विकिपीडिया:Twinkle

(विकिपीडिया:TW से अनुप्रेषित)
Mr. Twinkly
Mr. Twinkly

Twinkle मूल रूप से अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर बनाया गया एक जावास्क्रिप्ट उपकरण है जो विकिपीडिया पर रखरखाव के कार्यों में सहायता करता है। इसका प्रयोग केवल पंजीकृत सदस्यों द्वारा किया जा सकता है। यह कई सुविधाएँ उपलब्ध कराता है, जिसमें सदस्यों को संदेश देना, बर्बरता के कार्यों को एक बटन में वापिस लेना, पृष्ठों को हटाने के लिये नामांकित करना, और भी बहुत कुछ शामिल है।

Twinkle मूल रूप से AzaToth द्वारा बनाया गया है और इसकी उत्पत्ति में Aaron Schulz की स्क्रिप्टों का भी हाथ है।

अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर Ioeth द्वारा बनाया गया Friendly नामक गैजेट भी Twinkle का भाग है।


मूल जानकारी संपादित करें

शुरुआत
Twinkle सक्षम करने के लिये आप अपनी वरीयताओं के उपकरण टैब में से Twinkle को चुनें और उसमें नीचे दिये सहेजें बटन को क्लिक करें। इसके पश्चात अपने ब्राउज़र की कैश मेमोरी अवश्य खाली करें।
Twinkle को अपनी इच्छा अनुसार परिवर्तित करना
Twinkle में अपनी इच्छा अनुसार परिवर्तन करने के लिये Twinkle preferences panel देखें। परिवर्तन करने के पश्चात उस पृष्ठ के नीचे बदलाव सहेजें पर अवश्य क्लिक करें। इसके बाद अपने ब्राउज़र की कैश मेमोरी अवश्य खाली करें।
सहायता लेना
Twinkle के बारे में दस्तावेज़ पृष्ठ पर जानकारी है। यदि उस पृष्ठ पर आपको अपने प्रश्न का उत्तर ना मिले तो वार्ता पृष्ठ पर पूछें, अथवा चौपाल पर पूछें।
बग जानकारी देना अथवा फ़ीचरों का अनुरोध करना
Twinkle को हिन्दी विकिपीडिया के अनुरूप बनाने का काम जारी है, और Twinkle के कुछ भाग पूरी तरह ठीक से काम नहीं करते हैं। यदि आप बग की जानकारी देना चाहते हैं अथवा फ़ीचर का अनुरोध करना चाहते हैं तो वार्ता पृष्ठ का प्रयोग करें, अथवा चौपाल पर बताएँ। आप चाहें तो इसकी जानकारी गिटहब पर दे सकते हैं (आपको गिटहब अकाउंट की आवश्यकता होगी)।
ध्यान दें
Twinkle इन्टरनेट एक्सप्लोरर वर्ज़न 8 या उससे पहले में नहीं काम करता है। यदि आप विन्डोज़ विस्टा या विन्डोज़ 7 का प्रयोग करते हैं तो आप इन्टरनेट एक्सप्लोरर 9 तक अपडेट कर सकते हैं, जिसमें Twinkle काम करेगा। Twinkle अन्य नए ब्राउज़रों में काम करना चाहिये।

प्रयोग जानकारी संपादित करें

ट्विंकल का प्रयोग करने से पहले उसकी प्रयोग जानकारी अवश्य पढ़ें Twinkle के द्वारा किये जा सकने वाले कार्यों के बारे में जानने हेतु। Twinkle को अपनी पसंद अनुसार बदलने के कई विकल्प हैं जिनकी जानकारी उपयोक्ता के काम आएगी।

दुरुपयोग संपादित करें

हमेशा याद रखें कि आपके द्वारा Twinkle के प्रयोग से किये सभी कार्यों के लिये आप पूर्णतया ज़िम्मेदार हैं। Twinkle के प्रयोग से पहले कृपया विकिपीडिया की नीतियों एवं दिशानिर्देशों से अच्छी तरह वाक़िफ़ हो लें। इसके गलत प्रयोग के परिणामस्वरूप सदस्यों को इसके प्रयोग से रोका जा सकता है, और यदि सदस्य विकिपीडिया पर बाधा खड़ी करने के लिये इसका प्रयोग करे तो निषेध नियमावली के अनुसार सदस्य को अवरोधित भी किया जा सकता है।

Twinkle अन्य विकियों पर संपादित करें

Twinkle अंग्रेज़ी और हिन्दी विकिपीडिया के अतिरिक्त चीनी एवं बंगाली विकिपीडिया में भी प्रयोग में लाया जाता है।

यूजरबॉक्स संपादित करें

ट्विंकल उपयोगकर्ता इनमें से किसी भी उपयोगकर्ता बॉक्स को अपने उपयोगकर्ता पृष्ठ पर जोड़ सकते हैं।

  यह सदस्य विकिपीडिया पर योगदान देने के लिए ट्विंकल का प्रयोग करता है।

{{{साँचा:सदस्य_ट्विंकल}}}