डेनमार्क
डेनमार्क (डेनिश: Danmark) स्कैंडिनेविया, उत्तरी यूरोप में स्थित एक देश है। इसकी भूसीमा केवल जर्मनी से मिलती है, जबकी उत्तरी सागर और बाल्टिक सागर इसे स्वीडन से अलग करते हैं। यह देश डेनमार्क राज्य का भाग है और जूटलैंड प्रायद्वीप पर 406 द्वीपों में फैला हुआ है। डेनमार्क ने लंबे समय तक बाल्टिक सागर को जाने वाले मार्गों को नियंत्रित किया है और इस जलराशी को डैनिश खाड़ी के नाम से जाना जाता है। इसके छोटे आकार के विपरीत इसकी समुद्री सीमा बहुत लम्बी है लगभग ७,३१४ किमी। डेनमार्क अधिकांशतः एक समतल देश है और समुद्र तल से अधिकतम ऊँचाई वाला स्थान केवल १७० मीटर ऊँचा है। फ़रो द्वीप समूह और ग्रीनलैंड डेनमार्क के अधीनस्थ है।
डेनमार्क Danmark | |||
---|---|---|---|
डेनमार्क राज्य का भाग | |||
| |||
Anthem: Der er et yndigt land (एक प्यारा देश है) | |||
शाही गान: Kong Christian stod ved højen mast[1] (राजा क्रिस्चियन ऊंचे मस्तूल के पास खड़े हुए) | |||
डेनमार्क (गहरा हरा) की अवस्थिति – यूरोपीय महाद्वीप (हल्का हरा & गहरा धूसर) में | |||
राजधानी | कोपेनहेगन 55°43′N 12°34′E / 55.717°N 12.567°E | ||
आधिकारिक भाषायें | डेनिश | ||
Recognised regional languages | जर्मन | ||
जातीय समूह (2020) | |||
वासीनाम |
| ||
क्षेत्रफल | |||
• कुल | 43,094[4] कि॰मी2 (16,639 वर्ग मील) | ||
• जल (%) | 1.74[5] | ||
Highest elevation (मॉलेहोय) | 170.86 मी (560.56 फीट) | ||
जनसंख्या | |||
• 2024 अनुमानित | ![]() | ||
• घनत्व | 138.8/किमी2 (359.5/मील2) (93वाँ) | ||
जीडीपी (पीपीपी) | 2024 estimate | ||
• कुल | ![]() | ||
• प्रति व्यक्ति | ![]() | ||
जीडीपी (नाममात्र) | 2024 अनुमानित | ||
• कुल | ![]() | ||
• प्रति व्यक्ति | ![]() | ||
गिनी (2022) | ![]() low | ||
एचडीआई (2023) | ![]() very high · चतुर्थ | ||
मुद्रा | डेनिश क्रोन (DKK) | ||
समय मंडल | UTC+1 (CET) | ||
• Summer (DST) | UTC+2 (CEST) | ||
ड्राइविंग साइड | दाएँ | ||
कॉलिंग कोड | +45 | ||
इंटरनेट टीएलडी | .dk | ||
वेबसाइट | denmark |
२००८ के वैश्विक शांति सूचकांक के अनुसार डेनमार्क, आइसलैंड के बाद विश्व का सबसे शांत देश है।[10] २००८ के ही भ्रष्टाचार दृष्टिकोण सूचकांक के अनुसार यह विश्व के सबसे कम भ्रष्ट देशों में से है और न्यूज़ीलैंड और स्वीडन के साथ पहले स्थान पर है। मोनोक्ल पत्रिका के २००८ के एक सर्वेक्षण के अनुसार इसकी राजधानी कॉपनहेगन रहने योग्य सर्वाधिक उपयुक्त नगर है।[11] वर्ष २००९ में देश की अनुमानित जनसंख्या ५५,१९,२५९ है।[12]
प्रधानमंत्रियों की सूची
संपादित करेंडेनिश सम्राटों की सूची
संपादित करेंइतिहास
संपादित करेंपुरातात्विक खोजों के प्राचीनतम चिह्न १,३०,०००-१,१०,००० ईपू के हैं। मानव उपस्थिति के चिह्न १२,५०० ईपू के हैं और ३९०० ईपू के बाद से कृषि गतिविधियों के साक्ष्य मिले हैं।
डेनमार्क के लोग उसी नस्ल के हैं जिसके स्कैन्डिनेविया वाइकिंग्स थे। स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में डेनमार्क ८वीं सदी में अस्तित्व में आया। डेनिश समुद्री-खोजियों ने वाइकिंग्स के साथ उत्तरी यूरोप, मुख्यतः इंग्लैंड पर चढ़ाई की थी। १०वीं सदी में डेनमार्क के राजा हैराल्ड ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया और पूरे डेनमार्क का ईसाईकरण कर दिया गया। १०१३ में, राजा स्वीन, जो हैराल्ड का पुत्र था, ने इंग्लैंड पर विजय पाई। स्वीन के पुत्र, कानौटोस महान ने 1821 में वर्तमान ब्रिटेन, डेनमार्क और पूरे स्कैंडिनेविया को एकीकृत कर उत्तरी यूरोप में एक विशाल राज्य का निर्माण किया।
1850 में कानौटोस द्वितीय के प्राधिकरण में, डेनमार्क ने नार्वे और आइसलैंड और फ़रो द्वीप समूह के ऊपर चढ़ाई की और सफलता पाई । 1916 में महारानी मार्गरेट प्रथम, जो ओलाफ़ की माता थीं, ने स्वीडन को जीत लिया। और तब तीनों साम्राज्यों (डेनमार्क, नार्वे, स्वीडन नार्वे और आइसलैंड और फ़रो द्वीप समूह) को एकीकृत करने का प्रयास किया गया जिससे अंततः १३९७ में काल्मर संघ परिणित हुआ। संघ में डेनमार्क के पास अधिक सत्ता शक्ति थी।
1934 में डेनमार्क ने ग्रीनलैंड का औपनिवेशीकरण आरंभ किया, जिसपर 1937 तक अधिकार कर लिया गया। 1940 के आरंभ में स्वीडन ने स्वायत्ता प्राप्त की और १५२३ में प्रथम राजा, गुस्ताव ए के द्वारा स्वतंत्रता प्रप्त की।
नेपोलियाई युद्धों में, डेनमार्क नपोलियन की ओर था और १८१३ की कील संधि में नार्वे को स्वीडन से हार बैठा। १८६४ में जर्मन बिस्मार्क ने अपनी जर्मनी के एकीकरण की योजना को आगे बढ़ाने के लिए, आस्ट्रिया और प्रुसिया से गठबंधन कर डेनमार्क के विरुद्ध युद्ध छेड़ दिया।
प्रथम विश्व युद्ध (१९१४-१९१९) के दौरान डेनमार्क तटस्थ देश था। १९३९ में डेनमार्क ने हिटलर के साथ एक १०-वर्षीय संधि की, लेकिन वह कुछ महीनों बाद हुए जर्मन आक्रमण से बच गया। नाज़ी अधिकरण के दौरान आइसलैंड स्वतंत्र हो गया, जिसपर १३८० से डेनमार्क का अधिकार था। १९४५ में डेनमार्क को ब्रिटिश सैनिको द्वारा स्वतंत्र करवाया गया। उसी वर्ष डेनमार्क ने सयुंक्त राष्ट्र और १९४९ में नाटो की सदस्यता ग्रहण की।
१९५३ में संविधान में संशोधन किया गया जिसमें महिलाओं को संसद में भागीदारी करने का अधिकार दिया गया। १९७२ में आयरलैंड और ब्रिटेन के साथ डेनमार्क ईईसी का सदस्य बना और १९७३ में पूर्ण और समान सदस्य बना। ग्रीनलैंद को १९७९ में स्वायत्ता दी गई। १९९२ में डेनमार्कवासियों ने मास्टिक्ट संधि को खारिज कर दिया लेकिन अगले ही वर्ष कुछ बदलावों के बाद उस संधि को स्वीकार कर लिया। २८ सितंबर, २००० के एक जनमत संग्रह में अधिसंख्य लोगों ने यूरो क्षेत्र से जुड़ने के विरोध में मतदान किया जिसके परिणामस्वरूप यहाँ की मुद्रा अभी भी डैनिश क्राउन है।
१९ मार्च, २००९ को, यहाँ की संसद ने ६२-५३ के बहुमत से समलैंगिकों जोड़ो को डेनमार्क और बाहर से बच्चे गोद लेने का अधिकार दिया।
भूगोल
संपादित करेंजूटलैंड प्रायद्वीप, डेनमार्क की मुख्य भूमि है जिसकी लंबाई ३०० किमी है। मुख्यभूमि डेनमार्क का पश्चिमी तट निम्न है, लेकिन बंदरगाह रेत के टीलों से ढके हुए है जो लगभग ३० मीटर तक ऊँचे हैं। वे सर्दियों के तूफ़ानों और बहुत तेज हवाओं के संपर्क में रहते हैं। इसके विपरीत, बाल्टिक से लगता पूर्वी तट अपेक्षाकृत ऊँचा है जहाँ पर बहुत से कोल्पोसीस (kolposeis) हैं। कुल मिलाकर, डेनमार्क बड़े-छोटे ४०५ द्वीपों को मिलाकर बना है जिनमें से ७५ अबसासित हैं।
यहाँ बहुत-सी लेकिन छोटी-२ नदियाँ हैं। पूरे डेनमार्क में बहुत सी छोटी-२ झीलें भी हैं। डैनिश रिलीफ़ हिम युग के दौरान बना था, इसलिए यह देश अधिकांशतः चपटा है। देश का सबसे ऊँचा पहाड़ केवल १७० मीटर ऊँचा है।
मेक्सिको की खाड़ी से आने वाली धाराओं के कारण यहाँ की जलवायु समशीतोष्ण है। पूरे वर्षभर तेज़ हवाएँ बहती हैं, मुख्यतः सर्दियों में और इसलिए डेनमार्क विश्व के उन कुछ देशों में है जो पवन ऊर्जा का उपयोग करते हैं। वर्षा पूरे वर्षभर और समान रूप से होती है। औसत वर्षाकाल १२१ दिनों का है।
डेनमार्क का सबसे बड़ा नगर है कोपनहेगन जहाँ की जनसंख्या ११,००,००० है। दूसरा सबसे बड़ा नगर है आर्हस (२,८५,०००) और फिर है ओडेन्सी (१,४५,०००)।
अर्थव्यवस्था
संपादित करेंडेनमार्क एक कृषि उपयुक्त देश है क्योंकि यहाँ की भू-रचना इस प्रकार की है जो कृषि कार्यो के लिए उपयुक्त है। डेनमार्कवासियों का जीवन स्तर बहुत ऊँचा है। देश की निम्नभूमि, ग्रामीण परंपराएं, भागीदारी की शक्ति और कृषि के आधुनिक ढंग और औज़ार यहाँ खेती और पशुपालन की ऊँची दर के प्रमुख कारण हैं। यहाँ मुख्यतः अनाज (जैसे जौ, जई, गेहूँ) उगाया जाता है और सुअरों, बकरियों और घोड़ों का पालन किया जाता है। यहाँ की फ़सल पैदावार यूरोप में सर्वाधिक है जबकि कृषि शिक्षा का स्तर भी बहुत ऊँचा है। मछलीपालन का भी यहाँ की अर्थव्यस्था में बहुत योगदान है। विश्व सूचना प्रौद्योगिकी प्रतिवेदन २००८-२००९ के अनुसार तकनीकी रूप से उन्न्त देशों की सूची में डेनमार्क, स्वीडन के साथ आठ वर्षो से निरंतर शीर्ष पर है।
यह एक पूँजीवादी मुक्त बाज़ार वाली अर्थव्यस्था है और एक कल्याणकारी राज्य भी है।
उद्योग एवं व्यापार
संपादित करेंकृषि और पशुपालन के अतिरिक्त यहाँ आधुनिक, विकसित उद्योग-धंधे भी हैं जैसे खाद्य उद्योग, रसायन उद्योग, वस्त्र उद्योग, वैद्युतीय उद्योग, धातुकर्म और जहाज़रानी। मुख्य उत्पाद हैं बीयर, कागज़ और काठ उत्पाद। यहाँ खनिज पदार्थ बहुत कम पाए जाते हैं। उत्तरी सागर में थोड़ी मात्रा में कच्चा तेल निकाला जाता है, लेकिन वह देश की अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी पर्याप्त नहीं है। व्यापार संतुलन आमतौर पर देनदारियों और जहाज़रानी विनिमय द्वारा अंतर्लम्ब है। डेनमार्क मुख्यतः कृषि और पशुधन उत्पाद, जहाजः निर्माण और पवन चक्कियों संबंधी मशीनरी का निर्यात करता है। अपनी सामरिक स्थिति के कारण पूर्वी और पश्चिमी यूरोप का बहुत सा समुद्री यातायात यहाँ से होकर गुजरता है। वाणिज्यिक लेनदेन मुख्यतः स्वीडन, जर्मनी और ब्रिटेन करते हैं। बाकी के यूरोप की तुलना में बेरोजगारी दर (४.८%) अपेक्षाकृत रूप से कम है।
पर्यटन
संपादित करेंहाल के वर्षों में पर्यटन उद्योग का डेनमार्क की अर्थव्यवस्था में महत्व बढ़ा है। वर्ष १९९९ में ३० लाख विदेशी पर्यटक डेनमार्क आए थे, जिनमें से एक तिहाई यानी १० लाख जर्मन थे। वस्तुत पर्यटन उद्योग से प्राप्त होने वाला राज्स्व ३ अरब अमेरिकी डॉलर है।
जनसांख्यिकी
संपादित करेंवर्ष २००९ के अनुमानानुआर डेनमार्क की जनसंख्या ५५,००,५१० है। यहाँ के निवासी नस्लीय रूप से जर्मन हैं। केवल ४% लोग अप्रवासी हैं।
२००९ के अनुमानानुसार यहाँ जीवन प्रत्याशा ७८.३ वर्ष है (पुरुष ७५.९६ और महिला ८०.७८)
धर्म
संपादित करेंयहाँ की ९८% जनसंख्या प्रोटेस्टेन्ट है और रोमन कैथोलिक ईसाई केवल १% हैं।
भाषा
संपादित करेंडेनमार्क की आधिकारिक भाषा है डैनिश। यह हिन्द यूरोपीय और जर्मनेक भाषा परिवार की भाषा है। यह स्वीडिश, जर्मन, नार्वेजियाई और आइस्लैंडिक भाषाओं से मिलती-जुलती है।
संस्कृति
संपादित करेंसाहित्य
संपादित करेंडेनमार्क मे साहित्यिक उत्पादन मध्य काल में आरंभ हुआ और यह फ़्रांसीसी, जर्मन और अंग्रेज़ी से प्रभावित है। डेनिश मध्य काल का सबसे प्रमुख साहित्य है जेस्टा डानोरम जो आरंभिक १३वीं सदी से है।
प्रशासनिक प्रभाग
संपादित करेंडेनमार्क पाँच भागों में विभक्त है। यह क्षेत्र १ जनवरी, २००७ को १३ पुरानी काउंटियों, दो नगरों और एक क्षेत्रीय नगर निगम को बदलकर स्थपित किए गए थे। पिछला प्रशासकीय विभाग ३१ दिसंबर, २००६ तक प्रभावी था। प्रत्येक क्षेत्र राष्ट्रपति द्वारा शासित होता है। ये पाँच क्षेत्र हैं:
- डैनिश राजधानी क्षेत्र (Hovedstaden)
- मध्य जूटलैंड (Midtjylland)
- उत्तरी जूटलैंड (Nordjylland)
- जीलान्डी (Sjælland)
- दक्षिणी डेनमार्क (Syddanmark)
प्रशासन
संपादित करेंडेनमार्क राजशाही एक संवैधानिक राजशाही है। जैसा की डेनमार्क के संविधान में निर्धारित है, यहाँ का शासक अपने कार्यकलापों के लिए उत्तरदाई नहीं है और उसके द्वारा निर्धारित व्यक्ति पुनीत होता है। औपचारिक रूप से शासक प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों की नियुक्ति और अनियुक्ति करता/ती है। प्रधानमंत्री का चुनाव प्रथानुसार संसदीय दलों के नेताओं के बीच बातचीत के द्वारा किया जाता है। वर्तमान में यहाँ की शासक कै महारानी मार्गरेट द्वितीय और प्रधानमंत्री है लार्स रास्मुसेन लोके (Lars Rasmussen Loke)
चुनाव
संपादित करेंडेनमार्क में १८ वर्ष से ऊपर के सभी डैनिश नागरिक मतदान कर सकते हैं।
चुनाव २००७
संपादित करेंअंतिम संसदीय चुनावों में, जो १३ नवंबर, २००७ को हुए थे, सत्तारूढ़ गठबंधन को लगातार तीसरी बार जीत मिली थी।
चुनाव परिणाम
संपादित करेंसंसद (Folketing), १३ नवम्बर २००७
दल | नेता | मत | % | सीटें | +/– | |
---|---|---|---|---|---|---|
डेनमार्क | ||||||
उदारवादी (Venstre) (V) | एन्डर्स फॉग रास्मुसेन (Anders Fogh Rasmussen) | ९,०८,४७२ | २६.२% | ४६ | –६ | |
सामाजिक लोकतंत्रवादी (Socialdemokraterne) (A) | चैली टौर्निन्ग्क-स्क्मीड(Chele Torningk-Schmidt) | ८,८१,०३७ | २५.५% | ४५ | –२ | |
डैनिश जनता दल (Dansk Folkeparti) (O) | पिया किआर्स्ग्को (Pia Kiarsgko) | ४,७९,५३२ | १३.९% | २५ | +१ | |
समाजवादी जनता दल (Socialistisk Folkeparti) (F) | विली सीओउन्टल (Willy Seountal) | ४,५०,९७५ | १३.०% | २३ | +१२ | |
रूढ़िवादी जनता दल (Det Konservative Folkeparti) (C) | बेन्ट बेन्टसन (Bent Bentsen) | ३,५९,४०४ | १०.४% | १८ | ±० | |
सामाजिक उदारवादी दल (Det Radikale Venstre) (B) | मार्ग्क्रीट वेस्टाओर (Margkrete Vestaouer) | १,७७,१६१ | ५.१% | ९ | –८ | |
नवीन मोर्चा (Ny Alliance) (Y) | नैजे़र कान्डर (Nazer Kander) | ९७,२९५ | २.८% | ५ | +५ | |
लाल-हरा गठबंधन (Enhedslisten) (Ø) | सामूहिक नेतृत्व | ७४,९८२ | २.२% | ४ | –२ | |
ईसाई दल (Kristendemokraterne) (K) | बोन्टिल कोर्न्म्पेक (Bontil Kornmpek) | ३०,०१३ | ०.९% | ० | ±० | |
निर्दलीय प्रत्याशी | ५४३ | ०.०% | ० | ±० | ||
उपकुल | ३४,५८,८४७ | १००.०% | १७५ | — | ||
फ़रो द्वीप समूह | ||||||
गणतंत्रवादी दल (Tjóðveldi) (E) | होग्नि होयड्ल (Høgni Hoydal) | ५,९४९ | २५.४ | १ | ±०.० % | |
संघ दल (Sambandsflokkurin) (B) | काई लियो जिओचान्सेन (Kai Leo Giochansen) | ५,४१३ | २३.५ | १ | +२.१ % | |
जनता दल (Fólkaflokkurin) (A) | एन्फ़िन काल्स्म्पर्ग्क (Anfin Kalsmpergk) | ४,७२६ | २०.५ | ० | -३.६ % | |
सामाजिक लोकतांत्रिक दल (Javnaðarflokkurin) (C) | जिओआनेस एइन्टेस्ग्कार्न्ट (Gioanes Eintesgkarnt) | ४,७०२ | २०.४ | ० | -१.८ % | |
केन्द्रीय दल (Miðflokkurin) (H) | एल्वुर किर्के (Álvur Kirke) | १,५७७ | ६.८ | ० | +३.५ % | |
स्व-शासन दल (Sjálvstýrisflokkurin) (D) | कारि पी. होज्गार्ड (Kári P. Højgaard) | ७९७ | ३.५ | ० | +१.१ % | |
उपकुल | २ | |||||
ग्रीनलैंड | ||||||
इनूइट समुदाय (Inuit Ataqatigiit) | जोसफ़ मोत्स्फेल्ट(Joseph Motsfelt) | ७,१०७ | १ | |||
आगे (Siumut) | हान्स इनोक्सेन (Hans Enoksen) | ६,६५८ | १ | |||
समुदाय की भावना (Atassut) | फिन्न कार्ल्सेन (Finn Carlsen) | ४,००४ | ० | |||
लोकतंत्रवादी (Demokraatit) | बर्टेल्सेन (Bertelsen) | ३,४३६ | ० | |||
उपकुल | २ | |||||
कुल (भागीदारी: ८६.६ %) | १७९ |
उत्तराधिकार पर जनमत संग्रह अधिनियम २००९
संपादित करें७ जून, २००९ को डैनिश मतदाताओं ने राजा के उत्तराधिकारी चुने जानें के ढंग पर इस पक्ष में मतदान किया की इसमें केवल पुरुषों के अतिरिक्त महिलाओं और बच्चों को भी सम्मिलित किया जाए। कुल ५९.३७% लोगों मे मतदान किया और ८५.३५%[13] ने पक्ष और १४.६५% ने विपक्ष में मतदान किया। कुल २३,९९,९१३ मत पड़े जिसमें से १८,५८,१८० पक्ष में और ३,१८,९२९ विपक्ष में थे और २,२२,८०४ बेकार मत थे।
परिवहन
संपादित करेंडेनमार्क में गाड़ियाँ बायी ओर चलती हैं।
नोट्स और संदर्भ
संपादित करें- ↑ "Not one but two national anthems". Ministry of Foreign Affairs of Denmark. 15 May 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 18 May 2014.
- ↑ "Bekendtgørelse af ILO-konvention nr. 169 af 28. juni 1989 vedrørende oprindelige folk og stammefolk i selvstændige stater". Retsinformation.dk. 9 October 1997. 8 October 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 30 September 2020.
- ↑ "Den dansk-tyske mindretalsordning". UM.dk. 29 September 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 30 September 2020.
- ↑ "Denmark". Central Intelligence Agency. 21 November 2023. 5 July 2021 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 22 November 2023.
- ↑ "Surface water and surface water change". Organisation for Economic Co-operation and Development (OECD). 24 March 2021 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 11 October 2020.
- ↑ "Development in the number of inhabitants month by month". www.dst.dk. Statistics Denmark. 13 March 2024 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 October 2024.
- ↑ अ आ इ ई "World Economic Outlook Database, October 2024 Edition. (Denmark)". www.imf.org. International Monetary Fund. 22 October 2024. 20 December 2024 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 October 2024.
- ↑ "Gini coefficient of equivalised disposable income – EU-SILC survey". ec.europa.eu. Eurostat. 9 October 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 25 November 2023.
- ↑ "Human Development Report 2023/24" (PDF) (अंग्रेज़ी भाषा में). United Nations Development Programme. 13 March 2024. p. 288. 13 March 2024 को मूल से पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि: 13 March 2024.
- ↑ "वैश्विक शांति सूचकांक". मूल से से 25 नवंबर 2009 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 11 सितंबर 2009.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "फ़ाइनेन्शियल टाइम्स - विश्व के सर्वाधिक रहने योग्य नगर". 24 जून 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 11 सितंबर 2009.
- ↑ "यूरोस्टैट (यूरोआँकड़े)". 20 जुलाई 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 11 सितंबर 2009.
- ↑ 4310654,00.html शाही उत्तराधिकार नियम बदलने के लिए डेनमार्क का मतदान[मृत कड़ियाँ]
बाहरी कड़ियाँ
संपादित करें
सन्दर्भ त्रुटि: "N" नामक सन्दर्भ-समूह के लिए <ref>
टैग मौजूद हैं, परन्तु समूह के लिए कोई <references group="N"/>
टैग नहीं मिला। यह भी संभव है कि कोई समाप्ति </ref>
टैग गायब है।