"कातांगा प्रान्त": अवतरणों में अंतर

मध्य में नहीं दक्षिण-पूर्व में
छो बॉट: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 13:
'''कातांगा प्रान्त''' (<small>[[फ़्रान्सीसी भाषा|फ़्रान्सीसी]] व [[अंग्रेज़ी]]: Katanga</small>) [[अफ़्रीका]] के [[कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य]] के दक्षिण-पूर्व हिस्से में स्थित एक [[कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के प्रान्त|प्रान्त]] है।<ref name="ref53cocic">[http://books.google.com/books?id=el9ytj7aT0YC Brett Kebble: The Inside Story], Barry Sergeant, pp. 239, Zebra, 2006, ISBN 9781770073067, ''... Today, Congo, République Démocratique du Congo, the Congo, until recently Zaire, but always the Congo, a country roughly the size of Western Europe, has, of course, its capital, Kinshasa. There are ten provinces ...''</ref> इसके उत्तर में [[कासाइ-पश्चिमी प्रान्त|कासाइ-पश्चिमी]], [[कासाइ-पूर्वी प्रान्त|कासाइ-पूर्वी]], [[मानिएमा प्रान्त|मानिएमा]] और [[दक्षिण कीवू प्रान्त|दक्षिण कीवू]] प्रान्त, पूर्व में [[तांगान्यीका झील]] (जिसके पार [[तान्ज़ानिया]] है), दक्षिण-पूर्व व दक्षिण में [[ज़ाम्बिया]] और पश्चिम में [[अंगोला]] हैं।
 
== भूतपूर्व नाम ==
१९७१ से १९९७ तक, जब देश का नाम ज़ाईर था और उस पर मोबूटू सेसे सेको नामक तानाशाह का राज था, इस प्रान्त को 'शाबा प्रान्त' कहा जाता था। इस से भी पहले, कांगो पर [[बेल्जियम]] के राज के दौरान, इसका नाम 'एलिज़ाबेथविल' था, जिस नाम के साथ एक नगर की स्थापना १९१० ई. में हुई। इस शहर का नाम बदलकर 'लुबुमबाशी' कर दिया गया और अब यह यहाँ की राजधानी है।
 
== विवरण ==
कातांगा का एक बड़ा भूभाग [[पठार|पठारी]] है जहाँ से मांगों नदी निकलकर पश्चिम में अंधमहासागर में गिरती है। इस पठार की औसत ऊँचाई ३,००० फुट है। कांगों और ज़ैंबेज़ी नदियों के जलविभाजक के रूप में यह पठारी भाग पैलियोज़ोइक चट्टानों द्वारा निर्मित है। प्रान्त के पठारी क्षेत्र में [[मवेशी-पालन]] और [[कृषि]] चलती है। कातांगा की जलवायु दक्षिण अफ्रीका की तरह है जिससे यहाँ की भौतिक परिस्थितियाँ मोटे अनाजों के उत्पादन और पशुपालन के लिए अनुकूल हैं। कांगों के अतिरिक्त बुकामा और लुआलाबा मुख्य नदियाँ हैं जिनसे यातायात होता है।<ref name="ref70befed">[http://books.google.com/books?id=jomOGurtunoC Africa: Her History, Lands and People, Told With Pictures], John A. Williams, pp. 115, Rowman & Littlefield, 1962, ISBN 9780815402589, ''... On the Katanga Plateau the mean temperature is about sixty-eight degrees and the rainfall around fifty-five inches annually. In Katanga province there are copper mines and the uranium deposits are called the greatest in the world ...''</ref>
 
== खनिज व अन्य उद्योग ==
कातांगा प्रान्त के पूर्वी भाग में कई मूल्यवान खनिजों का उत्पादन होता है, जिनमें [[ताम्बा]], [[हीरा]], [[यूरेनियम]], [[रेडियम]], [[टीन]] और [[कोबॉल्ट]] शामिल हैं। कातांगा प्रदेश विश्व का प्रमुख यूरेनियम उत्पादक क्षेत्र है जहाँ चिंकोलोबी नामक खान से पर्याप्त मात्रा में यूरेनियम निकाला जाता है। कातांगा तथा [[ज़िम्बाब्वे]] के मध्य भाग में ताँबे का ११,५०,००,००० टन से भी अधिक भंडार है। इसके उत्पादन का महत्व विगत से, रेलों के निर्माण के कारण, अधिक बढ़ गया है।<ref name="ref70befed"/> लुबुमबाशी में ताम्रशोधक कारख़ाने हैं जहाँ ताँबा साफ किया जाता है। इसके अतिरिक्त ज़ेदोतविल, बुकाम और तेन्के मुख्य औद्योगिक नगर हैं। मोपरी झील के पास टिन का उत्पादन होता है। इनके अतिरिक्त पठारी ऊँची-नीची भूमि होने के कारण यहाँ जलविद्युत्‌ उत्पादन के लिए भी परिस्थितियाँ अनुकूल हैं और चूट्स कार्नेट में पर्याप्त मात्रा में जलविद्युत्‌ पैदा की जाती है। ज़िम्बाब्वे व [[ज़ाम्बिया]] को भी यहाँ से विद्युत्‌ आपूर्ति की जाती है।
 
== अ विकास ==
==अविकास==
खनिज-धन के बावजूद प्रान्त के अधिकतर लोग निर्धन हैं। यहाँ का नवजात मृत्यु दर विश्व में सबसे ज़्यादा है - १००० में से १८४ शिशुओं का पाँच साल की आयु से पहले ही निधन हो जाता है।<ref>{{cite news |url=http://www.bbc.co.uk/news/business-17769472 | title=DR Congo eyes a greater share of its mineral riches| publisher=[[बीबीसी]] | accessdate=6 अप्रैल 2013 | date=22 अप्रैल 2012 | author=हुबर्ट, थोमस}}</ref>
 
== कुछ नज़ारे ==
<gallery>
File:Katanga provincial parliament building.jpg|लुबुमबाशी में प्रान्तीय सभागृह