"जंगली भैंसा": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अन्य विकि-परियोजनाओं पर निर्वाचित लेख का साँचा हटाया, अब विकिडाटा पर उपलब्ध।
लेख से गैर मुक्त चित्र हटाकर मुक्त चित्र जोड़ा।
पंक्ति 1:
[[File:Bubalus arnee Kaziranga.jpg|link=https://hi.wikipedia.org/wiki/File:Bubalus%20arnee%20Kaziranga.jpg|thumb|काजिरंगा, असम के जंगलों में जंगली भैंसा।]]
एशियाई '''जंगली भैंसा''' (Bubalis bubalis arnee or Bubalus arnee) की संख्या आज 4000 से भी कम रह गई है। एक सदी पहले तक पूरे दक्षिण पूर्व एशिया में बड़ी तादाद में पाये जाने वाला जंगली भैंसा आज केवल भारत, नेपाल, बर्मा और थाईलैंड में ही पाया जाता है। भारत मे काजीरंगा और मानस राष्ट्रीय उद्यान में ये पाया जाता है। मध्य भारत में यह छ्त्तीसगढ़ मे रायपुर संभाग और बस्तर मे पाया जाता है।
 
Line 6 ⟶ 7:
 
== जब धोखा खा गये कथित एक्स्पर्ट ==
[[चित्र:Hunt of wild baffalo.jpg|thumb|300px|ब्रिटिश भारत में जंगली भैंसे का शिकार]]
इन पर दूसरा बड़ा खतरा जेनेटिक प्रदूषण है, जंगली भैंसा पालतू भैंसों से संपर्क स्थापित कर लेता है। हालांकि फ़्लैमैंड और टुलॊच जैसे शोधकर्ताओ का मानना है कि आम तौर पर जंगली नर भैंसा पालतू नर भैंसे को मादा के पास नही आने देता पर स्वयं पालतू मादा भैंसे से संपर्क कर लेता है पर इस विषय पर अभी गहराई से शोध किया जाना बाकी है। मध्य भारत के जिन इलाकों में यह पाया जाता है, वहाँ की पालतू भैसें भी इनसे मिलती जुलती नजर आती है। इस बात को एक मजेदार घटना से समझा जा सकता है। कुछ वर्षों पहले बीजापुर के वन-मंडलाधिकारी श्री रमन पंड्या के साथ बाम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी की एक टीम जंगली भैसों का अध्ययन करने और चित्र लेने के लिये इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान पहुँची, उन्हें जंगली भैंसों का एक बड़ा झुंड नजर आया और उनके सैकड़ो चित्र लिये गये और एक श्रीमान जो उस समय देश में जंगली भैंसों के बड़े जानकार माने जाते थे, बाकी लोगो को जंगली भैंसों और पालतू भैंसों के बीच अंतर समझाने में व्यस्त हो गये तभी अचानक एक चरवाहा आया और सारी भैंसों को हांक कर ले गया।