कोवलम नारायण पणिकर ( 28.04.1928- 26.06.2016), केरल से कवि, नाटककार, रंगमंच निर्देशक, गीतकार थे। उन्होने लगभग 25 से अधिक नाटकों का लेखन किया। जिनमें से बहुत सारे नाटक संस्कृत से मलयालम में अनुकूलित किए गये थे। उन्हें सन २००७ में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वे केरल से थे। केरल के राज्य फिल्म पुरस्कार से उन्हें दो बार वर्ष 1978 एवं 1982 में सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए सम्मानित किया गया था। 26 जून 2016 को 88 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।[2]

कोवलम नारायण पणिकर

कोवलम नारायण पणिकर
जन्म 28 अप्रैल 1928
कोवलम, केरल
मौत 26 जून 2016(2016-06-26) (उम्र 88) [1]
तिरुवनंतपुरम
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा कवि, नाटककार, रंगमंच निर्देशक, गीतकार

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "नाटककार, कवि कावलम नारायण पणिक्कर नहीं रहे" (अंग्रेज़ी में). मलयला मनोरमा. 26 जून 2016. मूल से 29 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 जुलाई 2016.
  2. "Padma Vibhushan for Bhagwati, V. Krishnamurthy" [भगवती, वी कृष्णमूर्ति के लिए पद्म विभूषण] (अंग्रेज़ी में). द हिन्दू. २७ जनवरी २००७. मूल से 14 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ८ दिसम्बर २०१३.