"अंग्रेजी उपन्यास": अवतरणों में अंतर

चित्र
छो स्रोतहीन टैग जोड़ा
पंक्ति 1:
{{स्रोतहीन}}
'''अंग्रेजी उपन्यास''' विश्व के महान् साहित्य का विशिष्ट अंग है। [[फील्डिंग]], [[जेन ऑस्टिन]], [[जार्ज इलियट]], [[मेरेडिथ]], [[टॉमस हार्डी]], [[हेनरी जेम्स]], [[जॉन गाल्सवर्दी]] और [[जेम्स ज्वॉयस]] के समान उत्कृष्ट कलाकारों की कृतियों ने उसे समृद्ध किया है। अंग्रेजी उपन्यास जीवन पर मर्मभेदी दृष्टि डालता है, उसकी समुचित व्याख्या करता है, सामाजिक अनाचारों पर कठोर आघात करता है और जीवन के मर्म को ग्रहण करने का अप्रतिम प्रयास करता है। अंग्रेजी उपन्यास ने अमर पात्रों को एक लंबी पंक्ति भी विश्व साहित्य को दी है। वह इंग्लैंड के सामाजिक इतिहास को एक अपूर्व झाँकी प्रस्तुत करता है।
[[File:Samuel Richardson by Joseph Highmore (2).jpg|thumb|left|220px| रिचर्ड्सन का पोर्ट्रेट। [[नेशनल पोर्ट्रेट गैलरी, लन्दन|नेशनल पोर्ट्रेट गैलरी]], [[वेस्टमिन्स्टर]], इंग्लैंड]]