विल्क्स धरती (Wilkes Land) पूर्वी अंटार्कटिका एक बड़ा भूभाग है, जिसका अनुमानित क्षेत्रफल २६ लाख वर्ग किलोमीटर है। तुलना के लिये भारत का क्षेत्रफल लगभग ३२ लाख वर्ग किमी है। विल्क्स धरती क्षेत्र तट से दक्षिणी ध्रुव तक जाता है और क़रीब पूरा-का-पूरा हिमचादर से ढका हुआ है। इसके पश्चिम में रानी मेरी धरती है और पूर्व में आदेली धरती है। ऑस्ट्रेलिया यहाँ पर अपनी सम्प्रभुता बताता है, लेकिन न तो उसे विश्व के अन्य देश स्वीकारते हैं और न ही इसे अंटार्कटिक संधि में मान्यता दी गई है।[1]

विल्क्स धरती
Wilkes Land
विल्क्स धरती पूर्वी अंटार्कटिका का एक बड़ा भूभाग है
विल्क्स धरती पूर्वी अंटार्कटिका का एक बड़ा भूभाग है
विल्क्स धरती Wilkes Land is located in पृथ्वी
विल्क्स धरती Wilkes Land
विल्क्स धरती
Wilkes Land
महाद्वीपअंटार्कटिका
क्षेत्र2600000 किमी2 (10,00,000 वर्गमील)

विल्क्स धरती क्रेटर संपादित करें

२००६ में अंतरिक्ष यान द्वारा एकत्रित गुरुत्वाकर्षण-सम्बन्धित जानकारी से यह मालूम हुआ कि विल्क्स धरती के क्षेत्र में हिमचादर की मोटी बर्फ़ के नीचे छुपा हुआ एक ३०० मील चौड़ा प्रहार क्रेटर है। अध्ययन से वैज्ञानिक अनुमान लगते हैं कि यह आज से लगभग २५ करोड़ वर्ष पूर्व हुए एक क्षुद्रग्रह प्रहार से बना था।[2]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Exploring Polar Frontiers: A Historical Encyclopedia," William J. Mills, ABC-CLIO, 2003, ISBN 9781576074220
  2. Gorder, Pam Frost (June 1, 2006). "Big Bang in Antarctica — Killer Crater Found Under Ice Archived 2016-03-06 at the वेबैक मशीन". Research News.