"दक्षिण अमेरिका": अवतरणों में अंतर

छोNo edit summary
→‎भाषा: हटाये गयी ब्लॉग कड़ी के स्थान पर पुस्तक का विश्वसनीय सन्दर्भ जोड़ा।
पंक्ति 196:
[[चित्र:Map-Romance Latin America.svg|thumb|left|लैटिन अमेरिका की रोमांस भाषायें: {{legend|#338000|स्पेनी}}{{legend|#ff8e18|पुर्तगाली}}{{legend|#2a7fff|फ़्रांसीसी}}]]
 
[[उपनिवेशवाद]] का अंत होते-होते अधिकतर लैटिन अमेरिकी देशों ने यूरोपीय भाषाओं को अपना लिया और उन्हें स्थानीय भाषाओं के साथ राष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिया। स्पेनिश एवं पुर्तगाली भाषा दक्षिण अमेरिका में प्रमुखता से बोली जाती है। [[पुर्तगाली]] दक्षिण अमेरिका की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। पुर्तगाली ब्राज़ील की आधिकारिक भाषा है जबकि [[स्पेनिश]] महाद्वीप के अधिकांश देशों की आधिकारिक भाषा है। डच [[सूरीनाम]] की आधिकारिक भाषा है तथा [[अंग्रेजी]] गुयाना की आधिकारिक भाषा है गुयाना में बारह अन्य भाषायें भी बोली जाती हैं जिनमें [[हिंदी]] और [[अरबी]] प्रमुख हैं।<ref>{{Cite book|title = Guyana: The Bradt Travel Guide|trans_title = गुयाना: यात्रा दिशानिर्देश|author = किर्क स्मोक|isbn = 978 1 84162 223 1|publisher = ब्रॉडट|language = अंग्रेज़ी}}</ref> अंग्रेजी फ़ॉकलैंड द्वीप में भी बोली जाती है। फ्रांसीसी, फ्रेंच गयाना की आधिकारिक भाषा है। ईक्वाडोर में क्वेशुआ, पैराग्वे और बोलीविया में गुआरानी, पेरू, चिली एवं बोलीविया में आयमारा नामक स्थानीय भाषाएँ बोली जाती है। मापुदुंगुन चिली के कुछ क्षेत्रों और अर्जेंटीना के कुछ लोगों द्वारा बोली जाती है। क्वेशुआ, आयमारा और गुआरानी ऐसी तीन भाषायें हैं जिन्हें मुख्य भाषा स्पैनिश के साथ साथ राष्ट्रीय भाषा के रूप में मान्यता मिली है।
 
दक्षिण अमेरिका की अन्य भाषाओं में हिंदी और इंडोनेशियाई [[सूरीनाम]] में, इतालवी अर्जेंटीना, ब्राज़ील, उरुग्वे, वेनेज़ुएला चिली और जर्मन अर्जेंटीना, चिली, वेनेज़ुएला और पैराग्वे के कुछ इलाकों में बोली जाती है। ब्राज़ील के दक्षिणी राज्यों के कई क्षेत्रों में [[जर्मन]] भी बोली जाती है। वेल्श को बोलने और लिखने वाले अर्जेंटीना वासी पैटागोनिया के ऐतिहासिक शहर ट्रेल्यू और रॉसन में मिलते हैं। [[जापानी भाषा|जापानी]]-वक्ताओं के छोटे समूह ब्राज़ील, बोलिविया, कोलोंबिया, पैराग्वे, पेरू और ईक्वाडोर में मिलते हैं। अरबी लेबनान, सीरिया फिलीस्तीनी मूल के लोगों द्वारा एवं ब्राज़ील, ईक्वाडोर, पेरू, चिली, अर्जेंटीना के अरब समुदायों के बीच बोली जाती है। इस महाद्वीप के अधिकांश देशों के उच्च और उच्च शिक्षित वर्ग नियमित रूप से अंग्रेजी, फ्रांसीसी, जर्मन, या इतालवी भाषाओं का अध्ययन करते हैं और इन भाषाओं मे पारंगत होते हैं। उन क्षेत्रों में जहां पर्यटन एक महत्वपूर्ण उद्योग है, अंग्रेजी तथा कुछ अन्य यूरोपीय भाषायें अक्सर बोली जाती हैं। ब्राज़ील से निकटता के कारण उत्तरी उरुग्वे के क्षेत्रों में पुर्तगाली बोली जाती हैं।