का सदुपयोग करना चाहिये।~शर्मा जी वार्तालाप 📥 11:32, 19 सितंबर 2014 (UTC)उत्तर दें
@AbHiSHARMA143: हम आदेश नहीं देते। चौपाल पर चल रही चर्चा के अनुसार सत्यम् जी के कथन का किसी भी अन्य सदस्य ने विरोध नहीं किया अतः उसे ही स्वीकार्य मान लेना चाहिए।☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:58, 19 सितंबर 2014 (UTC)उत्तर दें
ठीक है संजीव जी, आप सभी विकिपीडिया के संबंध में अधिक जानकार हैं अत: आपने तथा सत्यम् जी ने जो भी चयन किया है वह ही ठीक होगा। धन्यवाद।

सत्यम् जी आप इस पृष्ठ को अच्छा बना दें जैसे आपके विचार हैं। धन्यवाद। ऐसे ही सहायता की सदैव आशा रहेगी।~शर्मा जी वार्तालाप 📥 14:26, 19 सितंबर 2014 (UTC)उत्तर दें

@AbHiSHARMA143: जी, मेरा निवेदन है कि जब तक चौपाल पर लोगों की राय की प्रतीक्षा चल रही है तब तक आप चाहें तो नालंदा खुला विश्वविद्यालय और पटना स्थित नालंदा कालेज के लिये छोटे लेख बना सकते हैं। फिर उन्हें भी नालंदा (बहुविकल्पी) पर जोड़ दिया जायेगा। इनके संगत लेख अंग्रेजी विकिपीडिया पर मौजूद हैं। संजीव जी मैंने वहाँ प्रस्ताव के साथ कुछ सुझाव भी माँगे हैं (जैसे, प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय पर बनाये जाने वाले लेख का नाम क्या हो?), अगर आप उन प्रस्तावों को स्वीकृत मान रहे हैं तो एक नाम आप ही सुझा दें बाद में बदलने की संभावना तो खुली ही रहेगी लेख तो बने।--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 15:04, 19 सितंबर 2014 (UTC)उत्तर दें
@सत्यम् मिश्र: मैं इस मामले में थोड़ा अनाड़ी हूँ। अतः कुछ अधिक सुझाव नहीं दे सकता।☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:08, 19 सितंबर 2014 (UTC)उत्तर दें
सत्यम् जी मैं अभी दो तीन विडियो गेमों के तथा एक खगोल विज्ञान के लेख पर व्यस्त हूँ। मुझे खेद है कि मैं अभी नालंदा से संबंधित किसी भी लेख पर सहायता न कर पाऊंगा।~शर्मा जी वार्तालाप 📥 03:48, 21 सितंबर 2014 (UTC)उत्तर दें
पृष्ठ "नालन्दा महाविहार" पर वापस जाएँ।