"गाम्बिया": अवतरणों में अंतर

→‎इतिहास: अद्यतन
छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
पंक्ति 59:
गाम्बिया अन्य पश्चिम अफ़्रीकी देशों के साथ एतिहासिक दास व्यापार का एक भाग था, जो गाम्बिया नदी पर उपनिवेश स्थापित करने का एक प्रमुख कारण था, प्रथम पुर्तगालियों द्वारा और बाद में अंग्रेज़ों द्वारा। १९६५ में स्वतन्त्रता प्राप्त करने के बाद, गाम्बिया अपेक्षाकृत स्थिर देश रहा है, केवल १९९४ में सैन्य शासन की एक संक्षिप्त अवधि के अपवाद को छोड़कर।
 
यह एक कृषि सम्पन्न देश है, और देश की अर्थव्यस्था में खेती-बाड़ी, मत्स्य-ग्रहण, और पर्यटन-उद्योग की प्रमुख भूमिका है। लगभग एक तिहाई जनसंख्या [[अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी रेखा]] की सीमा १.२५ डॉलर प्रतिदिन से नीचे रहती है।<ref>{{अंग्रेज़ी चिह्न}} [http://hdr.undp.org/en/media/HDI_2008_EN_Tables.pdf ''मानव विकास सूचकांक''], तालिका ३: मानव और वेतनिक निर्धनता, पृ. ३५. १ जून २००९ को अभिगमित</ref>
 
== इतिहास ==
वर्तमान गाम्बिया कभी घाना साम्राज्य और सोंघाई साम्राज्य का भाग था। इस क्षेत्र के प्रथम लिखित दस्तावेज नवीं और दसवीं शताब्दियों में अरब व्यापारियों द्वारा लिखे गए थे। अरब व्यापारियों ने इस क्षेत्र में दासों, सोने, और हाथी-दाँत के व्यापार के लिए ट्रांस-[[सहारा रेगिस्तान|सहारा]] व्यापार मार्ग की स्थापना की थी। पंद्रहवी सदी में पुर्तगालियो ने समुद्री व्यापार मार्गों की स्थापना की। उस समय गाम्बिया, माली साम्राज्य का भाग था।
 
गाम्बिया [[यूनाइटेड किंगडम]] का उपनिवेश था व 18 फ़रवरी 1965 को इसे स्वतंत्रता प्राप्त हुई। 24 अप्रैल 1970 को देश गणतंत्र बन गया परन्तु इसने अपनी [[राष्ट्रमण्डल]] की सदस्यता बरकरार रखी। 2 अक्टूबर 2013 को देश के आंतरिक मंत्री ने घोषणा की कि उनका देश तत्काल प्रभाव से राष्ट्रमण्डल की सदस्यता छोड़ रहा है क्योंकि उनके अनुसार देश "औपनिवेशवाद को बनाए रखने वाली किसी भी संस्था" में सदस्य के तौर पर नहीं रह सकता।<ref>{{cite news | url=http://navbharattimes.indiatimes.com/world/other-countries/gambia-exited-from-commonwealth/articleshow/23442667.cms | title=राष्ट्रमंडल से बाहर हुआ गाम्बिया | work=[[नवभारत टाइम्स]] | accessdate=5 अक्टूबर 2013 | date=3 अक्टूबर 2013}}</ref>
पंक्ति 70:
== भूगोल ==
[[चित्र:गाम्बिया का मानचित्र.png|thumb|right|225px|गाम्बिया का मानचित्र]]
गाम्बिया एक बहुत छोटा और संकरा देश है जिसकी सीमाएँ विसर्पन करती [[गाम्बिया नदी]] का प्रतिबिम्बन हैं। सबसे चौड़े स्थान पर भी देश ४८ किमी से कम चौड़ा है, और देश का कुल क्षेत्रफल ११,३०० किमी<sup>२</sup> है। गाम्बिया का लगभग १,३०० वर्ग किमी या ११% भाग जल अच्छादित है। गाम्बिया, [[सेनेगल]] का लगभग एक अन्तःक्षेत्र (एन्क्लेव) है और इसकी ७४० किमी की पूरी सीमा सेनेगल से लगती है। यह अफ़्रीकी महाद्वीप पर सबसे छोटा देश है। तुलनात्मक रूप से गाम्बिया [[भारत]] के [[त्रिपुरा]] राज्य से थोड़ा बड़ा है। देश की पश्चिमी सीमा अन्ध या अटलाण्टिक महासागर से लगती हुई है और इसकी तटरेखा ८० किमी लम्बी है।<ref>[https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/geos/ga.html#Geo गाम्बिया - भूगोल] सीआईए वर्ल्ड फैक्टबुक</ref>
 
गाम्बिया की सामान्य जलवायु उष्णकटिबन्धीय है। जून से नवम्बर तक के दौरान देश में ग्रीष्म ऋतु होती है और यह वर्षा-काल भी होता है। नवम्बर से मई तक, तापमान अपेक्षाकृत कम होता है जलवायु शुष्क होती है। गाम्बिया का मौसम पड़ोस के सेनेगल, दक्षिणी [[माली]], और उत्तरी [[बेनिन]] के समान होता है।<ref>[http://books.google.com/books?id=0RooGyB2f60C&pg=PA189&dq=Gambia+climate&client=firefox-a#v=onepage&q=Gambia%20climate&f=false पश्चिमी अफ़्रीका का मौसम] डेरेक हेवर्ड, जे एस ओगुन्तोयिन्बो (१९८७)</ref>
 
इस देश की वर्तमान सीमाएँ १८८९ में ब्रिटेन और [[फ़्रांस]] के बीच हुए एक समझौते के बाद निर्धारित की गई थी। [[पैरिस]] में अंग्रेज़ों और फ़्रांसीसीयों के मध्य हुई वार्ता के बाद, फ़्रांसीसीयों ने अंग्रेज़ों को आरम्भ में गाम्बिया नदी का ३२० किमी का भाग नियन्त्रण के लिए दिया। १८९१ में आरम्भ हुए सीमाकन से पैरिस वार्ता के पन्द्रह वर्षों बाद जाकर गाम्बिया की समापक सीमाओं का निर्धारण हुआ। सीधी रेखाओं और वृतांशों की श्रृंखलाओं के परिणामस्वरूप अंग्रेजों उन क्षेत्रों का नियन्त्रण मिला जो गाम्बिया नदी के उत्तर और दक्षिण में १६ किमी तक फैला हुआ था।<ref>[http://books.google.com/books?id=Qg1en2yyJmEC&pg=PA149&dq=Gambia+borders+1889&client=firefox-a#v=onepage&q=&f=false द वर्ल्ड एण्ड अ वेरी स्मॉल प्लेस इन एफ़्रिका: अ हिस्ट्री ऑफ़ ग्लोबलाइज़ेसन इन नियूमी, गैम्बिया] डॉन्लड आर राइट</ref>
पंक्ति 114:
 
== जनसांख्यिकी ==
गाम्बिया में बहुत से मूल समूह रहते आए हैं और उनके बीच आपसी मतभेद बहुत कम हैं, और प्रत्येक समूह अपनी भाषा और परम्पराओं को सहेजे हुए है। इनमे सबसे विशाल समूह मान्दिका जनजाति है, इसके बाद क्रमशः फूला, वोलोफ, जोला, और सेराहूले जनजातियाँ हैं। देश में लगभग ३,५०० अन-अफ़्रीकी भी रहते हैं (जनसंख्या का ०.२३%) जिनमें यूरोपीय और लेबनानी मूल के लोग हैं। अधिकांश यूरोपीय ब्रितानी हैं, और इसमें से अधिकांश ने स्वतन्त्रता के बाद देश छोड़ दिया।
 
देश की ९०% प्रतिशत जनसंख्या इस्लाम धर्म की अनुयायी है और शेष में से अधिकांशतः ईसाई धर्मावलम्बी हैं।
[[चित्र:एक गाम्बियाई महिला और बच्चा.jpg|thumb|left|150px|एक गाम्बियाई महिला और बच्चा]]
गाम्बिया की लगभग ६३% जनसंख्या (१९९३ की जनगणना) ग्रामीण क्षेत्रों मे निवास करती है, लेकिन अधिक से अधिक युवा नौकरी और शिक्षा की खोज में राजधानी और अन्य बड़े नगरों की ओर पलायन कर रहे हैं। २००३ के अनंतिम आँकड़ों से यह पता लगता है की ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों की जनसंख्यायों का अंतर पट रहा है क्योंकि अधिक से अधिक क्षेत्रों को नगरीय क्षेत्र घोषित किया जा रहा है। नगरों की ओर होते पलायन, विकास परियोजनाओं, और आधुनिकीकरण के चलते अधिक से अधिक गाम्बियाई पश्विमी संस्कृति के संपर्क में आ रहे हैं लेकिन पारंपरिक रूप से विस्तरित परिवार पर बल, और देशावरी पोशाक और उत्सव, अभी भी दैनिक जीवन का अभिन्न अंग हैं।
 
=== स्वास्थ्य सेवाएँ ===
पंक्ति 124:
 
== अर्थव्यवस्था ==
गाम्बिया एक उदारवादी, बाज़ार-आधारित अर्थव्यवस्था है जिसमें देश के कृषि क्षेत्र का बहुत योगदान है। कृषि-क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था में ३०% का योगदान करता है और देश की ७०% प्रतिशत जनसंख्या कृषि क्षेत्र में अनुलग्न है। देश की जीडीपी में [[मूँगफली]] उत्पादन का ६.९%, अन्य फसलों का ८.३%, मवेशियों का ५.३%, मत्स्य-ग्रहण का १.८%, और वानिकी का ०.५% योगदान है। उद्योगों का अर्थव्यवस्था में ८% योगदान है और इस क्षेत्र में ५८% प्रतिशत लोग कार्यरत हैं। देश का सीमित निर्माण-क्षेत्र मुख्यतः कृषि आधारित है जैसे मूँगफली प्रक्रमण, नानबाई (''बेकरी''), मद्यनिर्माणशाला (''ब्रूरी''), और चर्मशोधनशाला इत्यादि। अन्य निर्माण गतिविधियाँ है साबुन, पेय-पदार्थ, और वस्त्र-निर्माण।
 
== धर्म ==