"विकिपीडिया:अच्छे लेख लिखने के सुझाव": अवतरणों में अंतर

[पुनरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
छो "विकिपीडिया:अच्छे लेख लिखने के सुझाव" के सुरक्षा-स्तर को बदला: अत्यधिक बर्बरता एवं उत्पात ([संपा...
पंक्ति 7:
 
== लेखों के नाम ==
#लेख का निर्माण करते समय उसका नाम हिन्दी में ही रखें।रखें।अन्य भाषाओँ के शब्द जो हिंदी भाषा में पूर्णरूपेण विलीन हो चुके हैं और जो हिंदी भाषियों में आम प्रचलित हैं। उन्हें उसी रूप में उल्लेख करना चाहिए। जैसे स्टेशन ,प्लेटफॉर्म, कंप्यूटर आदि। [[उर्दू]] या अन्य विदेशी भाषाओं के शब्दों हेतु जहाँ आवश्यक हो, नुक्ता (नीचे का डॉट) लगाने का ध्यान रखें। गैर-भारतीय नामों के लिये लेख के शीर्षक हेतु वह वर्तनी प्रयोग करें जो शुद्ध मानी जाती हो तथा जो वर्तनी अखबारों, सामान्य ज्ञान की पुस्तकों, टीवी चैनलों आदि में सामान्य रूप से प्रचलित हो, उसे शुद्ध नाम पर पुनर्निर्देशित कर दें। उदाहरण के लिये: अमरीका (प्रचलित) को अमेरिका (शुद्ध) पर पुनर्निर्देशित कर दें। साथ ही लेख का नाम नुक्तायुक्त सही वर्तनी में लिखा जाना चाहिये तथा गैरनुक्ता युक्त अशुद्ध वर्तनी वाले नाम वाला पन्ना सही वर्तनी वाले पन्ने को पुनर्निर्देशित कर दिया जाना चाहिये। उदाहरण के लिये, [[उस्ताद बिस्मिल्ला खान]] (गलत, बिना नुक्ते के) को [[उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ान]] (सही, नुक्ता युक्त) पर पुनर्निर्देशित किया जाना चाहिये।
#अंग्रेजी के ऍक्रोनिम/लघु रूपों हेतु रोमन लिपि में लघु नाम वाले पन्ने बनायें तथा फिर उसे हिन्दी में पूरे नाम पर पुनर्निर्देशित कर दें। उदाहरण के लिये [[आइपीए]] को [[अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला]] पर रीडायरैक्ट कर दें, [[यूऍनओ]] को [[संयुक्त राष्ट्र संघ]] पर आदि। हिन्दी में संक्षिप्त नाम यथा ''सं॰ रा॰ सं॰'' सही नहीं लगता, हालाँकि जब लघुरूप वाला नाम ही मुख्यतया प्रचलित हो तो उस नाम से भी लेख बना सकते हैं जैसे [[आइआरसी]]। लेख के नाम में यदि किसी शब्द का संक्षिप्त रुप लिखना पड़े तो उपयुक्त चिन्ह, लाघव चिन्ह (॰) का उपयोग किया जाना चाहिये, फुलस्टॉप (.) का नहीं। देखें, [[हिन्दी में सामान्य गलतियाँ#फुलस्टॉप तथा लाघव चिह्न की गलती]]। उदाहरण के लिये [[डॉ॰ राजेन्द्र प्रसाद]] लिखें, [[डॉ. राजेन्द्र प्रसाद]] नहीं।
#लेख के शीर्षक (नाम) को शुद्ध उच्चारण तथा वर्तनी की दृष्टि से पञ्चमाक्षर में रखा जाय, चाहे वह किसी भी विषय से सम्बंधित हो। खोज तथा पुनर्निर्देशन हेतु आधुनिक वर्तनी वाले नाम को पारम्परिक (शुद्ध) पञ्चमाक्षर वाले शीर्षक पर पुनर्निर्देशित कर देना चाहिये ताकि शुद्ध उच्चारण एवं वर्तनी रहे। उदाहरण के लिये [[पंडित]] को [[पण्डित]] पर पुनर्निर्देशित किया जाना चाहिये। इसके अतिरिक्त लेख के आरम्भ में कोष्ठक में वैकल्पिक आधुनिक वर्तनी भी देनी चाहिये।