कभी हाँ कभी ना (धारावाहिक)

कभी हाँ कभी ना भारतीय हिन्दी हास्य धारावाहिक है, जिसका प्रसारण ज़ी टीवी पर 8 नवम्बर 2004 से 19 मई 2005 तक हुआ। इसका निर्देशन भूषण पटेल ने और निर्माण सृष्टि आर्य ने किया है।

कभी हाँ कभी ना
निर्मातारोज़ निर्मित
निर्देशकभूषण पटेल
अभिनीतनीचे देखें
प्रारंभिक थीम?? द्वारा "कभी हाँ कभी ना"
उद्गम देशभारत
मूल भाषा(एं)हिन्दी
सीजन कि संख्या1
एपिसोड कि संख्याकुल 112
उत्पादन
निर्मातासृष्टि आर्य
प्रसारण अवधिलगभग 22 मिनट
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कज़ी टीवी
प्रकाशित8 नवम्बर 2004 –
19 मई 2005

प्रारूप संपादित करें

यह धारावाहिक तीन लड़कों के जीवन पर आधारित है। वह सभी अलग अलग व्यवहार वाले होते हैं।

आदित्य

यह अपने सपनों की लड़की की तलाश करते रहता है। यह अपने कमरे में एक रिक्त तस्वीर लगाए रहता है। यह अपनी जगह में बहुत अच्छा होता है, लेकिन कुछ भी काम नहीं करते रहता है। इसका एक कंपनी भी है, लेकिन उसे भी उसका भाई चलाते रहता है। इसका काम केवल कार्यालय में जाकर अपनी खूबसूरत सहायक के साथ बैठना और बाद में घर आ जाने तक ही सीमित रहता है। कभी कभी यह कोई लड़की रहने से घर से बाहर भी घूमने जाता है।

चेतन

यह एक विज्ञापन कंपनी में कार्य करता है। लेकिन हमेशा दूसरे कार्य मुख्यतः लड़कियों के, करता रहता है। इसे प्यार में कोई विश्वास नहीं है। लेकिन यह एक लड़की से प्यार करने लगता है, जिसकी मंगनी हो चुकी होती है।

दीपांकर

यह बिलकुल भी ठीक से नहीं रहता है। इसकी बहन चाहती है कि यह जल्द से जल्द शादी कर ले। क्योंकि यह अपने मित्रों के कारण बिगड़ रहा है। यह बैंक में कार्य करता है और हमेशा अपनी आईएएस बहन से डरते रहता है।

कलाकार संपादित करें

  • मिहिर मिश्रा - आदित्य
  • कुशल पंजाबी - चेतन
  • विशाल सिंह - दीपांकर
  • डिंपल इनामदार - अनन्या
  • मुस्कान मिहनी - संजना
  • गौरव चोपड़ा - कबीर
  • सत्यजीत शर्मा - कार्तिक
  • पायल नायर - वन्दना
  • तराना राजा कपूर - देविका
  • दिव्या जगदले - विशाखा
  • किकू शारदा - जय
  • सोनिया कपूर - अवंतिका
  • सुहासी गोरडिया धामी - समानथा

सन्दर्भ संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें