विकिपीडिया:सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव/जून 2023/रपट


सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव रपट
सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव

विकिपीडिया:सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव/जून 2023 (1 जून से 30 जून 2023) के आयोजन, मूल्यांकन एवं प्रतिभागिता से जुड़े सदस्य इस पृष्ठ पर अपने अनुभव तथा सीख को साझा कर सकते हैं।

अनिरुद्ध कुमार संपादित करें

हिंदी विकिपीडिया के बीसवें वर्ष के अंतिम माह में आयोजित इस संपादनोत्सव का अनुभव बहुत कुछ सिखाने वाला रहा। चुनौतियाँ आईं औ्र उपलब्धियाँ भी जिसने कई बातें सिखाई-

  1. 30 दिनों के इस संपादनोत्सव में 27 सदस्यों ने मिलकर 910 लेख बनाए। इस दृष्टि से यह हिंदी विकिपीडिया का सर्वाधिक सफल संपादनोत्सव है।
  2. आरंभिक 5 पुरस्कार विजेताों में 3 तथा 12 में 5 महिलाएं रहीं। इस दृष्टि से हम लैंगिक खाई को भी कम करने में सफल रहे।
  3. गूगल द्वारा उपलब्ध सर्वाधिक खोजे गए किंतु विकिपीडिया पर अनुपलब्ध विषयों के लेख बनने के कारण एक जरूरी अभाव की पूर्ति हुई। निस्संदेह कई विषय ऐसे थे जिनपर सामान्य स्थिति में लेख बनना मुश्किल था।
  4. इस संपादनोत्सव को वर्ष में दो बार जरूर आयोजित करना चाहिए।
  5. संपादन को बेहतर बनाने के लिए उसमें नए सदस्यों को शामिल करने का प्रयास कार्यशालाओं या बैठकों में नए सदस्यों को प्रशिक्षित करके करना चाहिए।
  6. गूगल तथा विकिपीडिया का इस तरह का सहयोग आगे बढ़ाया जाना चाहिए जिसमें गूगल या विकिमीडिया फाउंडेशन की भूमिका पुरस्कार उपलब्ध कराने एवं साझेदारी की व्यवस्था करने तक सीमित हो।
  7. संपादनोत्सव समाप्त होने के बाद पुरस्कार दिए जाने तक एक माह से अधिक का समय लग गया। आगे के संपादनोत्सवों में मूल्यांकन, पुरस्कार वितरण तथा रपट लेखन का कार्य एक माह से पूर्व पूर्ण कर लेना चाहिए। इसके लिए निर्णायक बढ़ाने या दैनिक लेख-निर्माण सीमा घटाने जैसे कदम ुठाए जा सकते हैं।

अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) 16:11, 11 अगस्त 2023 (UTC)[उत्तर दें]

हिंदुस्थान वासी संपादित करें

  1. यह प्रतियोगिता वास्तव में उपयोगी साबित हुई है। ऐसे लेख जो लोग सर्च करते हैं और हिन्दी में उपलब्ध हुए इससे विकिपीडिया की उपयोगिता बढ़ेगी।
  2. गूगल की सहभागिता इस प्रतियोगिता की सूची बनाने में सहायक रही। ऐसी सूची से लेख बनाना, काफी आरामदायक अनुभव रहा। लेख ज्यादा होने के कारण अपनी पसंद के विषय अंत तक मौजूद थे।
  3. मशीनी अनुवाद बनाने वाले लेखकों पे कुछ प्रतिबंध लगने चाहिए। ऐसे कई लोग हैं जो सिर्फ प्रतियोगिता में लेख बनाने आते हैं और मशीनी अनुवाद के लेख बनाते हैं। अगली बार से इनपे कार्यवाई होनी चाहिए।
  4. पुरस्कार (गिफ़्ट कार्ड) रखने से ये प्रतियोगिता सफल रही है। ऐसी प्रतियोगिता में जिसमें पुरस्कार की व्यवस्था हो, हर तीन माह पे आयोजित की जानी चाहिए।
  5. लेख बनाने के बाद गुणवत्ता के ऊपर नंबर देना काफी अच्छा विचार रहा है। इसको जारी रखा जाना चाहिए।
  6. शब्द-सीमा एवं लेख आकार सीमा भी बिलकुल ठीक थी। इसमें बदलाव की जरूरत नहीं है।--हिंदुस्थान वासी वार्ता 17:29, 15 अगस्त 2023 (UTC)[उत्तर दें]

रोहित साव27 संपादित करें

  • सर्वप्रथम देर से जवाब देने के लिए क्षमा चाहूँगा।
  1. इस प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप हिन्दी विकिपीडिया पर 900 से अधिक ऐसे लेख उपलब्ध हुए जिन्हें गूगल पर बार-बार खोजा जाता था परन्तु हिन्दी विकि पर वे अनुपलब्ध थें।
  2. भविष्य में इस तरह के और भी प्रतियोगिताएँ होने पर उनका सकारात्मक प्रभाव हिन्दी विकिपीडिया पर अवश्य दिखेगा।
  3. लेखों के निर्माण एवं सुधार के सम्बन्ध में अगर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए तो भविष्य में बनने वाले लेखों(किसी प्रतियोगिता में और सामान्य रूप से भी) की गुणवत्ता में और भी ज्यादा सुधार देखने को मिलेंगे।--रोहितबातचीत 23:06, 5 सितंबर 2023 (UTC)[उत्तर दें]

सदस्य नाम संपादित करें

सदस्य नाम संपादित करें

सदस्य नाम संपादित करें

सदस्य नाम संपादित करें

सदस्य नाम संपादित करें

सदस्य नाम संपादित करें

सदस्य नाम संपादित करें