छो हिंदुस्थान वासी ने कुमार शानू पृष्ठ कुमार सानु पर स्थानांतरित किया
टैग: हटाया गया पुनर्निर्देशन किए हुए कार्य को पूर्ववत करना
पंक्ति 1:
{{Infobox musical artist
#REDIRECT [[कुमार सानु]]
| name = कुमार सानु
| image = Kumar sanu 3 idiots.jpg
| alt = कुमार सानु
| background = गायक
| birth_name = केदारनाथ भट्टाचार्य
| alias = कुमार सानु
| birth_date = {{birth date and age|1957|10|20}}
| birth_place = [[कोलकाता]], [[पश्चिम बंगाल]], भारत
| origin = [[कोलकाता]], [[पश्चिम बंगाल]], भारत
| death_place =
| genre = पार्श्व गायन
| occupation = गायक, संगीत निर्देशक
| instrument = तबला
| years_active = 1984–वर्तमान
| label = ''सोनी म्यूज़िक, टी-सिरीज़, टिप्स, सारेगामा''
| associated_acts =
| notable_instruments =
| website = {{URL|kumarsanuworld.com}}
| module = {{Infobox
| embed = yes
| name = विस्तार
| label1 = बच्चे
| data1 = जान कुमार सानु, एन्नाबेल के., शनोन के.
}}
}}
'''कुमार सानु''' (पूरा नाम '''केदारनाथ भट्टाचार्य''') [[हिन्दी]] फिल्मों के एक प्रसिद्ध गायक हैं। इन्होंने अपने गाने की शुरुआत वर्ष 1989 में शुरू की। 2009 में इन्हें भारत सरकार द्वारा [[पद्म श्री]] भी मिल चुका है।<ref>{{Cite news|title=
PADMA SHRI KUMAR SANU - THE KING OF MELODY|publisher=BlogSpot|url=http://kumarsanu.blogspot.in/2009/01/kumar-sanu-receives-padma-shri-award.html?m=1|date=25 January 2009|accessdate=13 March 2018}}</ref>
 
== करियर ==
कुमार सानु को अधिकतर 1990 के दशक की फ़िल्मों में दिये गए पार्श्व गायन के लिये जाना जाता है। ''[[ज़ुर्म (1990 फ़िल्म)|ज़ुर्म]]'' फिल्म के "जब कोई बात बिगड़ जाए" से उन्हें पहली सफलता मिली। लेकिन उन्हें ''[[आशिकी]]'' ने सुपरस्टार बना दिया। इस फिल्म से उन्होंने शुरुआत कर लगातार पाँच सालों तक, 1991 से लेकर 1995 तक [[फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार]] जीता। जो कि एक कीर्तिमान है।<ref>{{cite news|title=कुमार सानू: 90 के दशक को कल्ट बना देने वाले गायक|url=https://hindi.firstpost.com/special/kumar-sanu-super-hit-cult-singing-sensation-of-90-s-with-ashiqui-ddlj-k2h2-sadak-55677.html|accessdate=27 मई 2018|work=[[फर्स्टपोस्ट]]|date=23 सितम्बर 2017|language=hi-IN}}</ref> उन्होंने उस समय के लगभग सभी संगीतकार के लिये गीत गाए हैं:- [[आनंद-मिलिंद]], [[जतिन-ललित]] और [[अनु मलिक]]। लेकिन वो [[नदीम-श्रवण]] है जिनके साथ उनकी सफलता की शुरुआत हुई और उन्हें सर्वाधिक कामयाबी प्राप्त हुई।
 
== पुरस्कार ==
=== [[फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार]] ===
कुमार सानू हिंदी सिनेमा के एक जानेमाने पार्श्व गायक हैं। [[कोलकता]] में जन्मे कुमार सानू का मूल नाम केदारनाथ भट्टाचार्य है। उनके पिताजी स्वयं एक अच्छे गायक और संगीतकार थे। उन्होंने ही कुमार सानू को गायकी और तबला वादन सिखाया था। गायक किशोर कुमार को अपना आदर्श मानने वाले सानू ने गायकी में अपना खुद का अलग अंदाज़ बनाये रखा है।
 
कुमार सानू के घर पर शुरू से ही संगीत की परंपरा थी। पिताजी शास्त्रीय संगीत के टीचर थे। मां भी गाती थीं। बड़ी बहन भी रेडियो में गाती है और आज भी वह पिताजी का संगीत स्कूल चला रही हैं। इस तरह परिवार के माहौल ने सानू को एक अच्छा गायक बना दिया। करीब करीब 350 से अधिक फिल्मों के लिए गा चुके कुमार सानू को सफलता वर्ष 1990 में बनी 'आशिकी' फिल्म से मिली जिसके गीत सुपरहिट हुए और कुमार सानू लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच गए थे। बहरहाल, आशिकी कुमार सानू की पहली फिल्म नहीं थी। उनको पहला ब्रेक [[जगजीत सिंह]] ने दिया था। उन्होंने उन्हें कल्याणजी आनंद जी से मिलवाया जिन्होंने 1989 में आई फिल्म 'जादूगर' के लिए कुमार सानू से गीत गवाया।
 
लगातार पांच बार [[फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार]] जीत चुके कुमार सानू की आवाज़ काफी हद तक किशोर कुमार से मिलती जुलती है। हालांकि उन्होंने मुकेश और मोहम्मद रफी की शैली अपनाने की भी कोशिश की लेकिन बाद में अपनी अलग शैली विकसित की।
 
एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करवाने वाले वह एकमात्र गायक हैं। उन्होंने चौदह हज़ार गाने गाये हैं। कुमार सानू का आज के दौर के संगीत के बारे में कहना है कि 'आज के संगीत से मेलोडी, सुर, ताल आदि कहीं गुम होता जा रहा है और उसकी जगह शोर ले रहा है। यही वजह है कि आज के अधिकतर गीत यादगार प्रतीत नहीं होते।' उनकी चाहत हमेशा रही कि काश उन्होंने सचिन देव बर्मन के साथ कोई गाना गाया होता।
 
बहुत समय से वे बंगाली फिल्मों में सक्रिय हैं और हिंदी फिल्मों में कम, बहुत जल्द उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘यह संडे क्यूं आता है’ आ रही है, जिसमें उन्होंने संगीत भी दिया है और दो गाने भी गाए हैं। इसके अलावा सत्तर-अस्सी हिंदी फ़िल्में आ रही हैं, जिसमें उनके गाये गाने हैं। सन् 2009 में उनके अभूतपूर्व संगीत योगदान के लिए उन्हें [[पद्मश्री]] से नवाज़ा गया और देश के चौथे सबसे सम्मानित नागरिक के तौर पर मनोनीत भी हुए।
फिल्म [[रावड़ी राठौर]] में गीत 'छम्मक-छल्लो छैल छबीली' के साथ दोबारा वापसी की। फिर सन् 2014 की रिलीज यशराज फिल्म निर्मित [[दम लगा के हईशा]] फिल्म में गीत 'दर्द करारा' गाया।
 
=== [[अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार]] ===
 
* [[2000]] - [[आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार]] - [[हम दिल दे चुके सनम]] – आँखों की गुस्ताखियाँ
 
== सन्दर्भ ==
{{टिप्पणीसूची}}
 
{{फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार}}
{{भारतीय पार्श्वगायक}}
 
[[श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार विजेता]]
[[श्रेणी:भारतीय हिन्दू]]
[[श्रेणी:1957 में जन्मे लोग]]
[[श्रेणी:जीवित लोग]]
[[श्रेणी:पद्मश्री प्राप्तकर्ता]]