"अर्थव्यवस्था": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 1:
'''अर्थव्यवस्था''' (Economy) उत्पादन, वितरण एवम खपत की एक सामाजिक व्यवस्था है। यह किसी देश या क्षेत्र विशेष में अर्थशास्त्र का गतित चित्र है । यह चित्र किसी विशेष अवधि का होता है । उदाहरण के लिए अगर हम कहते हैं ' समसामयिक भारतीय अर्थव्यवस्था ' तो इसका तात्पर्य होता है । वर्तमान समय में भारत की सभी आर्थिक गतिविधियों का वर्णन । <ref> अर्थव्यवस्था - रमेश सिंह, पृ २ </ref> अर्थव्यवस्था अर्थशास्त्र की अवधारणाओं और सिद्धांतों का व्यवहारिक कार्य रूप है।
 
== इतिहास ==
अर्थव्यवस्था का [[सन्धि विच्छेद]] करने पर यह दो शब्दो से मिलने पर बनता है: अर्थ एवम व्यवस्था। अर्थ का तात्पर्य है [[मुद्रा]] अर्थात् धन और व्यवस्था का मतलब है एक स्थापित कार्यप्रणाली। इस शब्द का सबसे प्राचीन उल्लेख [[कौटिल्य]] द्वारा लिखित ग्रन्थ [[अर्थशास्त्र ग्रन्थ|अर्थशास्त्र]] मे मिलता है।