"ग्रैंड कॅसमेट्स गेट्स": अवतरणों में अंतर

पृष्ठभूमि
पंक्ति 36:
}}
'''ग्रैंड कॅसमेट्स गेट्स''' [[ब्रिटिश विदेशी प्रदेश|ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश]] [[जिब्राल्टर]] में स्थित एतिहासिक दरवाज़े हैं। इन दरवाज़ो को पहले '''वॉटरपोर्ट गेट''' के नाम से जाना जाता था। ये शहर के किलेबन्द हिस्से में ग्रैंड कॅसमेट्स चौराहे में उत्तर-पश्चिम दिशा से प्रवेश पाने का जरिया हैं। ग्रैंड कॅसमेट्स स्क्वयर जिब्राल्टर के दो मुख्य और सबसे बड़े चौकों में से एक है, दूसरा मुख्य चौक [[जॉन मैकिन्टौश स्क्वयर]] है। वर्ष 1727 में निर्मित हुए इन दरवाज़ो को बनाने में [[चूना पत्थर]] और [[शाहबलूत]] पेड़ की लकड़ी का प्रयोग हुआ था।
 
==पृष्ठभूमि==
रॉक ऑफ़ जिब्राल्टर एक कम [[भूडमरुमध्य]] द्वारा मुख्य भूमि [[स्पेन]] से जुड़ा हुआ है। रॉक ऑफ़ जिब्राल्टर दक्षिण में जिब्राल्टर के [[जलडमरूमध्य]] तक फ़ैली हुई है जो [[अटलांटिक महासागर]] के साथ [[भूमध्य सागर]] को जोड़ता है। यह रणनीतिक रूप से एक महत्वपूर्ण स्थान है जिस पर समय-समय पर विभिन्न स्म्राज्यों का कब्जा रहा। [[मूर]], स्पेन और [[ब्रिटेन]] द्वारा बारी-बारी इस स्थान पर कब्जा किया गया था। रॉक अपने पूर्वी ओर से एक लंबी और खड़ी चट्टान है परिणामस्वरूप इस दिशा से जिब्राल्टर की मुख्य भूमि में प्रवेश दुर्गम है। शहर जिब्राल्टर की खाड़ी के तट के साथ पश्चिम की ओर स्थित है। कई वर्षों तक एक गेट के माध्यम से शहर की रक्षात्मक दीवार (जो खाड़ी के तट के साथ फ़ैली हुई है तथा शहर को घेरे हुए है) में उत्तर पश्चिम दिशा से समुद्र द्वारा प्रवेश पाया जाता था।
 
 
[[श्रेणी:जिब्राल्टर के दरवाज़े]]