"माइकल फ़ेल्प्स": अवतरणों में अंतर

No edit summary
छो कोष्टक से पहले खाली स्थान छोड़ा।
पंक्ति 1:
'''माइकल फ़्रेड फ़ेल्प्स''' ([[अंग्रेज़ी]]: Michael Fred Phelps II, जन्म [[जून 30]], [[1985]] [[बाल्टिमॉर]], [[मेरीलैंड]] में) एक [[संयुक्त राज्य अमेरिका|अमरीकी]] तैराक है, और 18 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं ( किसी भी ओलंपिक खिलाड़ी की तुलना में सबसे ज्यादा)। वर्तमान मे उनके नाम तैराकी के सात विश्व कीर्तिमान हैं।
 
उनके नाम किसी भी एक ओलंपिक मे सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीतने का रिकॉर्ड है ; कुल आठ स्वर्ण पदकों के साथ उन्होने मार्क स्पित्ज़ को पीछे छोड़ दिया है। कुल मिलाकर, फे़ल्प्स ने 16 ओलंपिक पदक जीते हैं : 2004 में छह स्वर्ण और दो कांस्य एथेंस में और आठ स्वर्ण 2008 के बीजिंग ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में। इन में पदक जीतने के बाद उन्होंने सोवियत जिमनास्ट, अलेक्जेंडर दित्यातिन के किसी भी एक ओलिंपिक मे आठ पदक (किसी भी प्रकार के) के रिकॉर्ड की दो बार बराबरी कर ली है। (दित्यातिन : 1980 मॉस्को; फे़ल्प्स : एथेंस 2004 और बीजिंग 2008) , और कैरियर के कुल ओलम्पिक पदकों की सूची मे वो सोवियत जिमनास्ट लैरिसा लैतिनिना जिन्होने तीन ओलम्पिक मे कुल 18 पदक (नौ स्वर्ण)जीते थे, के बाद दूसरे स्थान पर हैं।