विकिपीडिया:सामुदायिक बैठक/13 मार्च 2023

विकिपीडिया:सामुदायिक बैठक/13 मार्च 2023 हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप द्वारा विकिमीडिया फाउंडेशन तथा गूगल के सहयोग से आयोजित सामुदायिक बैठक है जिसका आयोजन 13 मार्च 2023 को दोपहर १२ बजे से शाम के 6 बजे के मध्यगूगल इंडिया के गुरुग्राम स्थित कार्यालय में हुआ। जिसमें १८ हिंदी विकिपीडियन्स, विकिमीडिया फाउंडेशन तथा गूगल कर्मचारीयों ने भाग लिया।

पृष्ठभूमि संपादित करें

विकिमीडिया फाउंडेशन के दक्षिणी एशिया के क्षेत्रिय सहभागी प्रबंधक प्रवीण दास तथा रचित शर्मा के साथ हुई आरंभिक वार्ताओं में गूगल इंडिया ने हिंदी अंतर्जाल के विकास के लक्ष्य हेतु हिंदी विकिपीडिया की आवश्यकताओं के समझने तथा उसके विकास में सहयोग देने में रुचि दिखाई। हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप के संपर्क सूत्रों अनिरुद्ध कुमार तथा संजीव कुमार ने बिना किसी शर्त के प्रतियोगिताओं एवं सहयोगी उपकरणों को प्रदान करने जैसे कदमों द्वारा हिंदी विकिमीडियन्स समुदाय को समृद्ध करने के भावी योजनाओं के स्वरूप को तय करने के लिए 13 मार्च 2023 को आरंभिक सामुदायिक बैठक आयोजित करने में समर्थन और सहयोग प्रदान करने का निश्चय किया।

उद्देश्य संपादित करें

  1. विकिमीडियन्स को परिचय का अवसर उपलब्ध कराकर पारस्परिक सहयोग को बढ़ाना।
  2. समुदाय की समस्याओं की पहचान करना तथा उसके समाधान के मार्ग पर विचार करना।
  3. विकिपीडिया एवं अन्य परियोजनाओं के विकास के नए प्रस्तावों पर विचार करना।
  4. विकिपीडिया के सर्वाधिक उपयोगी पृष्ठों की पहचान करना तथा उनकी विस्तृत सूची बनाने के उपाय खोजना।
  5. गूगल के खोज यंत्रों के आंकड़ों के सहारे सर्वाधिक सुधार की आवश्यकता वाले पृष्ठों की सूची बनाना। उन पृष्ठों की भी सूची बनाना जो सबसे ज्यादा खोजे जाते हैं किंतु जो हिंदी विकिपीडिया पर अनुपलब्ध हैं।
  6. गूगल के सहयोग से हिंदी विकिपीडिया पर संपादनोत्सव आयोजित करने की संभावना एवं उसकी सार्थकता पर विचार करना।

प्रतिभागिता नियमावली संपादित करें

  • प्रतिभागियों को आने जाने का रेल के शयनयान का अथवा बस एवं मैट्रो का किराया (अधिकतम १२०० तक) उपलब्ध कराया जाएगा।
  • प्रतिभागियों को आयोजन स्थल पर भोजन एवं नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा।
  • इसमें दिल्ली के आस-पास के 400 किलोमीटर तक के दायरे के सदस्य शामिल हो सकते हैं।
  • इसमें दो प्रबंधक सदस्य दिल्ली से 400 किलोमीटर के दायरे से बाहर के भी शामिल हो सकते हैं।
इस नियमावली के आधार पर प्रतिभागियों का चयन हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप एवं आयोजकों द्वारा [गूगल फॉर्म] से 1 मार्च 2023 तक प्राप्त प्रविष्टियों के आधार पर किया गया। चुने गए सभी प्रतिभागियों ने १३ मार्च की बैठक में भाग लिया।

प्रतिभागी सूची संपादित करें

  1. -जे. अंसारी वार्ता 11:48, 13 मार्च 2023 (UTC)[उत्तर दें]
  2. --अजीत कुमार तिवारी बातचीत 11:49, 13 मार्च 2023 (UTC)[उत्तर दें]
  3. मनीष पँवार वार्ता 11:49, 13 मार्च 2023 (UTC)[उत्तर दें]
  4. --नीलम (वार्ता) 11:50, 13 मार्च 2023 (UTC)[उत्तर दें]
  5. सूरजमुखी (वार्ता | योगदान) 11:51, 13 मार्च 2023 (UTC)[उत्तर दें]
  6. Anujbhardwaj007 (वार्ता) 11:52, 13 मार्च 2023 (UTC)[उत्तर दें]
  7. शिवम् सिंह सोम (वार्ता) 11:53, 13 मार्च 2023 (UTC)[उत्तर दें]
  8. आदेश यादव (वार्ता) 11:53, 13 मार्च 2023 (UTC)[उत्तर दें]
  9. --हिंदुस्थान वासी वार्ता 11:55, 13 मार्च 2023 (UTC)[उत्तर दें]
  10. --अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) 22:33, 13 मार्च 2023 (UTC)[उत्तर दें]
  11. शीतल सिन्हा वार्ता
  12. - सीमा1 (वार्ता)

कार्यक्रम रूपरेखा संपादित करें

समय कार्य
12 अपराह्न - 1 अपराह्न आगमन, भोजन एवं पारस्परिक संपर्क
1 अपराह्न - 2:30 अपराह्न हिंदी विकिपीडिया और भगिनी परियोजनाओं की चुनौतियों और आम मुद्दों पर आंतरिक सामुदायिक चर्चा
2:30 अपराह्न - 3 अपराह्न गूगल के साथ सहभागिता के अवसर की संभावना, सीमाएं एवं चुनौतियों पर आंतरिक सामुदायिक चर्चा
3 अपराह्न - 3:45 अपराह्न गूगल द्वारा फ़ोकस क्षेत्र, चुनौतियाँ और सहभागिता प्रस्ताव साझा करना
3:45 अपराह्न - 4 अपराह्न जलपान अवकाश
4 अपराह्न - 4:30 अपराह्न गूगल प्रस्ताव पर सामुदायिक विचार-मंथन सत्र
4:30 अपराह्न - 5:30 अपराह्न विकिपीडिया और भगिनी परियोजनाओं पर प्रशिक्षण तथा प्रश्नोत्तरी सत्र
5:30 अपराह्न - 6 अपराह्न समाजीकरण, छायांकन तथा बैठक समाप्ति
इस बैठक के लिए निम्नलिखित सहयोग प्राप्त हुए:
  • गूगल के दिल्ली राजधानी क्षेत्र के कार्यालय में १३ मार्च को दोपहर १२ से शाम ६ बजे तक बैठक कक्ष की व्यवस्था की गई।
  • गूगल ने बैठक कक्ष तथा जलपान के व्यय का वहन किया।
  • विकिमीडिया फाउंडेशन ने प्रतिभागियों के (दिल्ली के 400 किलोमीटर के दायरे के) तथा प्रबंधकों के (भारत के भीतर के) रेल शयनयान या बस के यात्रा व्यय का वहन किया।

अगली गतिविधि संपादित करें

  1. गूगल ने हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप के साथ गूगल पर खोजे जाने वाले किंतु हिंदी विकिपीडिया पर अनुपलब्ध किंतु अन्य किसी भाषा के विकिपीडिया पर उपलब्ध 2600 लेखों की सूची साझा की।
  2. हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप द्वारा अनुपलब्ध लेख के निर्माण के लिए हिंदी विकिपीडिया पर ऑनलाइन संपादनोत्सव आयोजित करने की योजना बनायी गई।
  3. गूगल ने संपादनोत्सव के पुरस्कारों के लिए उपकरण या वाउचर प्रदान करने का दायित्व स्वीकार किया।
  4. हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप द्वारा सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव/जून 2023 का आयोजन किया गया।