विरुंगा पहाड़ियाँ (Virunga Mountains), जो मुफ़ुमबीरो भी कहलाते हैं, पूर्वी अफ़्रीका में रुआण्डा, कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और युगांडा की सीमाओं पर स्थित एक ज्वालामुखियों की शृंखला है। यह ऍड्वर्ड झील और कीवू झील के बीच में खड़ी हुई हैं। इनमें से लगभग सभी प्रसुप्त हैं सिवाय ३,४६२ मीटर ऊँचे न्यीरागोन्गो पर्वत (Mount Nyiragongo) और ३,०६३ मीटर ऊँचे न्यामूरागिरा पर्वत (Mount Nyamuragira) के जो सक्रीय हैं। यह दोनों सक्रीय ज्वालामुखी कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य में हैं और इनके २००६ और २०१० में विस्फोट हुए थे। विरुंगा पहाड़ियाँ पर्वतीय गोरिला का घर हैं जहाँ यह प्राणी विलुप्ति के ख़तरे में है, जिस वजह से यह एक महत्वपूर्ण संरक्षण क्षेत्र है।[1]

विरुंगा पहाड़ियाँ
Virunga Mountains
मिकेनो पर्वत का शिखर
मिकेनो पर्वत का शिखर

मिकेनो पर्वत का शिखर

विवरण
अन्य नाम: मुफ़ुमबीरो
क्षेत्र: रुआण्डा
युगांडा
कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य
सर्वोच्च शिखर: करिसिम्बी पर्वत
सर्वोच्च ऊँचाई: ४,५०७ मीटर
निर्देशांक: 01°25′45″S 29°32′54″E / 1.42917°S 29.54833°E / -1.42917; 29.54833

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Chisholm, Hugh, ed. (1911). "Mfumbiro". Encyclopædia Britannica (11th ed.). Cambridge University Press.