मल्कापुरम

भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य का एक गांव

मल्कापुरम एक उपनगर है, जो विशाखापट्टणम शहर के लगभग ११ किलोमीटर दक्षिण में स्थित है; यह भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में है। मल्कापुरम में विशाखापट्टणम के कई भारी उद्योग बसे हैं, मसलन- हिंदुस्तान पेट्रोलियम, विशाखापट्टणम बंदरगाह (गोदीवाड़ा), हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड इत्यादि।[1]  मल्कापुरम में अनेक सरकारी व ग़ैर-सरकारी विद्यालय हैं। यहाँ नौसैनिक परिवारों हेतु  कुछ मुख्य निवास स्थल मौजूद हैं।

मल्कापुरम
మల్కాపురం
उपनगरीय क्षेत्र
गजुवाका को जाती मल्कापुरम सड़क
गजुवाका को जाती मल्कापुरम सड़क
मल्कापुरम is located in आन्ध्र प्रदेश
मल्कापुरम
मल्कापुरम
आन्ध्र प्रदेश के मानचित्र पर अवस्थिति
देश India
राज्यआन्ध्र प्रदेश
जिलाविशाखापट्टनम
शासन
 • सभावृहत् विशाखापट्टनम नगर निगम
भाषाएँ
 • सरकारीतेलुगु
समय मण्डलIST (यूटीसी+5:30)
पिन कोड530011
वाहन पंजीकरणAP 31 and AP 33

व्यापार संपादित करें

१९८० के दशक के दौरान मल्कापुरम उपनगर ने फैक्टरी और औद्योगिक उपनगर के रूप में वृद्धि हासिल की तथा छोटी दुकानों, शॉपिंग सेंटर्स व मॉल्स के तौर पर कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को उभरते देखा।  मल्कापुरम नौसैनिक परिवारों हेतु खरीदारी के लिए एक केंद्र बिंदु की तरह पेश आता रहा है।

इलाक़े संपादित करें

मल्कापुरम उपनगर अपनी पश्चिम दिशा की ओर श्रीहरिपुरम तथा गाजुवाका जैसे उपनगरों से जुड़ा हुआ है। जनता कॉलोनी, आम्बेडकर कॉलोनी एवम् ईडु गुल्ला सेंटर यहाँ के कुछ मुख्य व प्रख्यात रिहायशी इलाक़े हैं। 

परिवहन संपादित करें

मल्कापुरम गाजुवाकाएन.ए.डी. एक्स रोड़, मड्डिलापालेम, विशाखापट्टणम रेलवे स्थानक, सिम्हाचलम् तथा पेंडुर्थी जैसी जगहों से समानांतर पर स्थित है और यहाँ से विशाखापट्टणम व आंध्र प्रदेश के अन्य भागों के लिए बसें उपलब्ध रहती है। 

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Major blast rocks Vizag HPCL refinery" Archived 2015-10-29 at the वेबैक मशीन.