"सभ्यता द्वार": अवतरणों में अंतर

सभ्यता द्वार के बारे में अपडेट
Reverted 1 edit by Raj Kumar0753 (talk): Copyrighted content (TwinkleGlobal)
टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
पंक्ति 47:
| references =
}}
 
 
 
'''सभ्यता द्वार''' (English: [[:en:Sabhyata Dwar|Sabhyata Dwar]]) भारतीय राज्य [[बिहार]] में [[पटना]] शहर में [[गंगा नदी|गंगा]] नदी के तट पर स्थित और बलुआ पत्थर से बना एक विजय स्मारक है। सभ्यता द्वार को बिहार राज्य की राजधानी [[पाटलिपुत्र]] की परंपराओं और संस्कृति की प्राचीन महिमा दिखाने के उद्देश्य से मौर्य-शैली वास्तुकला के साथ बनाया गया है। सभ्यता द्वार का निर्माण राजस्थान के लाल-सफेद बलुआ पत्थर से किया गया है।<ref>{{cite web|url=https://www.jagran.com/bihar/patna-city-landmark-of-patna-civilization-door-17952534.html|title=पटना का लैंडमार्क : हरियाली और रोशनी के साथ पटनावासी करेंगे 'सभ्यता द्वार' का दीदार|access-date=22 मई 2018|archive-url=https://web.archive.org/web/20180523095622/https://www.jagran.com/bihar/patna-city-landmark-of-patna-civilization-door-17952534.html|archive-date=23 मई 2018|url-status=live}}</ref> भवन निर्माण विभाग ने सभ्यता द्वार के आसपास काफी खूबसूरत उद्यान भी विकसित किया है। यह उद्यान भी पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। मुंबई के [[गेटवे ऑफ़ इन्डिया|गेटवे ऑफ इंडिया]], [[नई दिल्ली]] का [[इण्डिया गेट|इंडिया गेट]] और [[फ़तेहपुर सीकरी|फतेहपुर सीकरी]] के बुलंद दरवाजा की शृंखला में ही यह सभ्यता द्वार भी है।<ref>{{cite web|url=https://www.prabhatkhabar.com/news/patna/bihar-cm-nitish-kumar-inaugurate-sabhyata-dwar-on-the-lines-of-india-gate-and-gateway-of-india/1159843.html|title=सीएम नीतीश ने किया सभ्यता द्वार का लोकार्पण, कहा- बिहार का रहा है गौरवशाली इतिहास|access-date=22 मई 2018|archive-url=https://web.archive.org/web/20180523011131/https://www.prabhatkhabar.com/news/patna/bihar-cm-nitish-kumar-inaugurate-sabhyata-dwar-on-the-lines-of-india-gate-and-gateway-of-india/1159843.html|archive-date=23 मई 2018|url-status=dead}}</ref> [[पटना]] के लैंडमार्क सभ्यता द्वार पर [[बिहार]] से जुड़े चार महापुरुषों के संदेशों को लिखा गया है जिनमें बौद्ध धर्म के प्रवर्तक [[महात्मा बुद्ध]], जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान [[महावीर]], [[अशोक |सम्राट अशोक]], और [[मेगस्थनीज]] शामिल हैं। राज्य के मुख्यमंत्री [[नितीश कुमार|नीतीश कुमार]] ने 20 मई 2018 को [[गांधी मैदान]] के पास स्थित सम्राट अशोक सम्मेलन केन्द्र परिसर में सभ्यता द्वार का लोकार्पण किया।<ref>{{cite web|url=https://inextlive.jagran.com/cm-nitish-kumar-inaugurate-sabhyata-dwar-in-patna-186885|title=इंडिया गेट की तरह बिहार में 'सभ्यता द्वार', सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन|access-date=22 मई 2018|archive-url=https://web.archive.org/web/20180523095513/https://inextlive.jagran.com/cm-nitish-kumar-inaugurate-sabhyata-dwar-in-patna-186885|archive-date=23 मई 2018|url-status=dead}}</ref>
 
[[गंगा]] के तट पर मुख्यमंत्री [[नीतीश कुमार]] का ड्रीम प्रोजेक्ट 'सभ्यता द्वार' बन कर तैयार हो गया है. लोग हरियाली और रोशनी के साथ चमचमाते सभ्यता द्वार को देख पायेंगे. [[गांधी मैदान]] के उत्तर बापू सभागार और ज्ञान भवन के बीच [[गंगा]] के तट पर सभ्यता द्वार सज-धज कर पूरी तरह तैयार है।<ref>{{Cite news|url=https://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/patna/1159545|title=सभ्यता द्वार तैयार, बनेगा पटना का नया लैंडमार्क|date=20 मई 2018|work=प्रभात ख़बर|access-date=19 दिसंबर 2023}}</ref>
 
32 मीटर ऊंचा और आठ मीटर चौड़ा [[सभ्यता द्वार]] के निर्माण पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. सभ्यता द्वार के शीर्ष पर चार शेर वाला [[अशोक स्तंभ]] है, जो रात में रोशनी से जगमग करेगा.
 
'सभ्यता द्वार' पर महापुरुषों की उक्तियां लिखी गयी है. एक तरफ [[महात्मा बुद्ध]] और [[सम्राट अशोक]], तो दूसरी तरफ [[महावीर]] और मेगास्थानीज की उक्ति को स्थान दिया गया है।
 
== इन्हें भी देखें ==