"विकिपीडिया:विकिपीडिया क्या नहीं है": अवतरणों में अंतर

सार जोड़ा
पंक्ति 19:
किसी भी ज्ञानकोश में जानकारी सिर्फ़ इसलिए नहीं डाली जा सकती क्योंकि वह सच है या लाभदायक है। हालांकि तरह-तरह की श्रेणियों के लेखों को विकिपीडिया में होना चाहिए कि नहीं इसे लेकर विवाद होते रहते हैं, फिर भी बहुत तजुरबे से बनी आम सहमती है कि नीचे लिखे उदाहरण यह दिखने के लिए अच्छे हैं कि विकिपीडिया क्या नहीं है। इन विभागों में उदाहरण दिए गए हैं, और इनके अलावा भी ऐसी चीज़ें हैं जो विकिपीडिया पर नहीं होनी चाहिए।
 
==={{anchor|शब्द|परिभाषा|शब्दकोषशब्दकोश}}विकिपीडिया शब्दकोषशब्दकोश नहीं है===
{{policy shortcut|वि:नहीं#शब्दकोषशब्दकोश|वि:नहीं#शब्द|वि:नहीं#परिभाषा}}
विकिपीडिया एक शब्दकोषशब्दकोश या किसी शब्द या वाक्य की परिभाषा समझाने वाला कोष नहीं है। विकिपीडिया के लेख निम्नलिखित चीज़ों पर केन्द्रित नहीं होते:
 
# '''परिभाषा''': हर लेख को एक अच्छी परिभाषा या व्याख्यान के साथ शुरू होना चाहिए लेकिन अगर किसी लेख में केवल किसी शब्द की परिभाषा ही है तो उसे उस विषय के बारे अन्य ज्ञान के साथ बढ़ाने की ज़रुरत है। अगर ऐसा नहीं किया जा सकता, तो विकिपीडिया पर वह लेख नहीं होना चाहिए। अगर चाहें तो उसे [[:en:Wiktionary:Main page|विक्शनरी]] पर डालिए।
# '''शब्दकोषशब्दकोश''': ज्ञानकोश के लेख किसी व्यक्ति, समूह, अवधारणा, जगह, चीज़, घटना, वग़ैराह के बारे में होते हैं। कभी-कभार कोई शब्द या वाक्य ही किसी लेख का विषय होता है, जैसे कि [[क्लीशे]], [[पति]] या [[मधु (शब्द)]]। लेकिन लेखों में कभी भी किसी शब्द या वाक्य का एक से अधिक तात्पर्य नहीं मिलता क्योंकि जहाँ शब्दकोशों में किसी शब्द के सभी मतलब समझाए जाते हैं वहाँ विकिपीडिया के लेख एक ही चीज़ के बारे में ज्ञान देते हैं। फिर भी ध्यान दें कि संख्याओं और अंकों के सांस्कृतिक महत्व के बारे में लिखे लेख स्वीकार्य हैं। अगर आप शब्दकोषशब्दकोश की तलाश में हैं तो हमारी साथी परियोजना [[:en:Wiktionary:Main page|विक्शनरी]] देखिये। अगर विकिपीडिया पर जोड़ के ज़रिये आप किसी शब्द का शब्दकोषीयशब्दकोशीय अर्थ समझाना चाहें तो [[m:Help:Transwiki|पारविकी]] तरीक़े का प्रयोग करें।
# '''शब्द-प्रयोग, कठबोली (स्लैंग) और मुहावरे''': भाषाओँ, उपभाषाओं और कठबोलियों पर लेख ज़रूर बनाएँ, जैसे कि [[पश्तो]], [[खड़ीबोली]] और [[गिइज़ भाषा]] के लेख हैं। लेकिन यह लेख इन भाषाओँ को सीखने वालों के लिए कुंजिओं या पाठों के रूप में नहीं होने चाहिए। विकिपीडिया पाठ, नियमपुस्तिका, वैज्ञानिक लेख या पत्रिका नहीं है। अगर आप ऐसी विकी चाहते हैं जिसमें किताबें और पाठ हों तो हमारी साथी परियोजना [[b:Main Page|विकिबुक्स]] पर जाइए।