विकिपीडिया वार्ता:टोपियों का संग्रह

स्थानान्तरण अनुरोध 10 जुलाई 2023 संपादित करें

विकिपीडिया:टोपियों का संग्रहविकिपीडिया:टोपीबाज़ी – मौजूदा नाम अंग्रेज़ी के Hat Collection का सीधा अनुवाद है। अंग्रेजी में Collection शब्द की खास जगह है; ये कई शब्द जैसे Stamp, Toy, वगैरह के साथ इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन हिंदी में इसके जैसा शब्द नहीं है। ऐसे में इसे टोपीबाज़ी में बदलना चाहिए क्योंकि ये गेंदबाजी जैसे कई जगह इस्तेमाल होता है। मुरही (वार्ता) 03:26, 10 जुलाई 2023 (UTC)उत्तर दें

टिप्पणी: प्रथम दृष्टया आपका कथन सही लग रहा है। टोपीबाज़ी ज्यादा उपयुक्त शब्द है।--हिंदुस्थान वासी वार्ता 08:19, 10 जुलाई 2023 (UTC)उत्तर दें
  टिप्पणी पुनर्प्रेषण बना सकते हैं, वर्तमान नाम में कोई ख़राबी नहीं। अनुरोधकर्ता की Collection और इसके हिंदी अनुवाद के बारे में उपर्युक्त धारणा उचित नहीं है। डाक टिकट इकट्ठे करने को या खिलौने इकट्ठे करने को भी हिंदी में डाक टिकट संग्रह ही कहा जाता है, टिकटबाज़ी या खिलौनेबाज़ी नहीं। पुनर्प्रेषण के लिए इसलिए सहमत हुआ जा सकता है क्योंकि उक्त संदर्भ में "टोपीबाजी" या टोपीबाज़ी" शब्द का विकिपीडिया पर अनौपचारिक प्रयोग संभावित प्रतीत हो रहा। पर इसे औपचारिक नाम रखने की आवश्यकता नहीं लगती। सीधा अनुवाद होने के बावजूद वर्तमान नाम न तो भ्रामक है न ही अस्वाभाविक प्रतीत हो रहा। --SM7--बातचीत-- 19:38, 31 जुलाई 2023 (UTC)उत्तर दें
परियोजना पृष्ठ "टोपियों का संग्रह" पर वापस जाएँ