छो Bot: Migrating 217 interwiki links, now provided by Wikidata on d:q35 (translate me)
पंक्ति 86:
डेनमार्क का सबसे बड़ा नगर है [[कोपनहेगन]] जहाँ की जनसंख्या ११,००,००० है। दूसरा सबसे बड़ा नगर है [[आर्हस]] (२,८५,०००) और फिर है [[ओडेन्सी]] (१,४५,०००)।
 
== अर्थव्यवस्था ==nnnfn
डेनमार्क एक कृषि उपयुक्त देश है क्योंकि यहाँ की भू-रचना इस प्रकार की है जो कृषि कार्यो के लिए उपयुक्त है। डेनमार्कवासियों का जीवन स्तर बहुत ऊँचा है। देश की निम्नभूमि, ग्रामीण परंपराएं, भागीदारी की शक्ति और कृषि के आधुनिक ढंग और औज़ार यहाँ खेती और पशुपालन की ऊँची दर के प्रमुझ कारण हैं। यहाँ मुख्यतः अनाज (जैसे जौ, जई, गेहूँ) उगाया जाता है और सुअरों, बकरियों और घोड़ों का पालन किया जाता है। यहाँ की फ़सल पैदावार यूरोप में सर्वाधिक है जबकि कृषि शिक्षा का स्तर भी बहुत ऊँचा है। मछलीपालन का भी यहाँ की अर्थव्यस्था में बहुत योगदान है। विश्व सूचना प्रौद्योगिकी प्रतिवेदन २००८-२००९ के अनुसार तकनीकी रूप से उन्न्त देशों की सूची में डेनमार्क, स्वीडन के साथ आठ वर्षो से निरंतर शीर्ष पर है।