जब हैरी मेट सेजल

2017 में बनी हिन्दी फिल्म

जब हैरी मेट सेजल एक आगामी हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है जिसका लेखन एवं निर्देशन इम्तियाज़ अली द्वारा किया गया है।[1] फ़िल्म में शाहरुख़ खान, अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फ़िल्म रब ने बना दी जोड़ी (2008) और जब तक है जान (2012) के बाद तीसरी फिल्म है जिसमें शाहरुख़ खान और अनुष्का शर्मा साथ काम कर रहे हैं।

जब हैरी मेट सेजल

फ़िल्म का पोस्टर
निर्देशक इम्तियाज़ अली
लेखक इम्तियाज़ अली
पटकथा इम्तियाज़ अली
कहानी इम्तियाज़ अली
निर्माता गौरी खान
अभिनेता शाहरुख़ खान
अनुष्का शर्मा
एवलिन शर्मा
सयानी गुप्ता
चन्दन रॉय संयल
छायाकार के. यू. मोहनन
संपादक आरती बजाज
संगीतकार गाने:
प्रीतम
पार्श्व संगीत:
अभिजित वघानी
निर्माण
कंपनियां
वितरक रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 4 अगस्त 2017 (2017-08-04)
देश भारत
भाषा हिंदी

फ़िल्म 4 अगस्त 2017 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

कहानी संपादित करें

हरिन्दर सिंह नेहरा उर्फ हैरी (शाहरुख खान) एक टुरिस्ट गाइड है। एक परिवार को हवाई अड्डे तक ले जाने के बाद वो उसी परिवार की एक सदस्य, सेजल झवेरी (अनुष्का शर्मा) के पास आता है, जो अपने सगाई की अंगूठी कहीं खो देती है और उसकी मदद चाहती है। वैसे तो हैरी उसकी मदद नहीं करना चाहते रहता है, लेकिन वो कहीं उसके एजेंसी से उसकी शिकायत न कर दे, इस डर से वो उसकी मदद करने को तैयार हो जाता है। अंगूठी की तलाश करते करते, वो दोनों अच्छे दोस्त बन जाते हैं और हैरी उससे कहता है कि वो अपने गाँव से कनाडा में गायक बनने आया था, पर कुछ कर न पाने के कारण उसे ये काम करना पड़ रहा है।

अंगूठी की तलाश में हैरी और सेजल यूरोप के जगहों में घूमते हैं। अंगूठी ढूंढते ढूंढते उसे सेजल से प्यार हो जाता है, पर उसकी रुपेन (कवि शास्त्री) के साथ सगाई होने के कारण वो ये बात अपने मन में ही छिपा लेता है। उनको पता चलता है कि गैस (चन्दन रॉय सानयाल) नाम के एक अपराधी ने उसके अंगूठी को चुराया है। गैस के गुंडे, हैरी को मारते हैं, और उसके चोट में दवाई लगाने के लिए जब सेजल अपने बैग में देखती है तो उसे अंगूठी मिल जाती है। उसे एहसास होता है कि हमेशा से ही ये अंगूठी उसके बैग में ही था। पर वो अंजाने में ही हैरी से प्यार करने लगती है और उसके साथ ज्यादा समय गुजारने हो, इस कारण उससे अंगूठी मिल जाने की बात छुपा लेती है।

अगले दिन वो दोनों हैरी के दोस्त मयंक और इरिना की शादी में जाते हैं, वे दोनों उन दोनों से उनके रिश्ते के बारे में पुछते हैं, पर हैरी अपने आप को सेजल के लायक नहीं समझने के कारण अपनी भावनाओं को छुपा लेता है। इसके बाद सेजल अपने घर जाने का फैसला कर लेती है।

हवाई अड्डे में सेजल उसे अंगूठी दिखाती है और कहती है कि ये उसे कुछ दिन पहले मिला था, और ये हमेशा से ही बैग में ही पड़ा हुआ था। इसके बाद हैरी उसे अलविदा कहता है और वो चले जाती है।

सेजल के भारत आ जाती है और हैरी अपने काम में फिर लग जाता है, पर वो सेजल को याद करने लगता है और अवसाद में चले जाता है। उसका ध्यान उसके काम में नहीं लगता, तो उसका दोस्त, मयंक उसे मुंबई में जा कर सेजल से बात करने को कहता है। जब हैरी उसके शादी में आता है तो उसे पता चलता है कि उसकी शादी रद्द हो चुकी है। वो बाहर निकलता है और सेजल को बाहर बैठे हुए देखता है, वो दोनों मिलते हैं और अपने प्यार का इकरार करते हैं। इसके बाद वो सभी परिवार सहित पंजाब चले जाते हैं और वहीं उन दोनों की शादी हो जाती है।

कलाकार संपादित करें

विकास संपादित करें

फ़िल्म का उत्पादन अप्रैल 2016 से शुरू हुआ और अगस्त 2016 के शरू में फिल्मांकन की घोषणा की गई, जब फिल्म का काम शीर्षक "उत्पादन संख्या 52" था। फिल्म की कहानी के बारे में कुछ विवरण दिए गए हैं, हालांकि न्यूज़ आउटलेट्स ने बताया है कि खान एक पर्यटन गाइड की भूमिका निभायेंगे जो एक छुट्टी पर आई महिला से मिलता है, जिसका किरदार अनुष्का निभाएंगी। शर्मा को अपनी भूमिका के लिए खुद को तैयार करने के लिए कई महीनों की शब्दावली प्रशिक्षण की आवश्यकता पड़ी, क्योंकि उनका किरदार गुजरात से है। इस फिल्म के शीर्षक में कई बदलाव हुए जिसमें रिंग, रहनुमा और रौला नाम शामिल हैं पर अंत में फ़िल्म का शीर्षक "जब हैरी मेट सेजल रखा गया"।

फिल्मांकन संपादित करें

फ़िल्म की की शूटिंग बुडापेस्ट, प्राग और भारत में हुई है। अन्य जगहों में यूरोप और पंजाब भी शामिल हैं।

संगीत संपादित करें

जब हैरी मेट सेजल
फ़िल्म संगीत प्रीतम द्वारा
जारी अघोषित
रिकॉर्डिंग 2016-17
संगीत शैली विशिष्ट फिल्म संगीत
भाषा हिंदी
लेबल सोनी म्यूजिक इंडिया
प्रीतम कालक्रम

जग्गा जासूस
(2017)
जब हैरी मेट सेजल
(2017)

फ़िल्म का संगीत प्रीतम द्वारा रचित है और गीत इरशाद कामिल द्वारा लिखे गए हैं। दिलजीत दोसांझ फ़िल्म में एक विशेष गीत गायेंगे।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."राधा"सुनिधि चौहान, शाहिद माल्या३८:०८
2."बीच बीच में"अरिजीत सिंह, शाल्मली खोलगड़े, शेफाली अल्वारेस3:25
3."राधा (डीजे शिल्पी शर्मा द्वारा रीमिक्स)"शाहिद माल्या, सुनिधि चौहान, डीजे शिल्पी शर्मा4:03
4."सफ़र"अरिजीत सिंह6:05
5."बटरफ्लाई"देव नेगी, सुनिधि चौहान, अमन त्रिखा, नूरां सिस्टर्स4:41
6."बीच बीच में (इलेक्ट्रो फंक मिक्स)"अरिजीत सिंह, शाल्मली खोलगड़े, शेफाली अल्वारेस, लेडी बी3:22
7."हवाएं"अरिजीत सिंह4:50
8."बटरफ्लाई (दज शिल्पी शर्मा द्वारा रीमिक्स)"देव नेगी, सुनिधि चौहान, अमन त्रिखा, नूरां सिस्टर्स, डीजे शिल्पी शर्मा3:28
9."फुर्र"डीजे डिप्लो, प्रीतम, मोहित चौहान, तुषार जोशी3:24
10."बटरफ्लाई (ढोल मिक्स)"देव नेगी, सुनिधि चौहान, अमन त्रिखा, नूरां सिस्टर्स, पंजाबी हित स्क्वाड 
11."हवाएं (फ़िल्म संस्करण)"अरिजीत सिंह5:07
कुल अवधि:१:५२

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "तो यह है शाहरुख खान और अनुष्‍का शर्मा स्‍टारर इम्तियाज अली की नई फिल्‍म का टाइटल..." एनडीटीवी. ९ जून २०१७. मूल से 20 जून 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जून 2017.