कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य

country in Central Africa, capital Kinshasa

कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य अफ्रीका महाद्वीप के मध्य में स्थित देश है, जिसका कुछ भू-भाग अंध महासागर से मिलता है। क्षेत्रफल के लिहाज से यह देश अफ्रीका महाद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा देश है। पड़ोसी देश कांगो गणराज्य से भिन्नता के लिए इस देश को अक्सर डीआर कांगो, डीआरसी या फिर राजधानी किन्शासा के नाम पर कांगो-किन्शासा के नाम से पुकारा जाता है। कांगो नाम कांगो नदी के नाम पर पड़ा है, जिसे जाएर नदी के नाम से भी जाना जाता है। कांगो भले ही मध्य अफ्रीका में बसा हो, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी विकास समुदाय (एसएडीसी) नामक संगठन की बदौलत दक्षिणी अफ्रीका से आर्थिक और क्षेत्रीय रूप से जुड़ा हुआ है। इसकी सीमाएं उत्तर में मध्य अफ़्रीकी गणराज्य और सूडान, पूर्व में यूगांडा, रवांडा और अंगोला, पश्चिम में कांगो गणराज्य लगी हुई हैं। पूर्व में तंगानयिका झील इस देश को तंजानिया से अलग करती है।

République Démocratique du Congo
कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य
ध्वज कुल चिह्न
राष्ट्रवाक्य: Justic – Paix– Travail (फ़्रांसिसी)
"न्याय – शांति – कार्य"
राष्ट्रगान: डिबौत कांगोलाईस
राजधानीकिंशासआ
4°19′S 15°19′E / 4.317°S 15.317°E / -4.317; 15.317
सबसे बड़ा नगर किंशासा
राजभाषा(एँ) फ़्रांसिसी
मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय भाषाएँ लिंगाला, किकोंगो, स्वाहिली, शिलूबा
निवासी कांगोलिस
सरकार अर्द्ध-अध्यक्षीय गणराज्य
 -  राष्ट्रपति जोसेफ काबिला
 -  प्रधानमंत्री अडोल्फ मुजितो
स्वतंत्रता
 -  बेल्जियम से 30 जून 1960 
क्षेत्रफल
 -  कुल 2,344,858 km2 (१२वाँ)
 -  जल (%) 3.3
जनसंख्या
 -  2009 संयुक्त राष्ट्र जनगणना 6,60,20,000 (१६वाँ)
 -  2018 जनगणना 84,068,091
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) २०१९ प्राक्कलन
 -  कुल $८३.११२ अरब (१२०वाँ)
 -  प्रति व्यक्ति $३३० (१८०वाँ)
मानव विकास सूचकांक (२०२१)वृद्धि 0.479[1]
निम्न · १७९वाँ
मुद्रा कांगोलिस फ्रांक (CDF)
समय मण्डल WAT, CAT (यू॰टी॰सी॰+1 to +2)
 -  ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) आकलन नहीं (यू॰टी॰सी॰+1 to +2)
दूरभाष कूट 243
इंटरनेट टीएलडी .cd

कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य क्षेत्रफल के अनुसार विश्व का ११वाँ सबसे बड़ा देश है और फ़्रान्सीसी भाषा बोलने वाला सबसे बड़ी आबादी वाला देश है।[2]

इन्हें भी देखेंसंपादित करें

सन्दर्भसंपादित करें

  1. "Human Development Report 2021/2022" (PDF) (अंग्रेज़ी में). United Nations Development Programme. 8 September 2022. अभिगमन तिथि 30 September 2022.
  2. Central Intelligence Agency (2014). "Democratic Republic of the Congo". The World Factbook. Langley, Virginia: Central Intelligence Agency. मूल से 28 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 April 2014.