विकिपीडिया:विकिपीडिया पेजेज़ वांटिंग फोटोज़ २०२०/सामान्य प्रश्न व नियम

विकिपीडिया पेजेज़ वांटिंग फोटोज़
चित्रों की आवश्यकता वाले विकिपीडिया पृष्ठ


मुखपृष्ठ समुदाय प्रतिभागी आयोजक दल भाग लें परिणाम संसाधन सामान्य प्रश्न व नियम
#WPWP प्रत्येक साल १ जुलाई से ले कर ३१ अगस्त तक चलता है। अभियान में भाग लें!

अगर आपको किसी भी प्रकार की सहायता चाहिये तो आयोजक आपकी सहायता के लिये उपल्बध हैं। आप चाहें तो चौपाल, अभियान वार्ता, ईमेल, या आयोजक के वार्ता पृष्ट पर सन्देश (हिन्दी या English में) छोड़ सकते हैं। जानकारी मिलते ही कोई आयोजक आपको शीघ्र ही सम्पर्क करेगा।

नियमावली संपादित करें

  • सारे संपादन इस साल(२०२०) १ जुलाई से लेकर ३१ अगस्त के बीच होने चाहियें।
  • छवियाँ जोड़ते समय संपादन सारांश में आप #WPWP और #WPWPHI लगाना ना भूलें, विषेश कर #WPWP। अगर यह छूट जाता है, तो फिर रिपोर्टिंग पृष्ट पर जानकारी डालें या फिर आयोजकों को जानकारी दें।
  • जोड़े गये चित्रों में उचित कैप्शन डालें।
  • ध्यान रखें कि चित्र जोड़ने का मुख्य लक्ष्य लेख की गुणवत्ता बढ़ाना है, अगर आप के लेख में चित्र जोड़ने से स्पष्ट रूप से लाभ होता है, तो आपके उस योगदान को गिना जाएगा।

Guidelines

  • All edits should take place between July 1 and August 31 of this year (2020).
  • When adding images, be sure to add #WPWP and #WPWPHI in the editing summary, especially #WPWP. If it is missed, then put the information on the reporting page or inform the organizers.
  • Insert appropriate captions in added pictures.
  • Keep in mind that the main goal of adding pictures is to improve the quality of the article, if the article clearly benefits from adding pictures, then your contribution will be counted.

सामान्य प्रश्नोत्तर संपादित करें

  • एक लेख है जिसमें पहले से चित्र है मगर मुख्य चित्र नही है, क्या मैं उसमें WPWP अभियान के अंतर्गत चित्र जोड़ सकता हूँ?
उत्तर: जी हाँ, चूंकि मुख्य चित्र जोड़ने से पहले उसमें मुख्य चित्र नही था, आपके चित्र जोड़ने से उस लेख की गुणवत्ता में स्पष्ट रूप से सुधार हुआ है। अतः आपका योगदान गिना जाएगा।
  • क्या मैं ऐसे चित्र जोड़ सकता हूँ जो गुणवत्ता में तो स्पष्ट रूप से सुधार करते हैं लेकिन मुख्य चित्र की भूमिका नही निभाते?
उत्तर: जी हाँ, चित्र जोड़कर गुणवत्ता में सुधार ही मुख्य उद्देश्य है।
  • क्या मैं स्वंय नये लेख बना कर किसी चित्र का उपयोग कर सकता हूँ?
उत्तर: जी हाँ, मगर ध्यान रखें कि लेख स्थानीय मानकों पर खरा उतरता हो।
  • मैने छवि तो जोड़ी मगर कैप्शन भूल गया।
उत्तर: छवि का लेख से सम्बंध स्थापित होना और छवि का विवरण होना आवश्यक है। समयावधि के दौरान उस चित्र में कैप्शन जोड़ दें।