एक दीवाना था

हिन्दी भाषा में प्रदर्शित चलवित्र

एक दीवाना था २०१२ में बनी भारतीय रोमांस ड्रामा फिल्म है, जो गौतम मेनन द्वारा लिखी और निर्देशित की गयी है। इसमें फिल्मी सितारे प्रतीक बब्बर और एमी जैक्सन प्रमुख भूमिकाओं में है।[1][2]

एक दीवाना था

पोस्टर
निर्देशक गौतम मेनन
पटकथा जावेद अख्तर
कहानी
  • गौतम मेनन
  • मनु ऋषि (संवाद)
निर्माता
  • गौतम मेनन
  • रेशमा घटला
  • वेंकट सोमसुंदरम
अभिनेता
छायाकार एम. एस. प्रभू
संपादक अन्थोनी गोंजाल्विस
संगीतकार ए आर रहमान
निर्माण
कंपनियां
  • फ़ोक्स स्टार स्टूडियोज़
  • फोटोन कथाज़
  • आर.एस. इन्फोटेनमेंट
वितरक फ़ोक्स स्टार स्टूडियोज़
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 17 फ़रवरी 2012 (2012-02-17)
लम्बाई
140 मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी

कथानक संपादित करें

सचिन का परिवार मुंबई में जेस्सी के परिवार के यहाँ किराए पर रहता है। सचिन (प्रतीक बब्बर) को पहली ही नज़र में जेस्सी (एमी जैक्सन) से प्यार हो जाता है। सचिन, जो एक कोंकनास्त ब्राह्मिन है, एक मैकेनिकल अभियंता है जो बेरोजगार है पर एक फ़िल्म निर्माता बनने के सपने देखता है और जेस्सी, जो एक मल्याली ईसाई है, एक बिसिए पदवीधर है जो आईटी कंपनी सिंटेल में कार्य करती है। सचिन दिन रात जेस्सी से बात करने की कोशिश करता है, उसे निहारता रहता है और एक दिन गलती से अपने प्यार का इज़हार कर देता है। अगले ही दिन जेस्सी केरला चली जाती है। सचिन को लगता है कि जेस्सी उससे नाराज़ हो कर चली गई है और वह अपने दोस्त (मनी ऋषि), जो एक कैमरामैन है, के साथ केरला पहुँच जाता है। वहाँ वह उससे मिलकर माफ़ी मांगता है और दोस्त बने रहने की गुज़ारिश करता है। मुंबई आते वक्त सचिन हद्द भूल कर जेस्सी को चूम लेता है, जिसके चलते वह नाराज़ हो जाती है। जेस्सी का भाई जेरी सचिन और जेस्सी को साथ देख लेता है और दोनों में झगडा हो जाता है। दोनों के झगडे परिवारो तक पहुँच जाते है और इसके चलते कुछ समय बाद जेस्सी की शादी तय हो जाती है और वह केरला लौट जाती है। सचिन अपने दोस्त के साथ पुनः केरला जाता है, पर वहाँ जेस्सी की शादी में जेस्सी विवाह-बद्ध होने से इनकार कर देती है। सचिन और उसके दोस्त को जेस्सी के घर वाले पकड़ लेते हैं और लड़ाई के चलते दोनों जेल पहुँच जाते है। जेल से छुटने के बाद जेस्सी और सचिन में प्यार हो जाता है।

दोनों मुंबई में चुपके-चुपके मिलना शुरु कर देते हैं। सचिन का भी फ़िल्म निर्माता बनने का सपना साकार होने लगता है। एक दिन बेंगलुरु के पास शूटिंग के लिए सचिन निकल जाता है और यहाँ मुंबई में जेस्सी के परिवार वाले उसकी शादी पुनः तय करने लगते हैं। परेशान होकर जेस्सी सचिन से सारे सम्बन्ध तोड़ लेती है। छः महीने बाद सचिन को पता चलता है कि जेस्सी की शादी हो चुकी है और अब वह यूके चली गई है।

दो वर्ष बाद सचिन अपनी प्रेम कहानी पर एक फ़िल्म बनाना शुरू करता है। फ़िल्म की शूटिंग के दौरान आगरा में ताजमहल के पास उसकी मुलाकात जेस्सी से पुनः होती है। वहाँ सचिन को पता चलता है कि जेस्सी ने अभी तक शादी नहीं की है। दोनों वापस प्रेम करने लगते हैं और शादी कर लेते हैं। सचिन की फ़िल्म भी रिलीज़ के बाद सफल हो जाती है और इसके साथ ही फ़िल्म का अंत हो जाता है।

पात्र संपादित करें

  • प्रतीक बब्बर - सचिन
  • एमी जैक्सन - जेस्सी
  • मनी ऋषि
  • सचिन खेडेकर - सचिन के पिता
  • समांथा
  • आश्विन ककुमाणु
  • बाबु एंथोनी
  • रमेश सिप्पी (अतिथि भूमिका)
  • विकास मेनन

संगीत संपादित करें

सभी गीत जावेद अख्तर, सिवाए उसके जहाँ लिखा गया है द्वारा लिखित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."क्या है मोहब्बत"ए आर रहमान4:27
2."दोस्त है (गर्ल आई लव्ड यु)"नरेश अय्यर, जसप्रीत जस्ज़ और आर्या
साथ में: सचिन-जिगर
4:08
3."एरोमेल (माई बिलव्ड)" (मलयालम बोल: कैथापरम नाम्बूथिरी)अल्फांसो जोज़फ़5:40
4."होसान्ना"लेओन डीसुज़ा और सुज़ान डिमेलो5:31
5."फूलों जैसी लड़की" (मलयालम बोल: कल्याणी मेनन)क्लिंटन सरेजो और कल्याणी मेनन5:25
6."शर्मिंदा हूँ"ए आर रहमान और मधुश्री6:56
7."सुन लो ज़रा"रशीद अली, श्रेया घोशाल और टिम्मी4:11
8."जोहर ज़बीं"जावेद अली3:13
9."ब्रोकन प्रोमिसेस" (वाद्य)श्रेया घोशाल4:31
10."मोमेंट्स इन केरला" (वाद्य)प्रभाकर2:40
11."जेस्सिज़ लैंड" (वाद्य)मेघना3:09
12."जेस्सी इज़ ड्रायविंग मी क्रेज़ी" (बिट सोंग)संजीव थोमस और टिम्मी2:55

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Ek Deewana Tha Cast & Crew". Bollywood Hungama. मूल से 7 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 दिसम्बर 2011.
  2. "Amy Jackson in VTV's Hindi version". द टाईम्स ऑफ़ इंडिया. 2011-04-19. मूल से 21 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2011-09-26.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें